टोल प्लाजा – Live Halchal

पंजाब के किसानों ने नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी
पिछले सीजन में आई बाढ़ और हालिया बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे तथा गेहूं की धीमी खरीद को लेकर आज़ाद किसान मोर्चा (पंजाब) ने राज्य और केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी दी है।

सड़कों पर उतरेंगे किसान
मोर्चा ने ऐलान किया है कि यदि 30 अप्रैल तक किसानों को उनका बनता मुआवजा नहीं दिया गया और गेहूं की खरीद तुरंत सुचारू रूप से शुरू नहीं की गई, तो 1 मई से पंजाब के सभी नेशनल हाईवे और टोल प्लाजों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।

इसके तहत किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। यह जानकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं सुख गिल (मोगा), नछत्तर सिंह, जसबीर सिंह आहलूवालिया और परमजीत सिंह जब्बोवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

टोल प्लाजा पर आज से नकद भुगतान बंद
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर शुक्रवार से नकद भुगतान बंद होने जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा। जबकि यूपीआई से भुगतान पर ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा।

हाल ही में मंत्रालय के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई वाहन फास्टैग के बिना टोल प्लाजा में प्रवेश करता है तो यूजर यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकता है। लेकिन टोल शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए राजमार्ग की यात्रा को सुगम बनाना है।

दस अप्रैल से टोल बूथ पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। फास्टैग टोल वसूली का प्राथमिक माध्यम बना रहेगा। वैध फास्टैग के बगैर आने वाले वाहनों के लिए यूपीआई भुगतान विकल्प के रूप में काम करेगा।

टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं, UPI से देना पड़ेगा ज्यादा शुल्क
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर शुल्क भुगतान को लेकर व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। नकद भुगतान बंद होने जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दस अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा। जबकि यूपीआइ से भुगतान पर ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा।

मंत्रालय के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई वाहन फास्टैग के बिना टोल प्लाजा में प्रवेश करता है तो यूजर यूपीआइ के माध्यम से भुगतान कर सकता है। लेकिन टोल शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए राजमार्ग की यात्रा को सुगम बनाना है।

दस अप्रैल से टोल बूथ पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। फास्टैग टोल वसूली का प्राथमिक माध्यम बना रहेगा। वैध फास्टैग के बगैर आने वाले वाहनों के लिए यूपीआइ भुगतान विकल्प के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा, ‘अगर कोई वाहन चालक बगैर फास्टैग या वैध फास्टैग के टोल प्लाजा में दाखिल होता है और यूपीआइ के माध्यम से शुल्क का भुगतान का विकल्प चुनता है तो उसे नियम चार के उप-नियम (दो) के प्रविधानों के अनुसार, उस श्रेणी के वाहन पर लागू शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा।’

वार्षिक फास्टैग के सब्सक्राइबर 50 लाख के पार

एनएचएआइ ने हाल ही में अपने वार्षिक फास्टैग पास के सब्सक्राइबर की संख्या को 50 लाख के पार किया है। यह यूजर को सालाना तीन हजार रुपये में 200 बार टोल से गुजरने की अनुमति देता है।

15 अगस्त को पेश किए जाने के बाद से इन पास के माध्यम से कुल 26.55 करोड़ लेनदेन किए गए हैं। देश भर में विभिन्न नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 1150 से ज्यादा टोल प्लाजा हैं।

टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से अवैध वसूली की जांच शुरू
क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा नैशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना लाडोवाल में 15-20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की कई टीमों द्वारा उक्त मामले की जांच तेज करते हुए टोल प्लाजा के कई कर्मचारी से भी पूछताछ करनी शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा पर लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी चैक की जा रही है और कैमरों का पिछला रिकॉर्ड खंगालकर टोल कर्मचारियों को धमका कर बिना टोल दिए वाहन निकालने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा टोल प्लाजा के कई संदिग्ध कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी चैक किए जा रहे हैं ताकि टोल प्लाजा पर काम करने वाले किसी कर्मचारी की इस अवैध वसूली में किसी तरह की कोई शमूलियत तो नहीं है। जल्द ही पुलिस द्वारा अवैध वसूली करने वाले गिरोह की पहचान करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

कमर्शियल वाहनों और टिप्पर चालकों से की जाती थी अवैध वसूली
गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच-2 की पुलिस ने टोल प्लाजा से निकलने वाले कमर्शियल वाहनों और टिप्पर चालकों से अवैध तरीके से वसूली करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों के मुताबिक कि टोल प्लाजा पर 2 लोगों के नाम टिप्परों से अवैध वसूली करने से जुड़े हुए हैं जो पिछले कई महीनों से इस गोरखधंधे को अपने साथियों के साथ मिलकर चला रहे थे और टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लाखों रुपए की हेराफेरी करके टोल कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। अब जैसे ही पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, उसके बाद कई व्यक्ति टोल प्लाजा से गायब हो गए हैं।

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा: वाहन चालकों पर फिर बढ़ा बोझ, पांच फीसदी तक बढ़ीं दरें
31 मार्च रात 12 बजे से पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर टोल के दाम बढ़ जाएंगे। लुधियाना के लाडोवाल टोल प्जाला में टोल की दामों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में वाहन चालकों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में से एक लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले चार पहिया वाहन चालकों की जेब पर एक बार फिर बोझ पड़ने वाला है। टोल दरें एक बार फिर बढ़ाने की तैयारी हो चुकी है, जिसमें पांच प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी।

नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद लागू होंगी। हैरानी की बात यह है कि सरकार की ओर से साल में दूसरी बार लोगों की जेब पर बोझ डालने की तैयारी की जा रही है। टोल प्लाजा कंपनी के इस फैसले से लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि साल में दूसरी बार दरें बढ़ाई गई हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी होगी। वाहन खरीदने से ज्यादा टोल पर पैसे खर्च हो रहे हैं।

रणछोड़ इंफ्रा डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिसंबर 2024 में ठेका मिला है। कंपनी के पास पानीपत से लाडोवाल तक का ठेका है। इससे पहले, साहाकर ग्लोबल लिमिटेड के पास ठेका था। अब नई कंपनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेश पर दरों में 5% तक की वृद्धि की है। कंपनी के मैनेजर विपिन कुमार ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेश पर दरें बढ़ाई गई हैं। दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि पहले दरें कब बढ़ाई गई थीं। कंपनी को दिसंबर में ठेका मिला है। अब नियमों के अनुसार ही दरें बढ़ाई गई हैं।

पहले ली जाने वाली दरें
पहले जिन वाहनों के लिए एक तरफ के 24 घंटे के लिए 220 रुपये लिए जाते थे, अब उन्हें 230 रुपये देने होंगे, जबकि आने-जाने के 330 रुपये थे, जो अब 345 रुपये देने होंगे।

लाइट कॉमर्शियल वाहनों के लिए 355 रुपये एक तरफ और 535 रुपये दोनों तरफ के लिए लिए जाते थे, जो अब 370 रुपये एक तरफ और 555 रुपये दोनों तरफ के लिए देने होंगे।

बस और ट्रक के लिए पहले एक तरफ के 745 रुपये और आने-जाने के 1120 रुपये लिए जाते थे, जो अब 775 रुपये एक तरफ और 1160 रुपये आने-जाने के लिए देने होंगे।

थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहनों के लिए पहले एक तरफ के 815 रुपये और आने-जाने के 1225 रुपये लिए जाते थे, जो अब 845 रुपये एक तरफ और 1265 रुपये आने-जाने के लिए देने होंगे।

हैवी कंस्ट्रक्शन मशीन और मल्टी एक्सल वाहनों के लिए पहले एक तरफ के 1170 रुपये और आने-जाने के 1755 रुपये लिए जाते थे, जो अब 1215 रुपये एक तरफ और 1820 रुपये आने-जाने के लिए देने होंगे।

ओवर साइज वाहनों के लिए पहले एक तरफ के 1425 रुपये लिए जाते थे और आने-जाने के 2140 रुपये लिए जाते थे, जो अब 1475 रुपये एक तरफ और 2215 रुपये आने-जाने के लिए देने होंगे।