ठंड और शीतलहर – Live Halchal

ठंड और शीतलहर से कांपा पूरा यूपी
राजधानी लखनऊ समेत समूचा उत्तर प्रदेश शुक्रवार को कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में रहा। कानपुर और इटावा में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतर जिलों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और बर्फीली हवाओं के बीच तापमान न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। आज भी कड़ाके की ठंड से लोग कांप रहे है। सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हवा में गलन भरी ठंड ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

कई इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि कम से कम अगले 48 घंटों तक भीषण ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इस अवधि में अधिसंख्य इलाकों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, रविवार तक, दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़त के बाद सोमवार के बाद ठंड में फिर से इजाफा होगा।

इसकी वजह एक और नया विकसित हो रहा पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। छह जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इक्का दुक्का इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं हालांकि इससे तापमान में कोई खास फेरबदल की उम्मीद नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में इस अवधि में घना कोहरा गिरने का अनुमान है और इक्का दुक्का इलाकों में द्दश्यता स्तर 300 मीटर से भी कम होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

जनजीवन हुआ प्रभावित
मौसम के तल्ख तेवरों के चलते प्रदेश भर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। राजमार्गो पर वाहनो की रफ्तार पर ब्रेक लगे वहीं लंबी दूरी की कई ट्रेने अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही थीं। ठंड से बचने के लिये सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं ने जगह जगह अलाव की व्यवस्था की है। रैनबसेरों में भी निराश्रित और गरीब लोगों के लिये रजाई गद्दे के इंतजाम किये गये हैं। चिकित्सकों ने लोगों से सुबह की सैर से बचने की सलाह दी है। बुजुर्गों और बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गयी है। ठंड के चलते राज्य के अधिसंख्य जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इन जिलों में घना कोहरा
लखनऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

इन इलाकों में शीतलहर
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी एवं आसपास इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।