ट्वीट कर कही यह बड़ी बात – Live Halchal

ट्रंप के आने से पीएम मोदी खुश ‘Howdy Modi’ कार्यक्रम में, ट्वीट कर कही यह बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में 22 सितंबर को आयोजित होने जा रहे ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनालड ट्रंप भी शामिल होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कार्यक्रम में शिरकत करने की पुष्टि होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आई है। पीएम मोदी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के इस कार्यक्रम में शामिल होने से पह काफी प्रसन्न हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह ट्वीट कर अमेरिकी राष्ट्रपति के 22 सितंबर के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर प्रसन्नता जताई। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच विशेष मित्रता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 22 को ह्यूस्टन में आयोजित कम्युनिटी प्रोग्राम में डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे, इससे काफी खुश हूं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित हूं।

Howdy Modi कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के शामिल होने की पुष्टि होने पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में कहा कि यह अमेरिकी समाज और अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय समुदाय के योगदान और हमारे संबंधों की ताकत को दर्शाता है। हालिया इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे।

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हाउडी मोदी’ रैली को संबोधित कर रहे होंगे तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उनके साथ होंगे। यह कार्यक्रम एक तरह से ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय समुदाय के 50 हजार से ज्यादा लोगों इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के इस कार्यक्रम में शिरकत करने से इस कार्यक्रम की महत्ता और भी बढ़ जाएगी।

हालिया इतिहास में यह पहली बार होगा जब दो सबसे बड़े लोकंतत्रों के नेता एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। एनआरजी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर के लिए रिकार्ड संख्या में 50,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। ”हाउडी शब्द का प्रयोग ‘आप कैसे हैं? के लिए किया जाता है।

दक्षिण पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने एक बयान में कहा, ” यह (मोदी-ट्रम्प की साझा रैली होगी) अमेरिका और भारत के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने, दुनिया के सबसे पुराने एवं सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुन: पुष्टि करने और उनकी ऊर्जा तथा व्यापारिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का बेहतरीन मौका होगा।

यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे।अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि ट्रम्प का ‘हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेना ”ऐतिहासिक और ”अभूतपूर्व है। श्रृंगला ने ‘पीटीआई-भाषा से कहा, ” यह दोस्ती तथा सहयोग के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है, जो भारत और अमेरिका के बीच विकसित हुए हैं।

राजदूत ने व्हाइट हाउस की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, ” यह अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक है और भारत-अमेरिका के बीच करीबी संबंधों को दर्शाता है। राजदूत ने कहा कि दोनों नेताओं का कार्यक्रम को संबोधित करना एक बड़ी मिसाल कायम करता है, जो अपरंपरागत एवं अनोखी है। श्रृंगला ने कहा, ” प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का 50,000 से अधिक अमेरिकी-भारतीयों (अधिकतर अमेरिकी नागरिकों) को संबोधित करना ऐतिहासिक होगा।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रम्प के साथ हुई मुलाकात में इसका अनुरोध किया था। भारत जी-7 का हिस्सा नहीं है लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने उसे विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।

अधिकारी ने कहा कि ट्रम्प ने तुरन्त ही प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।  मोदी और ट्रम्प के बीच इस साल यह तीसरी मुलाकात होगी। जी-7 से पहले दोनों नेताओं ने जून में जापान में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी।