टुकड़े – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 09 Oct 2025 10:21:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टुकड़े – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 टाटा मोटर्स के बाद अब Mahindra के होंगे टुकड़े https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%ac-mahindra-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9/637185 Thu, 09 Oct 2025 10:21:45 +0000 https://livehalchal.com/?p=637185 हाल ही में टाटा मोटर्स ने डीमर्जर के बाद अपने पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग कर दिया। टाटा मोटर्स के बाद अब महिंद्रा ग्रुप भी कुछ इसी तरह की प्लानिंग कर रहा है। महिंद्रा ग्रुप अपने मेन बिजनेस यानी ट्रैक्टर, पैसेंजर व्हीकल (ईवी समेत) और ट्रकों को स्वतंत्र कंपनियों में विभाजित करने की …]]>

हाल ही में टाटा मोटर्स ने डीमर्जर के बाद अपने पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग कर दिया। टाटा मोटर्स के बाद अब महिंद्रा ग्रुप भी कुछ इसी तरह की प्लानिंग कर रहा है। महिंद्रा ग्रुप अपने मेन बिजनेस यानी ट्रैक्टर, पैसेंजर व्हीकल (ईवी समेत) और ट्रकों को स्वतंत्र कंपनियों में विभाजित करने की योजना बना रहा है। ये ग्रुप का कई वर्षों में सबसे बड़ा रिस्ट्रक्चरिंग प्लान हो सकता है।

इस सेगमेंट पर महिंद्रा का खास फोकस

महिंद्रा में डीमर्जर की चर्चा अभी शुरुआती दौर में है। बता दें कि सभी बिजनेस सेगमेंट ग्रुप की प्रमुख कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के अंतर्गत अलग-अलग सेगमेंट के रूप में कार्म करते हैं। पिछले पाँच वर्षों में, ऑटोमोटिव और कृषि उपकरण क्षेत्र (FES) दोनों सेगमेंट ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है।

ऑटो ग्रोथ के चलते एसयूवी और ट्रैक्टर सेगमेंट में महिंद्रा की लीडरशिप मजबूत हुई है। इसलिए कंपनी का स्ट्रैटजिक फोकस अब ऑटोमोटिव बिजनेस की ओर बढ़ रहा है।

सभी बिजनेस सेगमेंट्स को स्वतंत्र बनाने की तैयारी

जहाँ कृषि इक्विपमेंट मानसून, ग्रामीण माहौल और सरकारी सब्सिडी पॉलिसी पर काफी निर्भर रहते हैं, वहीं ऑटो इंडस्ट्री एक बड़ी और ज्यादा स्थिर डेवलपमेंट प्रोवाइड करती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का ध्यान भविष्य के लिए तैयार रहने और सभी बिजनेस सेगमेंट्स को स्वतंत्र बनाने पर है। इससे कारोबारी संभावनाओं को उजागर करने और विस्तार में मदद मिल सकती है।

माना जा रहा है कि महिंद्रा के विभिन्न डिवीजनों के बीच प्रदर्शन के अंतर ने डीमर्जर जैसे कदम की जरूरत को मजबूत किया है।

ट्रैक्टर बिजनेस बन सकता है अलग कंपनी

अनुमान है कि अगर यह योजना आगे बढ़ती है, तो ट्रैक्टर कारोबार (साल 2007 में पंजाब ट्रैक्टर्स को खरीदने के बाद से महिंद्रा इस बाजार को लीड कर रही है) एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में उभर सकता है। वित्त वर्ष 2025 में इसकी बाजार हिस्सेदारी 43.3% थी, जो वित्त वर्ष 2021 में 38.2% थी।

वहीं स्कॉर्पियो, थार, एक्सयूवी रेंज और बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म जैसे सफल ब्रांड्स वाली पैसेंजर व्हीकल यूनिट एक और स्वतंत्र इकाई बन सकती है।

वहीं ट्रक और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को एक फोकस्ड सेगमेंट के रूप में डेवलप किए जाने की उम्मीद है। ऐसी भी चर्चा है कि एसएमएल इसुजु, जिसे महिंद्रा ने हाल ही में खरीदा है, इस बिजनेस का केंद्र बन सकती है।

]]>
नवरात्रि स्पेशल: व्रत में बनाएं और ट्राई करें फलाहारी दही वड़े और खजूर का शेक https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a4/45940 Wed, 05 Apr 2017 11:07:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45940 नवरात्र चल रहे हैं और इस मौके पर बहुत से लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में वे समझ नहीं पाते कि रोज-रोज क्या नया बनाकर खाया जाए। अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं तो ये फलाहारी दही वड़ा  और खजूर का मिल्क शेक आपकी मुश्किल हल कर सकता है। नवरात्रि स्पेशल: व्रत …]]>
नवरात्र चल रहे हैं और इस मौके पर बहुत से लोग पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में वे समझ नहीं पाते कि रोज-रोज क्या नया बनाकर खाया जाए। अगर आप भी इससे परेशान रहते हैं तो ये फलाहारी दही वड़ा  और खजूर का मिल्क शेक आपकी मुश्किल हल कर सकता है।

नवरात्रि स्पेशल: व्रत में बनाएं कूटू के आटे की दो स्पेशल रेसिपी, जानें बनाने का तरीकानवरात्रि स्पेशल: व्रत में बनाएं और ट्राई करें फलाहारी दही वड़े और खजूर का शेकइसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 
उबले आलू, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक, काली मिर्च, बड़ी इलायची, भुना जीरा पाउडर, हरा धनिया, दही, घी या तेल तलने के लिए।

नवरात्रि स्पेशल: बाजार से खरीद कर नहीं, अब घर पर ही इस तरह बनाएं केले के चिप्स

बनाने की विधि-
– सबसे पहले उबले आलुओं को कद्दूकस कर लें। अब आटे में सेंधा नमक, काली मिर्च, इलायची, धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गूंद लें।
– दूसरे बर्तन में दही को फेंट लें और सेंधा नमक डालें और कढ़ाई में घी या तेल गर्म होने के लिए चढ़ाएं।
– गूंदे हुए आटे का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेते हुए गोल और चपटा आकार दें। अब तेल गर्म होने पर इसे भूरे रंग का होने तक तलें।
– जब सारे वड़े बन जाएं तो दही में मिलाएं और प्लेट में निकालें तथा ऊपर से जीरा डाल दें। आपके फलाहारी वड़े तैयार हैं।
– इसे धनिये से सजाते हुए सर्व करें।

खजूर का मिल्कशेक बनाने के लिए आपको चाहिए- 
दूध, खजूर, काजू, इलायची पाउडर, बर्फ के टुकड़े।

नवरात्रि स्पेशल: व्रत में बनाएं और ट्राई करें फलाहारी दही वड़े और खजूर का शेक

नवरात्रि स्पेशल: व्रत में खाएं ये खास हलवा, बनाना है बेहद आसान

बनाने की विधि- 
– डंठल हटाकर खजूर को पतले-पतले और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
– अब खजूर के टुकड़े और थोड़ा सा दूध को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
– अब बचे हुए दूध में इलायची पाउडर डालकर फेंट लें और थोड़ी देर बाद बर्फ के टुकड़े डालकर फेंटें।
– आपका शेक तैयार है। इसके ऊपर काजू डालकर सर्व करें।

]]>
नवरात्रि स्पेशल: व्रत में खाएं ये खास हलवा, बनाना है बेहद आसान https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-2/45620 Fri, 31 Mar 2017 06:55:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45620 नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। इस मौके पर कई लोग पूरे नौ दिन तो कुछ केवल पहले और आखिरी दिन उपवास रखते हैं। ऐसे में आपको खान-पान को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कहते हैं मीठा खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। इसलिए अगर आप नवरात्रि के व्रत में मीठा …]]>

नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। इस मौके पर कई लोग पूरे नौ दिन तो कुछ केवल पहले और आखिरी दिन उपवास रखते हैं। ऐसे में आपको खान-पान को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कहते हैं मीठा खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। इसलिए अगर आप नवरात्रि के व्रत में मीठा खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि व्रत में आप क्या खा सकते हैं।
आप व्रत में फलों का हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आज हम जानेंगे अनानास और केले का हलवा बनाने की विधि। 

नवरात्रि स्पेशल: व्रत में जब चटपटा खाने का मन करे तो ट्राई करें ये समोसानवरात्रि स्पेशल: व्रत में खाएं ये खास हलवा, बनाना है बेहद आसानअनानास का हलवा बनाने के लिए आपको चाहिए- 
दो कटोरी कटे हुए अनानास, दो कटोरी अनानास का रस, दो कटोरी मैदा, दो कटोरी पानी, इलायची पाउडर, केसर, 250 ग्राम चीनी और ड्राई फ्रूट्स।

नाश्ते में ले टेस्टी एंड हेल्थी एप्पल स्मूदी

बनाने की  विधि-
– सबसे पहले मैदे में चीनी, पानी और अनानास का रस डालकर घोल बना लें। अब कड़ाई में घोल डालकर हल्की आंच पर पकाएं और हिलाते रहें जिससे की इसमें गुठलियां ना पड़े। 
– जब घोल गाढ़ा हो जाए तो इसमें अनानास के टुकड़े डालें और थोड़ा-थोड़ा घी डालकर भुनें। जब मिश्रण से घी निकलने लगे तो इसमें केसर और ड्राइ फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

केले का हलवा
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
केले, 200 ग्राम चीनी, चार इलायची और घी। 

नवरात्र में घर पर बनाए साबूदाने के लड्डू

बनाने की विधि-
– सबसे पहले चीनी और पानी से चाशनी तैयार कर लें। अब केले को पतले-पतले टुकड़ों में काटकर इसमें चाशनी मिलाएं। साथ ही इसमें थोड़ा-थोड़ा घी डालकर चलाते रहें। इसे तब तक भुनें जब तक कि ये सुनहरे रंग का ना हो जाए और मिश्रण से घी ना निकलने लगे।
– इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें। आपका हलवा तैयार है, इसे खुद भी खाएं और दूसरे लोगों को भी खिलाएं। 

]]>