ट्रैक्टर मार्च – Live Halchal

पंजाब में किसानों का ट्रैक्टर मार्च: 200 जगहों पर विरोध जताएंगे
पंजाब में आज किसानों की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। यह ट्रैक्टर मार्च किसानों की मांगों और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में निकाला जा रहा है। किसानों ने दावा किया है कि पंजाब में 200 जगह ट्रैक्टरों के साथ किसान सड़कों पर उतरेंगे और अपना विरोध जताएंगे।

मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा आज को गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में केंद्र के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। पंजाब के बठिंडा औ सुनाम में बड़ी संख्या में किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं मोगा में भी किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

बठिंडा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालने के लिए घनैया चौक पर अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे हुए हैं। यहां ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी हुई है। सुनाम में निकाले गए ट्रैक्टर मार्च में संयुक्त मोर्चा के सभी किसान संगठन शामिल हुए। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार उसी काले कानून को लागू करने जा रही है जिसे किसानों ने बड़ी लड़ाई के बाद खारिज करवाया था। अब केंद्र सरकार खेती की बाजार व्यवस्था को खत्म करने के लिए इसे लागू कर रही है।

किसानों ने कहा कि मौजूदा मंडी व्यवस्था बहुत अच्छी है, लेकिन इसमें कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर कर लिया जाए तो बेहतर होगा। साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि भविष्य में संघर्ष तेज किया जाएगा। चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र, किसानों की जमीनें हड़प कर बड़ी कंपनियों को देना चाहती है। जो खुलेआम किसानों के साथ धक्का कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के महासचिव राम सरन सिंह उगराहां, मनी सिंह भैणी, पाल सिंह डोलेवाल, यादविंदर सिंह चट्ठा आदि नेता मौजूद रहे।

पहले किसान नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि पंजाब में करीब 200 जगहों पर ट्रैक्टर मार्च होगा। हर जगह करीब 150 ट्रैक्टर सड़कों पर उतारे जाएंगे। वहीं रविवार को 62वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है।

किसान नेताओं ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 से 1.30 बजे तक देशभर के किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर निकले। पंजाब में बड़ी गिनती में किसान इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। किसान नेताओं अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि कुछ जगहों पर प्रशासन रविवार के कार्यक्रम से पहले तानाशाही करने का प्रयास कर रहा है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। किसान नेताओं ने बताया कि पिछले 77 सालों में सरकारों ने संविधान की भावना (जनता के लिए, जनता के द्वारा) के अनुसार कार्य नहीं किया और इसी कारण आज देश के किसानों की इतनी बदतर हालत है।

सरकारों ने किसान हितों पर ध्यान देने के बजाय हमेशा कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में किसानों की अनदेखी बंद की जाए और एमएसपी गारंटी कानून बनाकर किसानों की आत्महत्याएं रोकी जाएं। किसान नेताओं ने साफ किया कि बाॅर्डरों पर आंदोलन जारी रहेगा। ट्रैक्टर मार्च के बाद 13 फरवरी को आंदोलन का एक साल पूरा होने पर बार्डरों पर बड़े इकट्ठ होंगे। इस मौके पर देश भर से किसान नेता बार्डरों पर बुलाए जाएंगे, जो किसानों को संबोधित करेंगे। साथ ही आगे की रणनीति पर भी विचार होगा।

ग्रेटर नोएडा में किसान निकाल रहे ट्रैक्टर मार्च, कई रूट डायवर्ट
किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए दिल्ली के बॉर्डरों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मार्च को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यहां पढ़ें यातायात पुलिस का प्लान…

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) संगठन ने आज ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने की लगातार मांग कर रहे हैं। ऐसे में किसान आज नोएडा में जुटेंगे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाई जाएगी। मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैक्टर मार्च अपडेट
ग्रेटर नोएडा में किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी शुरूआत हो चुकी है।

नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी
इस सप्ताह, किसानों के दो अतिरिक्त समूह भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) टिकैत और बीकेयू लोकशक्ति के बैनर तले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने वाले कानून की मांग को लेकर नोएडा से दिल्ली तक मार्च करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह दो किसान समूहों, भारतीय किसान परिषद और अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा एनटीपीसी नोएडा के पास और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय के सामने शहर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद आया है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर अलर्ट
संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा एवं महामाया फ्लाई ओवर पर ट्रैक्टर मार्च और अग्रिम आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे मेंगौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों और यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा आदि पर ट्रैफिक जाम लग सकता है। ऐसे में कई रूट्स पर डायवर्जन किया गया है। पुलिस ने कहा है कि लोग मेट्रो से यात्रा करें।

यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित रहेगा। इन मार्गों का इस्तेमाल करें।

1- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।

2- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेगा।

3- कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

4- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

5- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

6- एनएच-91 का प्रयोग कर गाजियाबाद, दादरी से बुलन्दहशर होकर जाने वाला यातायात गाजियाबाद से हापुड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

7- एन0एच0-91 का प्रयोग कर बुलन्दहशर से दादरी की ओर जाने वाला यातायात बुलन्दशहर से हापुड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

8- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।

असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे।

दिल्ली के इन बॉर्डरों पर बैरिकेड हटाए
किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को हटा दिया गया है। शनिवार देर रात जहां दिल्ली से हरियाणा जाने वाले एक लेन से बैरिकेड हटाए गए थे, वहीं रविवार को दोनों तरफ के एक लेन से बैरिकेड हटा दिए गए हैं। उसके बाद से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ की सर्विस लेन को खोलने का काम जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे से टिकरी बॉर्डर पर लगे बैरिकेड हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने पहले एक लेन में रखे कंटेनर, ट्रक, पुराने वाहन से किए गए रुकावट को हटाया। उसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जर्सी बैरियर को हटवाने का काम शुरू किया। साथ ही कटीली तार को हटाया गया। उसके बाद जर्सी बैरियर में कंक्रीट के बनाए गए दीवार को हटाने का काम शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात एक लेन पर सड़क पर रखे गए सभी बैरिकेड को हटा दिया गया। जिससे दिल्ली से हरियाणा जाने वाले वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। उसके बाद हरियाणा से दिल्ली आने वाले मार्ग से बैरिकेड को हटाने का काम शुरू किया गया। रविवार सुबह इस मार्ग से भी सभी बैरिकेड हटा दिए गए। उसके बाद से दोनों रास्तों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

वहीं शनिवार शाम से ही सिंघु बॉर्डर के दोनों तरफ के सर्विस लेन से बैरिकेड हटाने का काम शुरू किया गया। हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा जाने वाली सर्विस लेन पर लगे कंटेनर, ट्रक, पुराने वाहन, कटीली तार सहित अन्य बैरिकेड को हटा लिए गए। फिलहाल दोनों ही सर्विस लेन पर लगाए गए जर्सी बैरियर व सड़क पर बनाए गए कंक्रीट की दीवार को हटाने का काम बचा हुआ है।

जिसे हटाने का काम लगातार जारी है। कंक्रीट की दीवार हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बैरिकेड के पूरी तरह से नहीं हटने से फिलहाल दोनों मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों सर्विस लेन से कंक्रीट की दीवार को हटने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।

हरियाणा : किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज
बाबा स्वामी दयाल धाम पर बैठक में खापों और जनसंगठनों ने एकमत होकर निर्णय लिया है। एसकेएम के आदेश का भी पालन किया जाएगा।

हरियाणा के चरखी दादरी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को नगर स्थित स्वामी दयाल भवन में जिला की सर्वजातीय फौगाट खाप-19, सर्वजातीय सांगवान खाप-40, श्योराण खाप, मजदूर संगठन, कर्मचारी एसोसिएशन और व्यापारी संगठन की पंचायत हुई।

करीब ढाई घंटे के मंथन के बाद जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को ट्रैक्टर मार्च और मंगलवार से नेशनल हाईवे-152 डी के नीचे पक्का मोर्चा लगाने का एलान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सर्वजातीय फौगाट खाप के प्रधान बलवंत फौगाट ने कहा कि किसान आंदोलन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के हर आदेश का पालन किया जाएगा।

किसानों ने शंभू बाॅर्डर पर गोली लगने से मारे गए पंजाब के युवा किसान शुभकरण मामले में एफआईआर दर्ज करवाने और दोषी को बर्खास्त करवाने का प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए। किसानों और सैनिकों के साथ अन्याय का विरोध कर रहे पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक पर ईडी की कार्रवाई की भी निंदा की गई।

फौगाट खाप के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि आंदोलन से किसानों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार यह कार्रवाई कर रही है लेकिन सरकार की दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसकेएम के आदेशानुसार 26 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक एनएच-152 डी के जलेबी चौक पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत चिड़िया मोड़ से की जाएगी।

मार्च का नेतृत्व सांगवान खाप, सतगामा खाप चिड़िया, सतगामा खाप इमलोटा, श्योराण खाप, हवेली खाप, व्यापारी संगठन, कर्मचारी संगठन और किसान संगठन संयुक्त रूप से करेंगे। सभा में सांगवान खाप 40 की उपस्थिति अच्छी रही और सचिव नरसिंह सांगवान ने धरने को स्थायी करने का सुझाव दिया।

बाद में सर्वसम्मति से 27 फरवरी से 152 डी पर स्थायी धरना देने का निर्णय लिया गया। कन्नी प्रधान सूरजभान ने कहा कि सरकार बैरिकेड्स लगाकर किसानों को रोक रही है। यह किसानों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। फौगाट खाप के प्रवक्ता शमशेर फौगाट ने कहा कि सरकार ने स्वामीनाथन को अवॉर्ड तो दिया, लेकिन स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की। अब किसानों को सरकार का दोहरा चरित्र अच्छी तरह से समझ में आ गया है।

51 सदस्यीय कमेटी का किया गठन
चिड़िया खाप-5 प्रधान राजबीर शास्त्री ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं। अगर सरकार ने किसानों के साथ ज्यादती की तो वो पीछे नहीं हटेंगे। धरने की मजबूती के लिए 51 सदस्यों की अनुशासन समिति का गठन किया गया। यह समिति आंदोलन को शांतिपूर्वक चलाएगी।

जिले की आठों खापें करेंगी आंदोलन में सहभागिता
पंचायत में मौजूद फौगाट खाप के उपप्रधान धर्मपाल, सचिव सुरेश फौगाट, ओमप्रकाश कलकल, हवेली खाप-12 से प्रभुराम गोदारा, सत्यवान शास्त्री, सुनील पहलवान, योगेश इमलोटा, रणधीर घिकाड़ा, पूर्व पार्षद वीरेंद्र पप्पू, पूर्व सरपंच दलबीर गांधी, सुरेंद्र कुब्जानगर, व्यापार मंडल से जयभगवान मस्ताना, नगर पार्षद प्रतिनिधि पप्पू दहिया, कर्मचारी नेता राजकुमार घिकाड़ा आदि ने एकजुटता का आश्वासन दिया। आठों खापें एकजुटता से आंदोलन को मजबूत करेंगी।

ये प्रस्ताव किए गए पारित

शुभकरण गोलीकांड की सरकार उच्चस्तरीय जांच करवाएं।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर ईडी की कार्रवाई बंद हो।

दो गांवों का मनमुटाव दूर होने पर सतगामा खाप का आभार जताया।

महेंद्रगढ़ बाईपास से लेकर दिल्ली रोड पर ट्रैक्टर मार्च निकला जाएगा।