ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला – Live Halchal

जमीन के विवाद में बहाया खून: सोनीपत में युवक ने ताई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
चाचा ने आवाज देकर मोहित को कहा कि इन्होंने हमारा भट्ठा बेच दिया था, इन्हें आज जिंदा मत छोड़ना। जिस पर मोहित उन्हें मारने के लिए ट्रैक्टर से उन्हें कुचलने की कोशिश करने लगा। जिस पर वह, उनकी पत्नी व भाभी तो दूसरी तरफ कूद गए, लेकिन उनकी मां कमला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।

सोनीपत के खरखौदा के गांव बिधलान में जमीन के विवाद में  युवक ने ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग ताई की हत्या कर दी। इतना ही नहीं इससे पहले खेत में ताऊ के बेटे पर भी हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला को परिजन गंभीर हालत में पीजीआई, रोहतक लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य रात को खेत से बेटे के नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका के चलते खेत जा रहे थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया।

गांव बिधलान निवासी सुनील ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि उनका चाचा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को उनका बड़ा भाई रवि खेत में सिंचाई करने गया था। वह देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। ऐसे में वह अपनी मां, पत्नी व भाभी को साथ लेकर खेत में जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में चचेरा भाई मोहित ट्रैक्टर लेकर आता हुआ दिखाई दिया। उसके पीछे चाचा व चाची चले आ रहे थे।

इसी दौरान चाचा ने आवाज देकर मोहित को कहा कि इन्होंने हमारा भट्ठा बेच दिया था, इन्हें आज जिंदा मत छोड़ना। जिस पर मोहित उन्हें मारने के लिए ट्रैक्टर से उन्हें कुचलने की कोशिश करने लगा। जिस पर वह, उनकी पत्नी व भाभी तो दूसरी तरफ कूद गए, लेकिन उनकी मां कमला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। सुनील का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनकी मां को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इसके बाद तीनों उन्हें जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। वह अपनी मां को लेकर पीजीआई, रोहतक पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने हत्या, षड्यंत्र व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खेत में भाई पर भी किया हमला
सुनील का आरोप है कि उनकी मां की हत्या करने से पहले हमलावरों ने खेत में उनके भाई रवि पर भी हमला किया है। रवि को घायल किया गया है। भाई के साथ हुए झगड़े की जानकारी वह स्वयं देंगे।

झगड़े में मां का सिर फोड़ चुका आरोपी परिवार
सुनील का आरोप है कि जमीन को लेकर चाचा के साथ विवाद चला आ रहा है। जिसे लेकर कुछ दिन पहले चाचा के परिवार ने उन पर हमला भी किया था। उन्होंने उनकी मां कमला का सिर फोड़ दिया था।