टेलीकॉम कंपनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 28 Jun 2024 10:25:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टेलीकॉम कंपनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 टेलीकॉम कंपनी ने महंगे कर दिए अपने टैरिफ प्लान https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0/567426 Fri, 28 Jun 2024 10:25:13 +0000 https://livehalchal.com/?p=567426 जियो के बाद अब एयरटेल ने भी अपने टैरिफ प्लान को रिवाइज कर दिया है। इसके साथ कंपनी के कई प्लान की कीमत में 11 से 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अनलिमिटेड वॉयस प्लान में एयरटेल ने 179 रुपये वाले प्लान को 199 रुपये 455 रुपये के प्लान को 599 रुपये और 1799 …]]>

जियो के बाद अब एयरटेल ने भी अपने टैरिफ प्लान को रिवाइज कर दिया है। इसके साथ कंपनी के कई प्लान की कीमत में 11 से 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अनलिमिटेड वॉयस प्लान में एयरटेल ने 179 रुपये वाले प्लान को 199 रुपये 455 रुपये के प्लान को 599 रुपये और 1799 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 1999 रुपये कर दिया है।

 रिलायंस जियो द्वारा टैरिफ वृद्धि की घोषणा के बाद भारती एयरटेल ने भी अपने मोबाइल प्लान की कीमतों में 11% से लकर 21% की वृद्धि कर दी है, जो 3 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा। यह कदम स्थिर मूल्य निर्धारण की ढाई साल की अवधि के बाद उठाया गया है।

आपको बता दें कि बीते गुरूवार जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान को महंगा कर दिया है। इसके साथ ही इसने आपने कुछ प्लान को पूरी तरह से बंद कर दिया है। आइये जानते हैं कि एयरटेल के किन-किन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

अनलिमिटेड वॉयस प्लान हुए प्रभावित

  • यह बढ़ोतरी खासतौर से अनलिमिटेड वॉयस प्लान को प्रभावित करती है। जैसे कि कंपनी के 179 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 199 रुपये होगी, 455 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़कर 599 रुपये हो जाएगी।
  • वहीं इसके 1,799 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़कर 1,999 रुपये हो जाएगी।

किफायती प्लान के साथ ARPU में संतुलन

  • एयरटेल ने दूरसंचार क्षेत्र में वित्तीय रूप से टिकाऊ व्यवसाय मॉडल की आवश्यकता को स्वीकार किया है। एक रेगुलेटरी फाइलिंग में, उन्होंने बजट के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं पर प्रभाव को कम करने के लिए प्रवेश-स्तर की योजनाओं पर ‘बहुत मामूली मूल्य वृद्धि’ (प्रति दिन 0.70 रुपये से कम) सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
  • कंपनी का दीर्घकालिक लक्ष्य उद्योग विशेषज्ञों के साथ संरेखित है, जिसका लक्ष्य प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) 300 रुपये से अधिक करना है।

बाजार की प्रतिक्रिया

  • घोषणा के परिणामस्वरूप निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, भारती एयरटेल के शेयर की कीमत शुरुआती कारोबार में 1.24% बढ़ गई।
  • जेएम फाइनेंशियल के विश्लेषकों का अनुमान है कि हालिया बढ़ोतरी के कारण वित्त वर्ष 2025 और 2026 के लिए ARPU और EBITDA अनुमानों में सीमित उन्नयन होगा, यह मानते हुए कि वित्त वर्ष 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत से पहले कोई और मूल्य समायोजन नहीं होगा।
  • उनका मानना ​​है कि उद्योग ARPU अगले 3-4 वर्षों में 10-12% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से लगातार बढ़ेगा, जो 300 रुपये तक पहुंच जाएगा।

कुल मिलाकर, प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटरों द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी की हालिया लहर भारतीय दूरसंचार उद्योग में अधिक टिकाऊ मूल्य निर्धारण मॉडल की ओर बदलाव का संकेत देती है।

]]>
बड़ी खबर: क्या जियो की वजह से कुछ हफ्तों में बंद हो सकती है ये टेलीकॉम कंपनी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a5%87/83937 Sun, 08 Oct 2017 05:34:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=83937 देश की दिग्गज कारोबारी समूह टाटा ने अपने दूरसंचार सेवा को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप ने आधिकारिक ट्वीट में भारत सरकार/डीओटी को ये सूचना दी है कि वो टाटा टेलीसर्विसेज (टाटा डोकोमो) को बंद करने जा रही है. कंपनी ने जानकारी दी कि टेलीकॉम सर्विसेज …]]>

देश की दिग्गज कारोबारी समूह टाटा ने अपने दूरसंचार सेवा को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप ने आधिकारिक ट्वीट में भारत सरकार/डीओटी को ये सूचना दी है कि वो टाटा टेलीसर्विसेज (टाटा डोकोमो) को बंद करने जा रही है. कंपनी ने जानकारी दी कि टेलीकॉम सर्विसेज को बंद करने की तैयारी शुरू हो चुकी है. संभावनाएं इस ओर इशारा कर रही हैं कि अगले हफ्ते तक टाटा डोकोमो की स्थायी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी.

कंपनी का सूत्रों की मानें तो टाटा की टेलीकॉम सेवा लंबे समय से घाटे में चल रही थी. इस यूनिट को बेचने में नाकाम रहने के बाद चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन अब इस कारोबार को समटने पर विचार कर रहे हैं. टाटा टेलीसर्विसेज ग्रुप की पहली ऐसी कंपनी होगी, जिसे 149 सालों के इतिहास में बंद किया जा रहा है. टाटा टेलीसर्विसेज की स्‍थापना 1996 में लैंडलाइन ऑपरेशन के साथ की गई थी. इसने 2002 में सीडीएमए ऑपरेशन लॉन्‍च किया था.  

अगर टेलीकॉम सेवा बंद की जाएगी तो टाटा ग्रुप की बैलेंस शीट पर गहरा असर पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रुप की इस कंपनी पर 34,000 करोड़ रुपये का कर्ज है. साथ ही कर्ज देने वाली संस्थाएं भी राशि वसूलने के लिए दबाव बना रही हैं. माना जा रहा है कि ये पहला मौका है जब समूह की कोई कंपनी इस तरह के संकट में आ फंसी है.

बता दें कि हाल ही में कंपनी की एयरटेल और रिलायंस जियो से बातचीत चल रही थी, लेकिन अंत बेनतीजा रहा. वर्तमान में टाटा टेलीसर्विसेज के कुल  4.5 करोड़ सबस्क्राइबर्स हैं. कंपनी के जापानी साझेदार डोकोमो की ओर से हाथ खींचे जाने के बाद से विकल्पों पर विचार चल रहा है. डोकोमो की टाटा टेलिसर्विसेज में 26 फीसदी की हिस्सेदारी थी. हालांकि, कंपनी ने ट्वीट में साफ किया है कि डोकोमो के बंद होने में उसके सबस्क्राइबर्स को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी. उनकी सेवा जारी रहेगी.
]]>
भारत में 5G इंटरनेट के लिए हो जाइये तैयार, IIT दिल्ली में समझौता करने आई विदेशी कंपनी https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-5g-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a5%8b/50123 Thu, 27 Apr 2017 11:25:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=50123 नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश कि सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनी 4जी बैंड के नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए कई तकनीकों का प्रयोग कर रहे है, तो वहीँ दूसरी तरफ ऐसी खबर आ रही है, कि देश में बहुत जल्द 5जी दस्तक देने जा रहा है। ख़बरों की माने तो, मोबाइल नेटवर्क अगले स्तर …]]>

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश कि सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनी 4जी बैंड के नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए कई तकनीकों का प्रयोग कर रहे है, तो वहीँ दूसरी तरफ ऐसी खबर आ रही है, कि देश में बहुत जल्द 5जी दस्तक देने जा रहा है। ख़बरों की माने तो, मोबाइल नेटवर्क अगले स्तर पर जाने की तैयारी में है।

भारत में 5G इंटरनेट के लिए हो जाइये तैयार, IIT दिल्ली में समझौता करने आई विदेशी कंपनी

देश में बहुत जल्द 5जी होगा लांच

दरअसल स्वीडन की दूरसंचार कंपनी एरिक्सन ने भारत में 5जी तकनीक को लाने के लिए आईआईटी दिल्ली से पार्टनरशिप की है। कंपनी ने कहा, ‘‘एरिक्सन और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) ने ‘भारत के लिए 5जी’ तकनीक लाने के लिए समझौता किया है। इतना ही नहीं एरिक्सन और आईआईटी-दिल्ली 5जी के तकनीक लिए के एक्सीलेंस सेंटर बनाएंगे जहां इसका परिक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो, 5जी के परिक्षण की पहली सीरीज 2017 की दूसरी छमाही में शुरु की जाएगी। जिसके बाद 2020 में इसे कॉमर्शियल तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

एयरटेल और बीएसएनएल मिलकर करेंगे 5G नेटवर्क लांच

वहीँ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 5G नेटवर्क की सुविधा देने के लिए नोकिया के साथ मिलकर एक नई योजना तैयार कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिनलैंड की कंपनी ने इसके लिए अभी हाल ही में एयरटेल और बीएसएनएल के साथ मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर दस्तखत भी किए हैं।

]]>
Google व JIO मिलकर बना रहे है सस्ते एंड्राइड स्मार्टफोन, जल्दी ही होंगे लांच https://livehalchal.com/google-%e0%a4%b5-jio-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%8f/43162 Tue, 14 Mar 2017 11:19:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=43162 मिली जानकारी में पता चला है कि भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, सर्च इंजन गूगल के साथ मिलकर सस्ते एंड्राइड स्मार्टफोन पर काम कर रही है. रिलायंस जियो और गूगल ने सस्ते एंड्राइड स्मार्टफोन के लिए पार्टनरशिप की है. जिसमे जल्दी ही इन्हें लांच किया जायेगा. कहा गया है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ जियो के …]]>

मिली जानकारी में पता चला है कि भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो, सर्च इंजन गूगल के साथ मिलकर सस्ते एंड्राइड स्मार्टफोन पर काम कर रही है. रिलायंस जियो और गूगल ने सस्ते एंड्राइड स्मार्टफोन के लिए पार्टनरशिप की है. जिसमे जल्दी ही इन्हें लांच किया जायेगा. कहा गया है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ जियो के नेटवर्क पर ही काम करेंगे. इन्हें इस साल के अंत तक लांच किया जा सकता है.

BSNL ने लॉन्च किया Jio से भी सस्ता प्लान, 17 मार्च तक है ऑफर
Google व JIO मिलकर बना रहे है सस्ते एंड्राइड स्मार्टफोन, जल्दी ही होंगे लांच

होली पर इस स्मार्टफोन पर मिल रही है, भारी छूट

बता दे कि जियो द्वारा मार्च तक दी जाने वाली फ्री वॉइस कालिंग और इन्टरनेट सेवा के बाद अब नए प्लान के बारे में घोषणा कर दी है, जिसमे जियो यूज़र्स द्वारा 99 रुपये देकर प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद हर महीने 303 रुपये देकर जियो की हैप्पी न्यू ईयर सेवाएं अगले 12 महीने यानी 1 अप्रैल 2018 तक पा सकेंगे. इस प्लान में यूज़र्स को  प्रतिदिन हाई स्पीड 4G इन्टरनेट डाटा और अनलिमिटेड कालिंग सेवा दी जाएगी. इसके साथ ही रिलायंस जियो द्वारा सस्ते स्मार्टफोन लांच करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है.

रिलायंस जियो द्वारा जो स्मार्टफोन लांच किया जाने वाला है उसकी कीमत करीब 1 हजार रूपये या इससे अधिक हो सकती है.  

]]>
आईडिया कंपनी का महिलाओं को खास तोहफा बिना नंबर बताये कराएं रिचार्ज https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95/43086 Tue, 14 Mar 2017 07:35:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=43086 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए हर कंपनी कुछ ना कुछ अलग करने कि कोशिश करती है इस बार भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने देश भर की महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। 2 सेल्फी कैमरा, 23 मार्च को आ रहे है क्या है तोहफा- -अब महिलाएं बिना अपना …]]>

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए हर कंपनी कुछ ना कुछ अलग करने कि कोशिश करती है इस बार भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने देश भर की महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है।

2 सेल्फी कैमरा, 23 मार्च को आ रहे है

आईडिया कंपनी का महिलाओं को खास तोहफा बिना नंबर बताये कराएं रिचार्जक्या है तोहफा-
-अब महिलाएं बिना अपना नंबर बताए ही रिचार्ज करवा सकेंगी।
-इस फीचर को कंपनी ने प्राइवेट रिचार्ज नाम दिया है।
– इस फीचर के तहत आइडिया के ग्राहक बिना अपना नंबर बताए ही रिचार्ज करा सकेंगे।
-आपको बता दें कि ऐसा ही ऑफर वोडाफोन पिछले महीने ही शुरू कर चुकी है, जिसके तहत बिना अपना नंबर बताए ही आप रिचार्ज करा सकेंगे।

WhatsApp के इस फीचर का Twitter पर लोगो ने किया विरोध

-इस सेवा के लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा।
-इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आइडिया के ग्राहक को Code लिखकर 55515 पर भेजना होगा।
-इसके कुछ ही देर बाद आपके पास एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। इस वन टाइम पासवर्ड को मोबाइल रिचार्ज करने के लिए दुकान वाले को बताना होगा, जिससे आपका मोबाइल रिचार्ज हो जाएगा। इसका फायदा प्रीपेड उपभोक्ता रिचार्ज के लिए और पोस्टपेड उपभोक्ता बिल के भुगतान के लिए कर सकते हैं।

आखिर क्यों शुरु की गयी यह सेवा-  महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इस प्रकार की सेवा की जरुरत पड़ी अभी कुछ दिनों पहले कुछ खबरें आई थीं कि उत्तर प्रदेश में कई दुकानदार 50-500 रुपए में लड़कियों के नंबर बेच रहे हैं। इसके बाद शिकायत दर्ज हुई और कुछ लोग गिरफ्तार भी किए गए। पता चला कि उन दुकानदारों के पास लड़कियों के नंबर तब गए, जब वह अपना फोन रिचार्ज कराने के लिए किसी दुकान पर गई थीं। ऐसे में फोन रिचार्ज कराना भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक खतरा बन गया। इस प्रकार के खतरों से महिलाओं को बचाने के लिए कंपनी ने यह बड़ा कदम है।

]]>