टॉप सूची – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 13 Apr 2017 05:56:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टॉप सूची – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दुनिया की सबसे बेहतर एयरलाइंस बनी एमिरेट्सः भारतीय जेट एयरवेज का भी नाम शामिल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b2/47641 Thu, 13 Apr 2017 05:56:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47641 नई दिल्लीः अगर आप यात्रा के शौकीन हैं तो आपके लिए ये जानना बड़ा जरूरी होगा कि दुनिया की कौनसी एयरलाइंस सर्विस, ट्रैवल एक्सपीरिएंस, स्टाफ बिहेवियर के मामले में टॉप सूची में शामिल है. दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल वेबसाइट में से एक ट्रिपएडवाइजर ने एयरलाइंस के लिए ‘ट्रैवलर्स चॉइस’ अवॉर्ड का ऐलान किया है. …]]>

नई दिल्लीः अगर आप यात्रा के शौकीन हैं तो आपके लिए ये जानना बड़ा जरूरी होगा कि दुनिया की कौनसी एयरलाइंस सर्विस, ट्रैवल एक्सपीरिएंस, स्टाफ बिहेवियर के मामले में टॉप सूची में शामिल है. दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल वेबसाइट में से एक ट्रिपएडवाइजर ने एयरलाइंस के लिए ‘ट्रैवलर्स चॉइस’ अवॉर्ड का ऐलान किया है. ये पोल दुनिया के 50 कैरिएर्स के बीच कराए गए सर्वे के आधार पर हुआ है.

Breaking news: 15 दिन में नहीं, इन 5 शहरों में हर रोज बदलेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

उड़ान यात्रियों के रिव्यू के आधार पर फ्लाई एमिरेट्स को दुनिया की नंबर 1 वेबसाइट का तमगा मिला है. दुनिया की सबसे श्रेष्ठ एयरलाइन की सूची में भारतीय एयरलाइन जेट एयरवेज को भी स्थान मिला है. वहीं इंडिगो को ‘लो-कॉस्ट एयरलाइंस’ की एशिया पैसेफिक केटेगरी की सूची में टॉप 3 में जगह मिली है. हालांकि ग्लोबल कैटेगरी में एशिया को सबसे ज्यादा विनर्स मिले हैं लेकिन इसमें किसी भी भारतीय कंपनी को टॉप 10 में जगह नहीं मिली है. इन टॉप 5 में से 5 एशियाई कंपनियां हैं और वहीं इसके बाद 2 एयरलाइंस के साथ युनाइटेड एयरलाइंस का नाम आता है.

ये सर्वे फरवरी 2016 से फरवरी 2017 के दौरान 1 साल के पीरियड के लिए कराया गया था. ट्रिपएडवाइजर ने बताया है कि इस सर्वे में एयरलाइंस की फ्लाइट्स की संख्या और क्वालिटी का रिव्यू किया गया और दुनिया भर के ट्रैवलर्स द्वारा दी गई रेटिंग्स के आधार पर विनर्स का चुनाव किया गया है.

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हासिल किये 50 लाख विज्ञापनदाता

इस लिस्ट में ग्लोबल कैटेगरी के अलावा 4 और कैटेगरी के लिए अलग-अलग विनर्स का चुनाव किया गया है. ग्लोबल कैटेगरी के अलावा यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका कैटेगरी में एयरलाइंस को टॉप 10 स्थान दिए गए. इसमें एयरलाइंस की सर्विसेज-फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी के आधार पर विनर चुने गए.

  • दुनिया की टॉप 10 एयरलाइंस के नाम
  1. एमिरेट्स-युनाइटेड अरब एमिरेट्स
  2. सिंगापुर एयरलाइंस- सिंगापुर
  3. अजुल-ब्राजील
  4. जेट ब्ल्यू-युनाइटेड स्टेट्स
  5. एयर न्यूजीलैंड-न्यूजीलैंड
  6. कोरियन एयर-साउथ कोरिया
  7. जापान एयरलाइंस-जापान
  8. थाई स्माइल-थाईलैंड
  9. अलास्का एयरलाइंस-युनाइटेड एयरलाइंस
  10. गरुड़ इंडोनेशिया-इंडोनेशिया
  • ‘क्लॉस ऑफ सर्विस’ के ग्लोबल विनर्स
  1. बेस्ट फर्स्ट क्लासः एमिरेट्स-युनाइटेड अरब एमिरेट्स
  2. बेस्ट बिजनेस क्लासः एरोफ्लोट-रशिया
  3. बेस्ट प्रीमियम इकोनॉमी क्लास इन द वर्ल्डः एयर न्यूजीलैंड-न्यूजीलैंड
  4. बेस्ट इकोनॉमी क्लास इन द वर्ल्डः एमिरेट्स-युनाइटेड अरब एमिरेट्स
  • रीजनल और लो कॉस्ट एयरलाइंस
  1. थाई स्माइल- थाईलैंड
  2. बैंकॉक एयरवेजः थाईलैंड
  3. इंडिगोः भारत
]]>