ठंड का दौर – Live Halchal

यूपी में गलन भरी ठंड का दौर शुरू
पहाड़ो पर हुई बर्फबारी और सर्द हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश में अब बढ़ रही है। दिसंबर महीने का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और प्रदेश पूरब से पश्चिम तक ठंड की गिरफ्त में है। सर्द हवाएं लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। पूर्वांचल समेत पश्चिमी यूपी के कई जिले शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले दो-तीन दिन तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन
बता दें कि अब यूपी में गलन भरी ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में अब पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के हिस्सों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में गिरावट के आसार हैं। खासकर, देर रात और सुबह के समय कोहरे का असर दिखेगा। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ेगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसका प्रभाव होगा। लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड बढ़ेगी। अगले दो दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने के पूर्वानुमान हैं। कई जिलों में लोग शीतलहर और घने कोहरे से परेशान है।

घने कोहरे का अलर्ट
प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके में शीतलहर की चेतावनी है।