टेक्नोलॉजी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 03 Feb 2026 10:37:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टेक्नोलॉजी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 देश में 95 करोड़ से ज्यादा हुए इंटरनेट यूजर्स: गांव वाले सबसे आगे https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81/658562 Tue, 03 Feb 2026 10:37:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=658562 देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले साल भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 8 प्रतिशत बढ़कर 95.5 करोड़ हो गई है। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और कैंटार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इंटरनेट यूजर्स की इस बढ़ोत्तरी की वजह ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच, …]]>

देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले साल भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 8 प्रतिशत बढ़कर 95.5 करोड़ हो गई है। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और कैंटार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इंटरनेट यूजर्स की इस बढ़ोत्तरी की वजह ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की पहुंच, शॉर्ट वीडियो की बढ़ती पॉपुलैरिटी और एआई की लोकप्रियता है।

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे यूजर्स

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल शहरी क्षेत्र में इंटरनेट यूजर्स की संख्या केवल 3 प्रतिशत बढ़े। वहीं, अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो यहां इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

छह सालों में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के इंटरनेट यूजर्स दो गुने हो गए हैं। साल 2019 में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 26.4 करोड़ थी। यह आकंड़ा 2025 में बढ़कर 54.8 करोड़ हो गई है।

2026 में 100 करोड़ हो जाएंगे इंटरनेट यूजर्स

IAMAI) और कैंटार ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि इस साल (2026) तक देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 100 करोड़ पार कर जाएगी। 2019 तक देश में कुल इंटरनेट उपयोगकर्ता 57.4 करोड़ थे। 2025 में यह बढ़कर 95.5 करोड़ हो गए हैं।

इंटरनेट पर क्या करते हैं भारतीय यूजर्स

इंटरनेट पर 44 प्रतिशत यूर्स वॉइस-इमेज सर्च, जैसे एआई इनेबल्ड फीचर्स उपयोग करते हैं।
66 फीसदी यूजर्स इंटरनेट का उपयोग शॉर्ट वीडियो कंटेंट देखने के लिए करते हैं। इसमें ग्रामीण भारत के यूजर्स सबसे ज्यादा है।
शहरी यूजर्स की बात करें तो 56 प्रतिशत उपयोगकर्ता ऑनलाइन शॉपिंग के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
20 प्रतिशत इंटरनेट यूजर्स अपने फोन-लैपटॉप जैसे डिवाइस से इंटरनेट चलाते हैं।

]]>
इलेक्ट्रिक Vs गैस गीजर: कौन है ज्यादा सेफ? https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95-vs-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9/652986 Mon, 05 Jan 2026 09:56:10 +0000 https://livehalchal.com/?p=652986 हाल ही में पंजाब के जालंधर में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक युवती की बाथरूम में नहाते वक्त गीजर से गैस लीक होने के कारण जान चली गई। इस दर्दनाक घटना के बाद एक बार फिर काफी लोगों के …]]>

हाल ही में पंजाब के जालंधर में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक युवती की बाथरूम में नहाते वक्त गीजर से गैस लीक होने के कारण जान चली गई। इस दर्दनाक घटना के बाद एक बार फिर काफी लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि घर के लिए इलेक्ट्रिक गीजर ज्यादा सेफ है या गैस गीजर? ऐसे में अगर आप भी इन दिनों कोई नया गीजर खरीदने की सोच रहे हैं, तो फैसला लेने से पहले दोनों के बारे में अच्छे से जान लें।

गैस गीजर के फायदा और नुकसान

बता दें कि गैस गीजर एलपीजी या पीएनजी गैस से चलते हैं। ऐसे गीजर आपको कम वक्त में पानी गर्म कर दे देते हैं, लेकिन इनके साथ कुछ बड़े जोखिम भी जुड़े हुए हैं। गैस गीजर में गैस पाइप या कनेक्शन से लीकेज का खतरा हर वक्त बना रहता है। बंद बाथरूम में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस जमा होने का डर भी बना रहता है।

इसके साथ ही वेंटिलेशन सही न होने पर दम घुटने का जोखिम भी बढ़ जाता है। समय पर सर्विस न होने पर गैस गीजर की वजह से जानलेवा हादसे भी हो सकते हैं। अक्सर ऐसा देखा गया है कि छोटे या बंद बाथरूम में लगे गैस गीजर ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।

इलेक्ट्रिक गीजर ज्यादा सुरक्षित विकल्प?

दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक गीजर बिजली से चलते हैं, इसलिए इनमें गैस लीक होने का सवाल ही नहीं उठता। यही कारण है कि इन्हें ज्यादा सेफ माना जाता है। इलेक्ट्रिक गीजर के वैसे तो कई फायदे हैं जैसे गैस लीकेज का कोई खतरा नहीं, एडवांस मॉडल्स में ऑटो कट, थर्मोस्टेट और सेफ्टी वाल्व तक लगे होते हैं।

इसके अलावा कम वेंटिलेशन वाले बाथरूम में भी बेहतर सुरक्षा और मेंटेनेंस में भी आसान होते हैं। हालांकि, वायरिंग या अर्थिंग सही न होने पर इलेक्ट्रिक गीजर से करंट भी लग सकता है, लेकिन यह जोखिम गैस गीजर के मुकाबले कम माना जाता है।

आखिर कौन-सा गीजर बेहतर?

ओवरऑल देखें तो अगर आपकी प्रायोरिटी सेफ्टी है और बाथरूम में वेंटिलेशन काफी कम है, तो इलेक्ट्रिक गीजर ज्यादा सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हालांकि अगर आप फिर भी गैस गीजर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कुछ बातें का ध्यान रखें जैसे बाथरूम में अच्छा वेंटिलेशन, रेगुलर सर्विस और गैस पाइप की जांच जरूर करें।

]]>
9 जुलाई को लॉन्च होगा Moto G96 5G https://livehalchal.com/9-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-moto-g96-5g/620687 Tue, 01 Jul 2025 10:09:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=620687 नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल मोटोरोला इस महीने अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे Moto G96 5G के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही कंपनी ने आगामी हैंडसेट के कई …]]>

नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल मोटोरोला इस महीने अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे Moto G96 5G के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही कंपनी ने आगामी हैंडसेट के कई फीचर्स और कलर ऑप्शंस का भी खुलासा किया है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट से लैस होगा और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का Sony Lytia 700C सेंसर देखने को मिलेगा। डिवाइस में वाटर टच सपोर्ट के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। चलिए जानें फोन में और क्या क्या खास होने वाला है…

Moto G96 5G की लॉन्च डेट
भारत में Moto G96 5G इस महीने 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि हैंडसेट एशले ब्लू, ड्रेसडेन ब्लू, कैटलिया ऑर्किड और ग्रीनर पेस्टर्स कलर ऑप्शन में आने वाला है। फोन के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जिससे पता चलता है कि यह ई-कॉमर्स साइट के जरिए देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा
फ्लिपकार्ट से ही हमें यह भी जानकारी मिल जाती है कि डिवाइस Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony Lytia 700C प्राइमरी सेंसर देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इस फोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग होगी।

3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फोन में 6.67-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है जो एक 10-बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले होगी। इसके साथ ही डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है। फोन की मजबूती के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन देखने को मिल सकती है।

5,500mAh की बड़ी बैटरी
फोन में पावरफुल 5,500mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है। डिवाइस के डुअल रियर कैमरा में 8-मेगापिक्सल का मैक्रो विजन कैमरा भी मिल सकता है और फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल का हो सकता है। डिवाइस में एंड्रॉइड 15-बेस्ड हैलो यूआई मिल सकता है। साथ ही डिवाइस 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन का प्राइस 20 हजार रुपये की रेंज में हो सकता है।

फोन में पावरफुल 5,500mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है। डिवाइस के डुअल रियर कैमरा में 8-मेगापिक्सल का मैक्रो विजन कैमरा भी मिल सकता है और फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल का हो सकता है। डिवाइस में एंड्रॉइड 15-बेस्ड हैलो यूआई मिल सकता है। साथ ही डिवाइस 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन का प्राइस 20 हजार रुपये की रेंज में हो सकता है।

]]>
6,999 रुपये वाले इस नए फोन की बिक्री भारत में शुरू https://livehalchal.com/6999-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%bf/620679 Tue, 01 Jul 2025 10:05:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=620679 Tecno Spark Go 2 अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नया Tecno Spark सीरीज स्मार्टफोन पिछले हफ्ते चार अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में भारत में लॉन्च हुआ था। Spark Go 2 में Unisoc T7250 प्रोसेसर है, जिसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले …]]>

Tecno Spark Go 2 अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नया Tecno Spark सीरीज स्मार्टफोन पिछले हफ्ते चार अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में भारत में लॉन्च हुआ था। Spark Go 2 में Unisoc T7250 प्रोसेसर है, जिसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले और IP64-रेटेड डस्ट और स्प्लैश-रेसिस्टेंट बिल्ड है। Tecno Spark Go 2 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Spark Go 2 की भारत में कीमत
नया Tecno Spark Go 2 भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। फोन को इंक ब्लैक, व्हाइट, टाइटेनियम ग्रे और टर्क्वॉइज ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 5 परसेंट कैशबैक भी मिलेगा। वहीं, HSBC बैंक कार्ड यूजर्स Tecno Spark Go 2 खरीदते समय 1,000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं।

Tecno Spark Go 2 के स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Spark Go 2 Android 15-बेस्ड HiOS स्किन पर रन करता है और इसमें 6.67-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल्स) IPS LCD स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। ये Unisoc T7250 चिपसेट से लैस है, जिसे 4GB RAM और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए, Tecno Spark Go 2 में 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट Free Link App फीचर ऑफर करता है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यूजर्स मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी कॉल कर सकते हैं। ये फीचर केवल चुनिंदा Tecno Spark सीरीज या Pova सीरीज हैंडसेट्स के बीच काम करता है।

Tecno Spark Go 2 4G Carrier Aggregation 2.0 और Linkbooming V1.0 फीचर्स ऑफर करता है, जो बेहतर कनेक्टिविटी देते हैं। इसमें स्टैंडर्ड कंडीशन्स में चार साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देने का दावा किया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी थिकनेस 8.25mm है और वजन 186 ग्राम है। Tecno Spark Go 2 में कंपनी का इन-हाउस AI असिस्टेंट Ella भी शामिल है। इसमें डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस के लिए IP64-रेटेड बिल्ड है।

FacebookTwitterWhatsAppEmailCopy LinkShare

]]>
अमेरिका को भी नहीं रहा व्हाट्सएप पर भरोसा, सरकारी कर्मचारियों के इस्तेमाल पर रोक https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b9/619561 Tue, 24 Jun 2025 08:21:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=619561 ईरान के बाद अब अमेरिका की संसद ने WhatsApp को सभी सरकारी डिवाइसेज से बैन कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे इस निर्णय के पीछे प्रमुख कारण बताए गए हैं। अब यहां सवाल यह उठता है कि क्या अमेरिकी सरकार को अपने ही देश के प्रोडक्ट्स और …]]>

ईरान के बाद अब अमेरिका की संसद ने WhatsApp को सभी सरकारी डिवाइसेज से बैन कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे इस निर्णय के पीछे प्रमुख कारण बताए गए हैं। अब यहां सवाल यह उठता है कि क्या अमेरिकी सरकार को अपने ही देश के प्रोडक्ट्स और कंपनियों पर भरोसा नहीं रह गया है?

सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता
रायटर्स और Axios की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हाउस साइबरसिक्योरिटी ऑफिस की ओर से सभी स्टाफ को एक मेमो भेजा गया, जिसमें WhatsApp को “उच्च जोखिम वाला एप” बताया गया। मेमो में कहा गया कि WhatsApp यूजर डेटा की सुरक्षा को लेकर पारदर्शिता नहीं दिखाता। इसमें स्टोर किए गए डेटा का एन्क्रिप्शन नहीं है। इसके इस्तेमाल से साइबर अटैक और डेटा लीक का खतरा बढ़ता है।

अब फोन से हटाना होगा WhatsApp
संसद के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे WhatsApp को सभी House-प्रबंधित उपकरणों से हटाएं। चाहे वह मोबाइल फोन, कंप्यूटर या वेब ब्राउजर पर ही क्यों न हो। CAO ने ईमेल में लिखा, “अगर आपके डिवाइस पर WhatsApp है, तो आपसे उसे हटाने के लिए संपर्क किया जाएगा।”

किन एप्स को मिली जगह?
WhatsApp की जगह सरकार ने कुछ सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सुझाए हैं, जैसे- Signal, Microsoft Teams, Wickr, Apple iMessage और FaceTime। स्टाफ को फिशिंग अटैक और अज्ञात नंबरों से आए संदिग्ध संदेशों को लेकर भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Meta ने किया विरोध
WhatsApp की मूल कंपनी Meta Platforms ने इस फैसले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कंपनी के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने कहा, “हम हाउस के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर द्वारा WhatsApp की सुरक्षा को लेकर की गई व्याख्या से पूरी तरह असहमत हैं।” उन्होंने कहा कि WhatsApp में संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, जिसे WhatsApp भी नहीं देख सकता, जबकि CAO की सूची में कई ऐसे एप्स हैं जिनमें यह सुरक्षा नहीं है। Meta को उम्मीद है कि भविष्य में WhatsApp को अमेरिकी सीनेट की तरह संसद में भी उपयोग की अनुमति मिलेगी।

ईरान में भी WhatsApp पर चिंता
इससे पहले ईरान ने भी अपने नागरिकों से WhatsApp को हटाने की अपील की थी। वहां आशंका जताई गई थी कि WhatsApp के माध्यम से लोकेशन और अन्य संवेदनशील डेटा विदेशी एजेंसियों, विशेष रूप से इज़राइली सेना, को लीक हो सकते हैं, हालांकि, ईरानी सरकारी मीडिया ने इस दावे का कोई सबूत नहीं दिया। Meta ने इस आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया।

]]>