ट्यूलिप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 02 Feb 2024 09:07:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ट्यूलिप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आज खुलेगा अमृत उद्यान, ट्यूलिप की थीम पर सजेगा https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%af/540194 Fri, 02 Feb 2024 09:07:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=540194 अमृत उद्यान और सिग्नेचर उद्यान भी इसकी थीम में होंगे। इस पार्क में ट्यूलिप को अलग तरह से लगाया गया है। ऑफलाइन मोड में एंट्री करने वाले राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से प्रवेश कर सकते हैं। राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम लोगों के लिए शुक्रवार से खुल रहा है। यहां वे अलग-अलग किस्म …]]>

अमृत उद्यान और सिग्नेचर उद्यान भी इसकी थीम में होंगे। इस पार्क में ट्यूलिप को अलग तरह से लगाया गया है। ऑफलाइन मोड में एंट्री करने वाले राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से प्रवेश कर सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम लोगों के लिए शुक्रवार से खुल रहा है। यहां वे अलग-अलग किस्म के फूल देखने आ सकते हैं। इस बार ट्यूलिप से सजा थीम गार्डन आकर्षण का केंद्र होगा। खास बात यह है कि थीम गार्डन के साथ अमृत उद्यान और सिग्नेचर उद्यान भी इसकी थीम में होंगे। इस पार्क में ट्यूलिप को अलग तरह से लगाया गया है। फूल पर सुबह सूरज की पहली किरण पड़ने से लेकर शाम ढलने तक ट्यूलिप खिलने का सिलसिला जारी रहेगा।

दर्शकों को हर समय खिले हुए ट्यूलिप देखने को मिलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक 50 हजार से अधिक लोग बुकिंग हो चुकी है। अमृत उद्यान घूमने के शौकीनों को कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी। यहां आने के लिए उन्हें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। जबकि ऑफलाइन मोड में एंट्री करने वाले राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से प्रवेश कर सकते हैं।

100 से अधिक किस्में गुलाब की देखने को मिलेगी
इस पार्क में आगंतुक ट्यूलिप, डैफोडिल्स, एशियाई लिली, ओरिएंटल लिली और कई अन्य दुर्लभ मौसमी फूलों को पूरी महिमा में देख सकते हैं। मुख्य आकर्षण ट्यूलिप के सुंदर पुष्प पैटर्न और गुलाब की 100 से अधिक किस्में होंगी। इसके अलावा, बच्चों के लिए एक विशेष रूप से क्यूरेटेड गार्डन का इंतजाम है। इस बाल वाटिका में 225 साल पुराने शीशम के पेड़ की कहानी, एक ट्रीहाउस, प्रकृति की कक्षा आदि शामिल हैं। साथ यहां खाने पीने की भी व्यवस्था की गई है।

चार बजे के बाद नहीं हो मिलेगा प्रवेश
अमृत उद्यान दो फरवरी से 31 मार्च तक खुला रहेगा। जो लोग यहां आना चाहते हैं वह सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आ सकते हैं। हालांकि शाम चार बजे के बाद आम जनता यहां प्रवेश नहीं कर पाएगी और सोमवार को पार्क बंद रहेगा। इस पार्क को देखने के लिए लोगों में अलग ही उत्साह भी साफ दिखाई दे रहा है।

छात्र करेंगे अमृत उद्यान का भ्रमण
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्रों को अमृत उद्यान भ्रमण के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए स्कूल को छात्रों के माता-पिता से पहले से एनओसी प्राप्त करनी होगी। और उन्हें ये सुनिश्चित करना होगा कि छात्र उचित स्कूल वर्दी में आएं और उनकी सुरक्षा के लिए शिक्षक भी साथ में मौजूद रहे। निदेशालय का कहना है कि यहां आकर छात्रों को एक नया अनुभव प्रदान होगा और वे अलग-अलग तरह के फूलों को देखकर अच्छा महसूस करेंगे। निदेशालय ने परिपत्र जारी बताया कि स्कूल छात्रों की यात्रा की बुकिंग की सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

]]>