ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह को बताया परमाणु हथियारों के लिए पागल आदमी – Live Halchal

ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह को बताया परमाणु हथियारों के लिए पागल आदमी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को परमाणु हथियारों को लेकर पागल आदमी बताया. अमेरिकी मीडिया ने इस बातचीत की लिखित प्रतिलिपि जारी की है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ.

व्हाइट हाउस के 29 अप्रैल को जारी बयान में इस बातचीत को काफी दोस्ताना बताया गया है. बातचीत के कुछ दिनों बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह किम से मिलकर सम्मानित महसूस करेंगे, लेकिन इस बातचीत में ट्रंप ने कोरियाई प्रायद्वीप में नाटकीय रूप से संभावित तनाव बढ़ने के संकेत दिए.

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने इस क्षेत्र में भेजी गई दो परमाणु पनडुब्बियों का हवाला देते हुए कहा, हम परमाणु हथियारों के लिए पागल व्यक्ति को ऐसे ही ढील देकर नहीं छोड़ सकते. हमारे पास उनके मुकाबले 20 गुना ज्यादा शक्ति है, लेकिन हम इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते.

ट्रंप ने फिर डुटेर्टे से इस बारे में पूछा कि क्या उनका मानना है कि किम की मानसिक स्थिति स्थिर है या नहीं. इस पर फिलीपीनी नेता ने जवाब दिया कि उनके उत्तर कोरियाई समकक्ष का दिमाग काम नहीं कर रहा है और वह किसी भी क्षण जुनूनी हो सकते हैं. उन्होंने कहा, किम के हाथों में खतरनाक खिलौना है, जो सभी मनुष्यों के लिए बहुत ज्यादा परेशानियां खड़ी सकता है. ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि उत्तर कोरिया का हालिया मिसाइल परीक्षण नाकाम हो गया. उन्होंने कहा, उनके सभी रॉकेट दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. यह अच्छी खबर है.

उत्तर कोरिया से पैदा हो रहे परमाणु खतरे से निपटने के लिए चीन की क्षमता पर बात करते हुए ट्रंप ने डुटेर्टे पर दबाव बनाया कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर दबाव डालें. उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि चीन समस्या का हल कर सकता है. वे सच में ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि उनका बहुत सारा सामान चीन से होकर आता है, लेकिन अगर चीन नहीं करता है तो हम करेंगे. डुटेर्टे ने इस पर सहमति जताई. हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से चेताया कि दूसरा विकल्प परमाणु विस्फोट हो सकता है जो किसी के लिए भी सही नहीं है.