ट्रेन – Live Halchal

मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा 38 ट्रेनों का संचालन
होली विशेष ट्रेनों में बुकिंग तेज होने के साथ ही अब नियमित गाड़ियों पर दबाव कम होने लगा है। नियमित गाड़ियों में वेटिंग स्थिर होने लगी है। इधर, निरस्त चल रहीं 38 नियमित ट्रेनों का भी मार्च के पहले सप्ताह संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

रेलवे बरेली होते हुए अब तक 48 से ज्यादा होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। 25 से 28 फरवरी के बीच ज्यादातर विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। होली के कारण फरवरी के अंतिम और मार्च के दूसरे सप्ताह नियमित ट्रेनें पहले से ही फुल थीं। हालांकि बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू आदि राज्यों के विभिन्न स्टेशनों तक जाने-आने वाली तमाम ट्रेनों में चार से छह मार्च तक सीटें खाली हैं। अन्य दिनों में वेटिंग है।

बरेली होते हुए सामान्य दिनों में औसतन 102 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 28 फरवरी तक 38 गाड़ियां निरस्त हैं। मार्च के पहले सप्ताह विशेष ट्रेनों को मिलाकर बरेली होते हुए लंबी दूरी की 150 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन
दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लगातार दबाव के बीच रेलवे सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच 27 फरवरी और छह मार्च के लिए विशेष गाड़ी सीतामढ़ी से रात 11:55 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 5:58 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन
दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लगातार दबाव के बीच रेलवे सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच 27 फरवरी और छह मार्च के लिए विशेष गाड़ी सीतामढ़ी से रात 11:55 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 5:58 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन से पहली बार जा रही हैं सफर पर? इन 4 सेफ्टी रूल्स को जान लिया तो टेंशन की होगी छुट्टी
ट्रेन में पहली बार सफर करते समय लग रहा है डर? तो घबराएं नहीं। आज हम आपके लिए कुछ आसान नियम और सेफ्टी टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर महिलाएं अपने ट्रेन के फर्स्ट एक्सपीरियंस को बिना डरे और मजेदार बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

आए दिन लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यह सबसे सस्ता और कंफर्टेबल ट्रैवलिंग का जरिया है, लेकिन खासतौर पर महिलाओं के लिए कभी-कभी ये ट्रैवल मुश्किल और असुरक्षित भी होता है। चाहे वो लॉन्ग ट्रिप हो या शॉर्ट ट्रिप, सेफ्टी को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। अगर आप भी ट्रेन में पहली बार सफर कर रही हैं, तो थोड़ी सावधानी और कुछ आसान नियम से अपने सफर को सेफ और स्ट्रेस फ्री बना सकती हैं। आइए जानते हैं वो 4 जरूरी बातें, जिनका ध्यान हर महिला को सफर के दौरान रखना चाहिए।

प्लानिंग पहले से बनाएं
सफर करने से पहले प्लानिंग करना जरूरी है। टिकट और सीट की जानकारी पहले से जान लें। अगर हो सके, तो आप स्लीपर की वजह AC कोच में सीट बुक करें। इससे सुरक्षा बढ़ती है और सफर आसान होता है। ध्यान दें कि टिकट रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट या एप्स से ही करें। साथ ही, यात्रा का समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी पहले से जान लें। इससे स्टेशन पर हड़बड़ी या परेशानी से बच सकते हैं।

जरूरी सामान हमेशा पास रखें
ट्रेन में सफर के दौरान अपना जरूरी सामान जैसे पर्स, मोबाइल, कैश, टिकट और आधार कार्ड हमेशा अपने पास रखें। साथ ही, जरूरत वाला बैग को नीचे रखने से बचें, क्योंकि चोरी का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, मोबाइल और पावर बैंक हमेशा चार्ज रखें। जरूरत पड़ने पर तुरंत फैमली या भारतीय रेलवे महिला सुरक्षा से संपर्क करें।

सफर के दौरान रहें सावधान
सफर के दौरान रात में सामान चोरी होने का काफी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रात में सोते समय सावधान रहना जरूरी है। अपने सामान को पास रखें और अनजान लोगों को अपने पास न बैठने दें। साथ ही, किसी के द्वारा दिए गए खाना या पानी पीने से बचें। स्टेशन पर उतरते या चढ़ते समय खुद का और लगेज का ध्यान रखें। अगर आपको किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है, तो ट्रेन स्टाफ की मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं।

माहौल पर ध्यान दें
ट्रेन में सफर करते समय अपने कोच और आसपास के लोगों पर ध्यान रखें। किसी से ज्यादा बातचीत करने से भी बचें। रात में सफर के समय सतर्क रहें और असुरक्षित महसूस होने पर रेलवे महिला हेल्पलाइन 182 या रेलवे पुलिस से तुरंत मदद लें। साथ ही, हो सके तो मोबाइल में सुरक्षा ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हरियाणा को नए साल में इस ट्रेन की सौगात
देशवासियों को हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात अब नए साल में मिलेगी। जर्मन कंपनी की रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण उद्घाटन प्रक्रिया को रोक दी गई है। कंपनी की रिपोर्ट दो से तीन सप्ताह में आएगी। इसके बाद ही प्लांट के उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

जिले में हाइड्रोजन प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन जर्मनी की टेक्निकल कंपनी की फाइनल रिपोर्ट समय पर न आने के कारण उद्घाटन प्रक्रिया को रोक दिया गया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि दिसंबर में प्लांट को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अब यह संभव नहीं हो सकेगा। हाइड्रोजन प्लांट रेलवे परियोजनाओं में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है क्योंकि इसके शुरू होने के बाद रेलवे इंजन को पर्यावरण अनुकूल वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध होगा। निर्माण एजेंसी ने सभी इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और तकनीकी इंस्टालेशन का काम पूरा कर दिया है।

पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक, कंट्रोल रूम और सुरक्षा मानकों के अनुरूप लगाए गए उपकरणों की टेस्टिंग भी स्थानीय स्तर पर पूरी हो चुकी है। अंतिम हरी झंडी जर्मन तकनीकी विशेषज्ञों की ओर से मिलने वाली रिपोर्ट पर निर्भर है। जर्मनी की कंपनी को प्लांट के संचालन से संबंधित सुरक्षा पैरामीटर, हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता और जोखिम प्रबंधन के तकनीकी मूल्यांकन की रिपोर्ट भेजनी थी। यह रिपोर्ट उद्घाटन से पहले अनिवार्य मानी जाती है ताकि संचालन के दौरान किसी दुर्घटना या तकनीकी जोखिम से बचा जा सके।

डीआरएम दिल्ली ने किया था प्लांट का निरीक्षण
3 दिसंबर को डीआरएम दिल्ली पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और मशीनरी सेटअप की विस्तार से समीक्षा की। डीआरएम को प्लांट की तकनीकी व्यवस्था संतोषजनक मिली थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्लांट से जुड़े कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल और रखरखाव से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए थे।

अधिकारी के अनुसार
हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन दिसंबर माह में नहीं होगा। जर्मनी कपनी की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट दो से तीन सप्ताह में आएगी। इसके बाद ही हाइड्रोजन प्लांट के उद्घाटन प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।

बढ़े कोच के साथ इंदौर से नागपुर के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन
इंदौर से नागपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सोमवार सुबह बढ़े हुए आठ कोच के साथ रवाना हुई। अब यह ट्रेन सोलह नियमित कोच के साथ रोज चलेगी। पहले दिन यात्री संख्या ज्यादा नहीं रही, लेकिन आने वाले दिनों में बुकिंग होने पर यात्री संख्या और बढ़ सकती है। अब इस ट्रेन की यात्री क्षमता 1124 हो गई है। पहले ट्रेन में 526 सीटें थीं।

सुबह इंदौर से ट्रेन 6.10 बजे रवाना हुई। इसमें अतिरिक्त कोच लगे थे। यह ट्रेन उज्जैन में 6.50 बजे रुकी। यहां दो मिनट के स्टाॅप के बाद ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हुई। ट्रेन सुबह भोपाल पर सवा 9 बजे रुकी। यहां से भी बड़ी संख्या में नागपुर जाने के लिए ट्रेन में यात्री सवार हुए।

दो साल पहले इंदौर को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन के कोच अब रेलवे ने बढ़ाए है। इससे यात्री क्षमता दोगुनी हो गई। एक सप्ताह पहले इस ट्रेन के लिए नए रैक इंदौर आ चुके थे। जिन्हें सोमवार सुबह ट्रेन से जोड़ा गया। पहले यह कोच दिल्ली-पटना ट्रेन के लिए भेजे गए थे।

रविवार तक इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन आठ कोचों के साथ चल रही थी। इसमें 530 सीटें थीं। 16 कोच के बाद एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। इससे इंदौर से भोपाल जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा,क्योकि यह ट्रेन भोपाल में भी रुकती है। भोपाल से भी नागपुर जाने के लिए यात्रियों को सुविधा होगी। पहले वंदे भारत ट्रेन इंदौर से भोपाल के बीच चलती थी, लेकिन बाद में इसका विस्तार नागपुर तक के लिए कर दिया। सोमवार रात को यह ट्रेन फिर इंदौर लौटेगी।

हिसार तक ट्रेन को मंजूरी: अब जयपुर से कुरुक्षेत्र तक नई ट्रेन चलाने की योजना
बीकानेर रेल मंडल के मानहेरु-भिवानी रेलखंड में अब 90 किमी प्रतिघंटा की गति से ट्रेनें चलेगी। इसके लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग ने बुधवार को स्पीड ट्रायल किया, जो कि सफल रहा।

हिसार तक ट्रेन को मंजूरी के बाद अब जयपुर से कुरुक्षेत्र तक नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11841-11842 का विस्तार करने की योजना है। इसमें गीता जयंती एक्सप्रेस को एक नई ट्रेन नंबर देकर जयपुर तक संचालित करने के लिए सांसद नवीन जिंदल की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में सांसद कार्यालय की ओर से रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है।

बीते मंगलवार को हिमाचल के अंब-अंदौरा से अंबाला चलने वाली मेमू ट्रेन के विस्तार को बोर्ड से मंजूरी मिलने के साथ ट्रेन संचालन को मंत्रालय से भी हरी झंडी मिल चुकी है। अब इसकी तिथि की घोषणा होना बाकी है। तिथि की घोषणा के बाद जयपुर से कुरुक्षेत्र तक चलने वाली ट्रेन पर कार्यवाही शुरू होगी। खुजराहो से कुरुक्षेत्र तक चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार करने की मांग पिछले लंबे समय से उठ रही है।

ऐसे में सांसद नवीन जिंदल कार्यालय की ओर से इस ट्रेन के विस्तार को लेकर भी रेलवे से पत्राचार शुरू किया है। इस समय दिन में कुरुक्षेत्र और जींद के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है। यदि इस ट्रेन के विस्तार को मंजूरी मिलती है तो चार साल बाद कैथल से जींद और कुरुक्षेत्र के लिए दिन के समय ट्रेन मिल पाएगी।

यदि ट्रेन का हुआ संचालन तो यात्रियों को इसका खूब फायदा मिलेगा। रेल यात्री कल्याण समिति का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले ही सांसद नवीन जिंदल से भी यह मांग की है। समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता व प्रधान बलवंत जाटान ने बताया कि गाड़ी नंबर 11841-11842 का विस्तार होने से यात्रियों को काफी पुरानी मांग पूरी हो पाएगी।

अब 90 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेगी ट्रेन
बीकानेर रेल मंडल के मानहेरु-भिवानी रेलखंड में अब 90 किमी प्रतिघंटा की गति से ट्रेनें चलेगी। इसके लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग ने बुधवार को स्पीड ट्रायल किया, जो कि सफल रहा।

परीक्षण के दौरान करीब 13.54 किलोमीटर लंबे इस खंड पर आयुक्त भिवानी से मानहेरू तक स्वचालित ट्रॉली से पहुंचे एवं मानहेरू से भिवानी तक स्पीड ट्रायल सीसीआरएस स्पेशल से स्पीड ट्रायल किया। निरीक्षण के दौरान सीसीआरएस गर्ग ने सुरक्षा मानकों, तकनीकी पहलुओं और ट्रैक की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इस टीम में बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेन चलाने की अनुमति प्रदान की।

पहले रेवाड़ी से मानहेरू तक डबल लाइन और मानहेरू से भिवानी तक सिंगल लाइन थी। अब मानहेरू से भिवानी तक डबल लाइन पर रेलगाड़ी चलाने की अनुमति मिलने पर रेलवे कम समय में अधिक गाड़ियां चला कर अधिक माल और यात्रियों का परिवहन कर सकेगा, जिससे रेलवे की आय बढ़ेगी और कम समय में यात्रा पूरी होने से यात्रियों को भी बेहतर सेवा मिल सकेगी। यह स्पीड ट्रायल दोहरीकरण परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे इस मार्ग पर ट्रेनों की गति, संख्या और संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आने वाले समय में यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

इस सफल स्पीड ट्रायल के दौरान सीनियर डीएसटीई ललित कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वयक) अमित जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) मनीष पद्मावत, सीनियर डीईईटीआरडी जितेंद्र कटारिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आदित्य लेघा, डिप्टी इंजीनियर भिवानी सुशील कुमार, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, धीरज थानवी और डीआरयूसीसी सदस्य हरीश गोस्वामी समेत रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।