ट्रैवल एजेंट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 18 Dec 2025 06:02:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ट्रैवल एजेंट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ट्रैवल एजेंट के खिलाफ अब एडीसी सुनेंगे शिकायत, उपायुक्त जारी करेंगे पंजीकरण प्रमाण पत्र https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ab-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%8f/649569 Thu, 18 Dec 2025 06:02:23 +0000 https://livehalchal.com/?p=649569 हरियाणा सरकार ने ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम की अधिसूचना के आठ महीने के बाद सक्षम प्राधिकारियों व लोकपाल की नियुक्ति की है। गृह विभाग के जारी आदेश के मुताबिक जिले के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए लोकपाल के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, उपायुक्त (डीसी) अपने-अपने जिलों …]]>

हरियाणा सरकार ने ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम की अधिसूचना के आठ महीने के बाद सक्षम प्राधिकारियों व लोकपाल की नियुक्ति की है।

गृह विभाग के जारी आदेश के मुताबिक जिले के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों की सुनवाई के लिए लोकपाल के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, उपायुक्त (डीसी) अपने-अपने जिलों में ट्रैवल एजेंटों के पंजीकरण के लिए सक्षम प्राधिकारी होंगे। हालांकि अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक नियम अभी तक अधिसूचित नहीं किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के कई युवा डंकी रूट के माध्यम से विदेश जाते हैं। इस यात्रा के दौरान अधिकतर युवाओं को तमाम यातनाएं झेलने के साथ मां-बाप की गाढ़ी कमाई भी गंवानी पड़ती है। अब ऐसे सैकड़ों युवाओं को अमेरिका से निर्वासित किया जा रहा है। पिछले कुछ साल से हरियाणा में यह मुद्दा काफी उछला है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने आठ महीने पहले युवाओं को सपने दिखाकर अवैध रास्तों से विदेश भेजने वाले अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम बनाया है।

अधिनियम की धारा 15 के मुताबिक ऐसे पीड़ित अपनी शिकायत लोकपाल के पास दर्ज करवा सकते हैं। वहीं, ट्रैवल एजेंटों को पंजीकरण कराने के लिए उपायुक्तों के पास के आवेदन करना होगा। उपायुक्त जांच के बाद ही पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करेंगे। वहीं, आवेदन अस्वीकार करते समय, उन्हें कारण दर्ज करना होगा।

आवेदन के साथ प्रस्तुत दस्तावेजों का पुलिस द्वारा सत्यापन किया जाना आवश्यक है। बिना पंजीकरण प्रमाण पत्र वाले ट्रैवल एजेंटों पर अब शिकंजा कसेगा। इस मामले में दोषी को कम से कम दो वर्ष से लेकर सात वर्ष तक के कारावास की सजा दी जाएगी और उस पर दो लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

मंडलायुक्त के पास कर सकेंगे अपील
अधिनियम की धारा 3 या 7 के तहत सक्षम प्राधिकारी यानी उपायुक्त की ओर से पारित किसी आदेश के खिलाफ कोई भी ट्रैवल एजेंट ऐसे आदेश पारित होने के 90 दिनों के भीतर अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष ऐसे आदेश के विरुद्ध अपील कर सकता है।

गृह विभाग ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों के लिए संभागीय आयुक्तों को अपीलीय प्राधिकारी के रूप में नामित किया है। वहीं, जिला आयुक्त किसी ट्रैवल एजेंट का पंजीकरण प्रमाण पत्र रद्द कर सकते हैं यदि वह भारत के हित या उसकी सुरक्षा के लिए हानिकारक किसी कार्य में लिप्त पाया जाता है या उसमें सहायता करता है। वहीं, मानव तस्करी या जाली दस्तावेज तैयार करने या किसी आपराधिक मामले में न्यायालय की ओर से दोषी ठहराया गया तो उसका पंजीकरण बिना किसी शर्त के रद्द कर दिया जाएगा।

]]>
जालंधर: ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में लगी आग, सैकड़ों पासपोर्ट जले https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b5%e0%a4%b2-%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%ab/553131 Mon, 15 Apr 2024 05:47:37 +0000 https://livehalchal.com/?p=553131 प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे लगी। फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियों ने सुबह आग पर काबू पाया। वीजा किंग नाम से मशहूर पंजाब के चर्चित ट्रैवल एजेंट विनय हैरी के जालंधर स्थित लग्जरी ऑफिस में रविवार देर रात करीब साढ़े …]]>

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे लगी। फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियों ने सुबह आग पर काबू पाया।

वीजा किंग नाम से मशहूर पंजाब के चर्चित ट्रैवल एजेंट विनय हैरी के जालंधर स्थित लग्जरी ऑफिस में रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आग लग गई। आग में सैकड़ों लोगों के पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज जल गए। घटना का पता चलते ही विनय हैरी खुद मौके पर पहुंचे और दफ्तर को जलता देख फूट-फूट कर रोने लगे। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विनय हैरी का जालंधर स्थित ऑफिस किसी लग्जरी होटल से कम नहीं था। आग इतनी भयानक थी कि एक-एक कर सारे फ्लोर चपेट में आ गए। जिसके बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 26 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। पानी के साथ फोम भी यूज की गई। साढ़े तीन घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह पौने 4 बजे आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फायरमैन रजिंदर सहोता ने बताया कि देर रात आग पर काबू पाने के लिए 30 कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची थीं। सहोता ने बताया कि रात करीब 11.40 बजे उन्हें सूचना दी गई थी कि एक ट्रैवल एजेंट के ऑफिस में आग लग गई है।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पहले तो सिर्फ दो गाड़ियां मंगाई गई थी मगर आग बढ़ती ही जा रही थी। जिसके चलते एक एक कर मौके पर 26 से ज्यादा पानी की गाड़ियां पहुंचीं। हमारे 30 से ज्यादा फायरकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए थे। सुबह करीब पौने चार बजे आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया।

विनय हैरी ने बताया कि उन्हें रविवार की रात को साढ़े ग्यारह बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली थी। घटना में उनका करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी, उस दौरान ऑफिस में सिर्फ एक ही व्यक्ति मौजूद था।

]]>