टोल टैक्स – Live Halchal

बिहार में भी टोल टैक्स बढ़ा; आज से किस रोड के लिए कितना शुल्क लगेगा?
आज से हुए बदलावों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। आम बजट की घोषणाएं भी लागू हो गई हैं।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नये वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई हैं।

आज एक अप्रैल हे। आज से कई नए नियम लागू हो रहे हैं, जिनका आम जनता यानी हम सभी की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेन-देन पर सीधा असर पड़ेगा। इनमें से एक है टोल टैक्स। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नये वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरें पांच से दस रुपये तक बढ़ाई हैं। यह नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू कर दी गई है। यानी बिहार में एनएचएआई के अंदर आने वाले सभी टोल प्लाजा पर अधिक टैक्स चुनाने होंगे।

नई दरों के अनुसार, पटना-बख्तियारपुर हाईवे स्थित दीदारगंज टोल प्लाजा पर तीन प्रतिशत अधिक टैक्स देना होगा। इसके तहत हल्के वाहन से 135 की जगह 140 रुपये, 24 घंटे के लिए 200 की जगह 210 रुपये, मासिक पास के लिए 4455 की जगह 4615 रुपये लिए जाएंगे। इसी तरह हल्के व्यवसायिक वाहनों से 210 रुपये, 24 घंटे के लिए 315 रुपये और मासिक पास के लिए 7040 रुपये देने होंगे। ट्रक और बस वालों को 425 रुपये, 24 घंटे के लिए 635 रुपये और मासिक पास के लिए 14115 रुपये टैक्स के रूप में देने होंगे।

कार-जीप वालों को एक तरफ की यात्रा के लिए 145 रुपये
वहीं मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर मनियारी टोल पर केवल हल्के व छोटे वाहनों के एकल यात्रा के लिए टोल टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है। 24 घंटे के अंदर हल्के व छोटो वाहन के दो तरफा यात्रा वाहन वालों को पांच रुपये अधिक देने होंगे। इधर, दरभंगा फोरलेने के मैठी टोल पर अलग-अलग वाहनों को एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये देने होंगे।

वहीं सीतामढ़ी में रुन्नी टोल प्लाजा पर एकल यात्रा में पांच में 15 और दो तरफा यात्रा पर पांच से 30 रुपये की वृद्धि हुई है। इधर, दरभंगा-पूर्णिया हाईवे पर राजे टोल पर अलग-अलग वाहनों को एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये देने होंगे। यानी यहां पर कार-जीप व हल्के वाहन को एक तरफ की यात्रा के लिए 145 रुपये देने होंगे।

टोल टैक्स: अब हरियाणा की सड़कों पर सफर होगा महंगा
अगर आपके पास भी वाहन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बता दें एक अप्रैल से हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना महंगा हो रहा है। हर टोल प्लाजा पर मौजूदा दरों में 4 से 5 फीसदी के बीच बढ़ोतरी होने की संभावना है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टैक्स की दरे बढ़ाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2025 से टोल की नई दरें लागू होंगी। हालांकि इससे एक सप्ताह पहले ही सभी टोल प्वाइंट पर मौजूदा दर के आधार पर अगले दर में वृद्धि होती है। 1 अप्रैल से वाहन चालकों को अपनी जेब कुछ और ढीली करनी होगी।

टोल टैक्स और फास्टैग से जुड़े नए नियम आज से लागू, अब लापरवाही पर लगेगा मोटा जुर्माना
Fastag New Rules टोल भुगतान को सुव्यवस्थित करने, विवादों को कम करने और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) और सड़क परिवहन मंत्रालय ने फास्टैग से जुड़े नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

आज से फास्टैग के नए नियम लागू
आज यानी सोमवार से लागू होने वाले नए फास्टैग नियमों के तहत कम बैलेंस, देरी से भुगतान या ब्लैकलिस्टेड टैग वाले यूजर पर अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियम उन यूजर को प्रभावित करेंगे जो भुगतान में देरी करते हैं या जिनके टैग ब्लैकलिस्टेड हैं।

यदि वाहन टोल पार करने से पहले 60 मिनट से अधिक समय तक फास्टैग निष्क्रिय रहता है और वाहन के टोल पार करने के 10 मिनट बाद तक निष्क्रिय रहता है तो लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाएगा। सिस्टम ऐसे भुगतानों को अस्वीकार कर देगा।

तो देना पड़ेगा अतिरिक्त शुल्क…
इसके अलावा, टोल भुगतान को सुव्यवस्थित करने और विवादों को कम करने के लिए चार्जबैक प्रक्रिया और कूलिंग पीरियड के साथ-साथ लेनदेन अस्वीकृति नियमों में भी बदलाव किए गए हैं।
नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि वाहन के टोल रीडर से गुजरने के समय से 15 मिनट से अधिक समय के बाद टोल लेन-देन अपडेट होता है तो फास्टैग यूजर को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

इस मामले में यूजर 15 दिन बाद शिकायत दर्ज कर सकेगा
अपडेट किए गए राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक टोल संग्रह के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि लेनदेन में देरी होती है और यूजर के फास्टैग खाते में पर्याप्त शेष राशि नहीं है तो टोल ऑपरेटर को जिम्मेदार माना जाएगा। हालांकि, यदि राशि कट जाती है तो यूजर 15 दिन बाद शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले, यूजर टोल बूथ पर अपने फास्टैग को रिचार्ज कर सकते थे और फिर आगे निकल सकते थे।

हरियाणा में अब इस रूट पर देना होगा इतना टोल टैक्स
फरीदाबाद: अगर आप भी IMT मानेसर से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना की ओर सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब वाहन चालकों को इस रूट पर यात्रा करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दुर्घटना संभावित क्षेत्र का हवाला देते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर से दिल्ली की ओर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास यूर्टन को बंद कर दिया गया है।

NHAI के इस फैसले के कारण मानेसर से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। यानी अब आपका खर्चा बढ़ जाएगा। वाहन चालकों को इसके बाद द्वारका एक्सप्रेसवे के क्लोवर लीफ का इस्तेमाल करना होगा।

एक बार कार चालक को 85 रुपये का टोल टैक्स देना होगा, वहीं भारी वाहनों के लिए अलग-अलग टोल टैक्स का रेट निर्धारित किया गया है। गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार के आदेश पर है इस कार्रवाई को पूरा करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया था। आज से दिल्ली से जयपुर के यू टर्न को बंद कर दिया है। इस कारण सेक्टर 65 और 85 के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के लिए मानेसर से गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहन चालक सेक्टर 76-77 की बाहरी सड़क से होते हुए सदन पेरिफेरियल रोड पर चढ़ जाते थे। इसके बाद वह गुरुग्राम, सोहना और फरीदाबाद की ओर निकल जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

रामपुर चौक पर वैसे ही पीक आवर्स के दौरान भयंकर जाम लगता है, ऐसे में अब यू टर्न बंद होने के कारण भारी वाहन इस चौक से नौरंगपुर व द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

यूपी में हाईवे पर यात्रा करना और महंगा, पांच से 25 रुपये तक बढ़ा टोल टैक्स
एनएचएआई के नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। एनएचएआई ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले कार, बस और ट्रक के लिए पांच से 25 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है। वाहन चालकों से दो जून रात 12 बजे से बढ़ा हुआ टोल वसूला जाएगा। टोल प्लाजा पर नई रेट सूची चस्पा करा दी गई है।

एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों को बढ़ाया था। इसके लिए गजट भी जारी हो गया था। लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस आदेश को स्थगित कर दिया गया। अब मतदान खत्म हो चुका है। इसको देखते हुए दो जून की रात 12 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल बढ़ाए जाने के बाद सबसे कम टोल 45 रुपये और सबसे अधिक टोल 295 रुपये वसूला जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल पर सबसे कम 90 रुपये और सबसे अधिक 890 रुपये टोल वसूला जाएगा। झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते झांसी आने वाले वाहनों को सेमरी टोल प्लाजा पर पांच से पंद्रह रुपये अधिक चुकाने होंगे।