डबल अटैक – Live Halchal

मध्य प्रदेश में ठंड का डबल अटैक, कोहरे के साथ चल रही शीतलहर
मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का असर तेज हो गया है। ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिल्ली-भोपाल और इंदौर-उज्जैन रूट की कई ट्रेनें लेट हुईं। दतिया, रीवा समेत 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में सर्दी ने इस सीजन का सबसे सख्त रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने-जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के साथ-साथ ठंड ने भी रफ्तार पकड़ ली है। दतिया, रीवा समेत 7 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी किया है। हालात ऐसे हैं कि कई जगह दिन और रात के तापमान में फर्क लगभग खत्म हो गया है।

ग्वालियर-दतिया में दिन भी रात जितना ठंडा
गुरुवार को ग्वालियर और दतिया में दिन का तापमान 12 डिग्री से नीचे चला गया। यह इस सीजन में पहली बार हुआ, जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मामूली अंतर दर्ज किया गया। ग्वालियर में पारा एक ही दिन में 7.8 डिग्री लुढ़ककर 10.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो न्यूनतम तापमान से महज 4.3 डिग्री ज्यादा रहा।

इन जिलों में शीतलहर का असर
मौसम विभाग के अनुसार दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और शहडोल में कोल्ड वेव का प्रभाव बना रहेगा। शहडोल में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति भी दर्ज की गई है, यानी दिनभर ठंड का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने के संकेत हैं और अधिकतम-न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

खजुराहो सबसे ठंडा, कई शहर 10 डिग्री से नीचे
प्रदेश में गुरुवार को छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, नौगांव और शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही बना रहा।

रिकॉर्ड तोड़ सर्दी की राह पर जनवरी
इस बार मध्यप्रदेश में सर्दी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। नवंबर में 84 साल और दिसंबर में 25 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूटा। जनवरी की शुरुआत भी उसी ट्रेंड पर चल रही है। भोपाल में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार जनवरी में ‘माइनस जैसी’ ठंड महसूस की जा रही है, जिसमें घना कोहरा और शीतलहर दोनों साथ चल रहे हैं।

जनवरी क्यों होती है सबसे सर्द?
मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि जैसे मानसून में जुलाई-अगस्त सबसे अहम होते हैं, वैसे ही सर्दी के लिहाज से दिसंबर और जनवरी सबसे प्रभावी महीने हैं। इन दिनों उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते जनवरी में मावठा पड़ने की संभावना भी रहती है। पिछले साल कई जिलों में बारिश हुई थी, जबकि इस साल जनवरी के पहले दिन ही बादलों ने दस्तक दे दी थी।

दिल्ली में ठंड-पॉल्यूशन का डबल अटैक
दिल्ली-NCR में आज सुबह लोगों ने कड़ाके की ठंड के साथ दिन की शुरुआत की। हल्के कोहरे स्मॉग और ठंडी हवाओं ने राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव ला दिया है। हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण में थोड़ी गिरावट ज़रूर दर्ज हुई है लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट और कोहरा

गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा छाया रहा। तापमान लगातार नीचे जा रहा है जिससे लोग सुबह की तेज ठंड से कांप उठे। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 23-25°C और न्यूनतम तापमान 7-9°C के बीच रह सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 5-10 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवा के कारण मौसम और ज़्यादा ठंडा महसूस हो रहा है। दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और आईटीओ में सुबह घना कोहरा और स्मॉग छाया रहा जिससे विजिबिलिटी काफी कम रही और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

AQI अभी भी खराब श्रेणी में

हवा की स्पीड बढ़ने से प्रदूषण में मामूली सुधार ज़रूर हुआ है लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के ऊपर ही दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी (338), विवेक विहार (317), वज़ीरपुर (320), चांदनी चौक (305) और आरके पुरम (308) जैसे कई इलाकों का AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना रहा। आईआईटी दिल्ली इलाका लगभग 210 AQI के साथ तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में रहा।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 5 दिनों में दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरा दोनों बढ़ सकते हैं। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट संभव है। 13 और 14 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाने और मध्यम कोहरा देखे जाने की संभावना है।

दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का डबल अटैक
राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जानलेवा बनी हुई है। गुरुवार की सुबह शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। जिसके चलते सांस लेने में दिक्कत, खाँसी और आंखों में जलन हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य समस्या देखने को मिल रही है।

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राव तुला राम मार्ग के आसपास का एक्यूआई 344 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इसी तरह अक्षरधाम, गाजीपुर और आनंद विहार जैसे इलाकों में भी एक्यूआई 318 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी जारी की
आने वाले दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को आसमान अधिकतर साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 और 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

बुधवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा।

दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। वहीं, लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, रिज में 7.2, पालम में 8.1 और आया नगर में 7.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

धुंध और कोहरे के बीच राजधानी में स्मॉग की चादर
बीते बुधवार की सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखी। इसके चलते दृश्यता कम रही और लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्यूआई 342 दर्ज की गई। इसमें मंगलवार की तुलना में 30 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

एनसीआर में ऐसा है प्रदूषण का स्तर
दूसरी ओर, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 365 दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा में 324, गाजियाबाद में 324 और गुरुग्राम में 282 एक्यूआई रहा। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 227 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शनिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई।

इन इलाकों में अधिक रहा प्रदूषण
नेहरू नगर-388
आरके पुरम-385
रोहिणी-369
सिरीफोर्ट, आनंद विहार-368
जहांगीरपुरी-365
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज-364
बवाना-362
विवेक विहार-360
चांदनी चौक-359
द्वारका सेक्टर 8-357

दिल्ली में सांसों पर डबल अटैक, प्रदूषण का स्तर फिर 300 पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। इंडिया गेट पर धुंध की एक परत छाई हुई है। वहीं वायु के अलावा पानी भी प्रदूषित है। कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीला झाग तैर रहे हैं।

दिल्ली समेत एनसीआर में बदलते मौसम के साथ प्रदूषण का स्तर हर दिन अप डाउन हो रहा है। गुरुवार सुबह एक बार फिर दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 300 के पास पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। इंडिया गेट पर स्मॉग की परत छाई हुई है। वहीं कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीला झाग तैर रहा है।

राजस्थान की रहने वाली कनिष्का ने कहा कि प्रदूषण की वजह से मेरी आंखें दुख रही हैं, गले में भी खुजली हो रही है और सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के रहने वाले छात्र आयुष भारद्वाज ने कहा कि मैं बहुत दूर से यहां पढ़ने आया हूं। यहां और वहां के तापमान में बहुत अंतर है। यहां जिंदा रहना मुश्किल है। मैं जिस जगह से आया हूं, वहां बहुत हरियाली है। यहां प्रदूषण की वजह से सांस लेना भी मुश्किल है।

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग का कहर
दिल्ली-एनसीआर में छा रहा स्मॉग (धूल, धुएं और कुहासे का मिश्रण) धूप से गर्मी छीन रहा है। धूप के साथ आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें प्रभावित होने से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। इसका खुलासा एम्स के अध्ययन में हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य की रोशनी से मिलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें गर्मी बनाती हैं। यह शरीर में विटामिन डी 3 बनाने का 90 फीसदी स्त्रोत हैं। जबकि 10 फीसदी दूसरे माध्यम से शरीर को विटामिन मिलता है। ऐसे में सर्दियों के दौरान स्मॉग धूप को सीधे धरती तक आने नहीं देता।

एम्स के विशेषज्ञों ने इसके प्रभाव के लिए दिल्ली के मोरी गेट और गुरुग्राम में चयनित लोगों पर एक अध्ययन किया। अध्ययन में पाया गया कि दिल्ली में स्मॉग छाने के कारण लोगों को धूप कम मिली जिस कारण उसमें विटाामिन डी की कमी मिली। पर्याप्त धूप के कारण गुरुग्राम के लोगों में यह समस्या कम दिखी। समय के साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। साथ ही स्मॉग छाने की समस्या भी गंभीर हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे का समय सूर्य की किरणों के लिए उचित है। इस समय धूप में पर्याप्त अल्ट्रावायलेट किरणें होती हैं जो हड्डियों के लिए जरूरी हैं। यदि इस दौरान केवल 15 से 20 मिनट कोई सीधे धूप के संपर्क में रहता है तो शरीर को पर्याप्त विटामिन डी की आपूर्ति हो जाएगी। इंडोक्रिनोलाजी विभाग के प्रोफेसर डाॅ. आर गोस्वामी ने कहा कि शरीर में विटामिन डी के लिए सूर्य की किरणें सबसे प्रभावी स्त्रोत हैं। इसकी मदद से शरीर के लिए जरूरी 90 फीसदी विटामिन की आपूर्ति हो जाती हैं।

आज घने कोहरे का येलो अलर्ट
राजधानी में बृहस्पतिवार के लिए मध्यम से लेकर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसे में दृश्यता में कमी आएगी। वहीं, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को सफदरजंग हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा छाया रहा। यहां सुबह सात बजे न्यूनतम दृश्यता 900 मीटर दर्ज की गई, जो 8:30 बजे 1600 मीटर हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

दमघोंटू हवा बेजुबानों की थाम रही सांसें
खतरनाक प्रदूषण से बचने के लिए शायद आप घर से बाहर न निकलें या कुछ दिनों के लिए कहीं साफ हवा वाले क्षेत्र में चले जाएंगे। लेकिन, बेजुबान पशु-पक्षी इस दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। वह अपने वातावरण को छोड़कर कहीं दूर नहीं जा सकते हैं। स्मॉग की मोटी चादर छाने से पक्षियों की दृश्यता पर असर पड़ रहा है। उन्हें सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की समस्या हो रही है। यही नहीं, पक्षियों के फेफड़ों में भी संक्रमण फैल रहा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया। इसमें मंगलवार की तुलना में 40 सूचकांक की गिरावट हुई। वहीं, अब पराली का धुआं नहीं, बल्कि स्थानीय कारकों के कारण प्रदूषण हो रहा है।

डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, बुधवार को पराली से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से भी कम रह गई है। हवा में परिवहन से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 24.617 फीसदी रही, जबकि अन्य प्रदूषकों की हवा में हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जो 24.628 फीसदी थी। इसके अलावा कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की 2.337 फीसदी हिस्सेदारी रही। इधर, बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत 19 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, डीटीयू, दिलशाद गार्डन, चांदनी चौक सहित 18 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आईआईटीएम के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पूर्वी दिशा से हवा चलने का अनुमान है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर
दिल्ली——-303
ग्रेटर नोएडा—-230
गाजियाबाद—-215
गुरुग्राम——-217
नोएडा——-207
फरीदाबाद—–186

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक, दिल्ली में गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी
बारिश, बर्फबारी और तेज हवा के कारण पहाड़ों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसका एहसास मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है दिल्ली में भी सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ ठंड का एहसास लोगों को हुआ। मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा हो रहा है।

IMD ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जिसकी वजह से दिन के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जाएगी। वहीं दिल्ली के अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 फरवरी के बीच और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश समेत आंधी तूफान से ठंड का प्रकोप बना रहेगा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में तीन दिन तक लगातार हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है। मंगलवार और बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है।

बिहार में भी बरसेंगे बादल

बिहार के मौसम का भी एक बार फिर मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 फरवरी को मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। 6 जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते ठंड फिर से बढ़ सकती है। मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 24.8 एवं 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल में भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर पांच दिन तक रहेगा। सोमवार को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू व मंडी जिला में बहुत भारी वर्षा व हिमपात का रेड अलर्ट जारी किया है।सोलन, सिरमौर के लिए आरेंज व ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी भारी वर्षा व हिमपात होने का येलो अलर्ट है।

जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

जम्मू कश्मीर को लेकर मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बर्फबारी या वर्षा की संभावना जताई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों के लिए अनंतनाग और कुलगाम जिलों के लिए कम हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। सुबह से कश्मीर के सभी पहाड़ी और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। तो वहीं, जम्मू में भी सुबह से हल्की वर्षा दिनभर जारी रही।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 20 से 22 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा संभवाना है। वहीं, 19 से 21 फरवरी के बीच उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। इसके अलावा, 21 से 24 फरवरी के बीच सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। इस अवधि के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।