ठहरी मुंबई – Live Halchal

भारी बारिश के चलते ठहरी मुंबई; बाढ़ आने का बढ़ा खतरा
मुंबई के मध्य में कल 78 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी मुंबई में क्रमशः 57 मिमी और 67 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

भारी बारिश के कारण भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई शनिवार को थम सी गई। यहां कल रात भर और आज सुबह से बारिश जारी है। इससे जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र की राजधानी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं थप हो गई हैं।

इन जगहों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर समुद्र में 4.24 मीटर तक ऊंची लहरें देखी जाएंगी। वहीं, भारी बारिश भी हो रही है। ऐसे में बाढ़ आने का खतरा बढ़ सकता है। मुंबई और पालघर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ठाणे के लिए अधिक गंभीर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई के मध्य में कल 78 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी मुंबई में क्रमशः 57 मिमी और 67 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

ट्रेनों की आवाजाही हुई धीमी
महाराष्ट्र की राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं काफी प्रभावित हुई हैं। लगातार बारिश के कारण सड़कों और रेलवे पटरियों पर पानी भर गया है, जिससे उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। ट्रेनें निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। हार्बर लाइन पर चूनाभट्टी में पटरियों पर पानी जमा होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई है। इसके अलावा, मध्य रेलवे की मुख्य लाइन को एक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण अतिरिक्त देरी का सामना करना पड़ा। पश्चिम रेलवे ने कहा कि उपनगरीय सेवाएं चल रही हैं। सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर तीनों लाइन 10 मिनट की देरी से चल रही हैं।

अंधेरी सबवे फिर से खुला
वहीं, अंधेरी सबवे को जलभराव के कारण बंद कर दिया गया था। हालांकि, पानी कम होने के बाद इसे दिन में बाद में खोल दिया गया। ठाणे जिले में आधी रात से भारी बारिश हो रही है। ठाणे वंदना बस डिपो और स्थानीय बाजार में पानी जमा हो गया है, जिससे दैनिक गतिविधियां बाधित हो गई हैं।

यहां रहेंगे स्कूल बंद
नागपुर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण जिले भर के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यहां के जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर ने बताया कि सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। भिवंडी शहर में स्थिति गंभीर है। सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सब्जी बाजार के तीन बत्ती इलाके में घुटने तक पानी भर जाने सहित शहर के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। बारिश जारी रहने पर कई निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुसने का खतरा है।