टेलर स्विफ्ट – Live Halchal

रईसी के मामले में टेलर स्विफ्ट ने रिहाना को दी पटखनी
संगीत की दुनिया में रिहाना के नाम का सिक्का चलता है। दौलत के मामले में भी वे सबसे आगे रही हैं, लेकिन अब टेलर स्विफ्ट ने उन्हें पीछे धकेल दिया है। टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार बन गई हैं।

टेलर स्विफ्ट ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। वे अब दुनिया की सबसे रईस संगीतकार बन चुकी हैं। उन्होंने लोकप्रिय पॉप सिंगर रिहाना को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति 1.6 बिलियन डॉलर है। वहीं, रिहाना की नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर थी। ऐसे में टेलर स्विफ्ट अब रिहाना से आगे निकल चुकी हैं। टेलर स्विफ्ट ने 34 साल की उम्र में यह इतिहास रच दिया है।

कहां से होती है सबसे ज्यादा कमाई
स्विफ्ट के रिकॉर्ड तोड़ने वाले एरास टूर ने उन्हें 2023 में अरबपति का दर्जा दिलाया। फोर्ब्स के मुताबिक, स्विफ्ट की संपत्ति का 600 मिलियन डॉलर Tour इनकम और रॉयल्टी से आता है। वहीं, 600 मिलियन डॉलर उनके म्यूजिक एल्बम की लागत से और 125 मिलियन डॉलर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से आता है। ऐसा कहा जाता है कि टेलर स्विफ्ट ने 2023 में अकेले स्पॉटिफाई स्ट्रीमिंग से 100 मिलियन डॉलर की रॉयल्टी हासिल की है, जो उन्हें उनके 2022 के एल्बम ‘मिडनाइट्स’ और 2023 में 1989 के एल्बम के कारण मिली।

दोबारा रिलीज किए थे एल्बम
टेलर स्विफ्ट ने एलान किया था कि वे 2019 में अपने एल्बम फिर से रिलीज करेंगी। इसका मतलब है कि उनके पास अपने काम का पूरा कंट्रोल है। तब से, स्विफ्ट ने अपने चार एल्बम फिर से रिलीज किए हैं और ये एल्बम हैं- ‘फियरलेस, ‘रेड’, ‘स्पीक नाउ’ और ‘1989’ । टेलर स्विफ्ट ने पूरी तरह से नया कंटेंट भी पेश किया। उन्होंने इस साल अप्रैल में ‘द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट’ नाम की एक एल्बम जारी की, जो यूनाइटेड स्टेट्स में उनकी सबसे लंबे समय तक चलने वाली नंबर 1 एल्बम बन गई। यह लगातार 14 हफ्ते तक टॉप पर रही।

टेलर स्विफ्ट के माता-पिता और उम्र
टेलर स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर, 1989 को पेंसिल्वेनिया में हुआ था। कहा जाता है कि उनका नाम सिंगर जेम्स टेलर के नाम पर रखा गया है। इन्होंने 2004 में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और 2023 में ही वे अरबपति बन चुकी थीं। अब इस साल वे सबसे अमीर महिला संगीतकार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर भी टेलर की खूब लोकप्रियता है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 283 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

आतंकी हमले की धमकी के बाद शो रद्द हुआ तो डर गई थीं टेलर स्विफ्ट
वियना में होने वाले म्यूजिक कंसर्ट के रद्द होने के बाद गायिका टेलर स्विफ्ट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आतंकी हमले की धमकी मिलने से वो डर गई थीं।

मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट हाल ही में, अपने वियना में होने वाले म्यूजिक कंसर्ट को लेकर उस चर्चा में आ गई, जब इस शो पर आतंकी हमले की साजिश की बात सामने आई। इसके बाद उनके तीन संगीत कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। अब इस पूरे मामले पर टेलर स्विफ्ट की ओर से जवाब आ गया है।

धमकी मिलने से डर गई थीं टेलर
टेलर स्विफ्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उनके वियना में होने वाले शो का रद्द होना दिल दहलाने वाला था। इसके रद्द होने के पीछे के कारण ने उन्हें डर और अपराधबोध की भावना से भर दिया था। उन्होंने अपनी इस भावना की वजह बताते हुए आगे लिखा कि कई लोगों ने इन शो में आने की योजना बनाई थी। टेलर ने अपनी इस पोस्ट में अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने लिखा कि उनकी प्राथमिकता टूर को सुरक्षित ढंग से पूरा करने की थी और यह कहते हुए उन्हें बड़ी राहत मिल रही है कि उन्होंने ऐसा कर लिया।

पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया
टेलर स्विफ्ट के वियना में प्रस्तावित शो पर इस्लामिक स्टेट सशस्त्र समूह के समर्थकों द्वारा आतंकी साजिश की धमकी मिली थी। इसके चलते शो को रद्द करना पड़ा। टेलर का ये शो उनके ‘एरास’ टूर के यूरोपीय चरण का हिस्सा था। इस कथित हमले की धमकी वाले मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

विस्फोटक और चाकुओं से हमला करने का था इरादा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में मुख्य संदिग्ध एक 19 साल का लड़का है। उसने कथित तौर पर इस बात को कबूल किया था कि उसका इरादा विस्फोटक और चाकुओं के जरिए हमला करने का था। बता दें कि टेलर के इस टूर के यूरोपीय चरण की शुरुआत मई में पेरिस से हुई थी और पांच शो के साथ लंदन के वेम्बली स्टेडियम में इसका समापन हुआ।