ठीक होने वालों का ग्राफ बढ़ा – Live Halchal

पंजाब में कम होने लगा कोरोना संक्रमण, मरीजों की संख्या गिरी, ठीक होने वालों का ग्राफ बढ़ा
पंजाब में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम होने लगा है। शुक्रवार को राज्य में 1192 लोग संक्रमित पाए गए। यह पिछले दस दिन का सबसे कम का आंकड़ा है। हालांकि यह आंकड़ा दिन-ब-दिन कम होता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राज्य में एक ही दिन में 1840 लोग कोरोना को मात देने में भी सफल हुए हैं। राहत की बात यह रही है कि शुक्रवार को पिछले कुछ दिनों से 50 के पार चल रहा मौतों का आंकड़ा भी कम होकर 45 तक पहुंच गया है।

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो शुक्रवार को मोहाली में 210, अमृतसर में 134, लुधियाना और जालंधर में 111 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यही नहीं इस दिन सबसे ज्यादा सात मौतें अमृतसर में हुई हैं। लुधियाना और गुरदासपुर में छह-छह लोग कोरोना का शिकार बने हैं। खास बात यह है कि इस दिन तरनतारन में चार और मोगा में पांच मरीज ही संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इन दोनों जिलों में दो-दो लोगों की मौत भी शुक्रवार को हुई है।

फरीदकोट के विधायक कुशलदीप ढिल्लों की कोरोना से तबियत बिगड़ी, पीजीआइ में भर्ती

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों की कोरोना संक्रमण के कारण तबियत बिगड़ गई है। उन्हें शुक्रवार सुबह पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। वहां उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले ढिल्लों के कई सुरक्षा गार्ड कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसी बीच विधायक और उनके परिवार के भी कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

वीरवार रात को सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें मेडिकल कालेज व अस्पताल फरीदकोट ले जाया गया था।एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। विधायक ढिल्लों की तबियत बिगड़नेे पर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवा ने ट्वीट कर पंजाब सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने लिखा कि बाबा फरीद यूनिर्वसिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर राज बहादुर जब कोरोना संक्रमित हुए तो वह पीजीआइ चंडीगढ़ चले गए। आम लोग कैसे पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास करेंगे। सरकार व्यवस्था को अपग्रेड करे।