टी20 वर्ल्ड कप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 25 Jan 2026 06:18:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टी20 वर्ल्ड कप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की धमकी पर आईसीसी हुआ आगबबूला https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8020-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8/656616 Sun, 25 Jan 2026 06:18:23 +0000 https://livehalchal.com/?p=656616 बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है। उनके इस बयान को लेकर आईसीसी काफी गुस्सा है और उसने …]]>

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है। उनके इस बयान को लेकर आईसीसी काफी गुस्सा है और उसने पीसीबी को खतरनाक चेतावनी दे डाली है।

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान भी इसी राह पर चलने की धमकी दे रहा है। आईसीसी के बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को मौका देने के एलान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टूर्नामेंट के बायकॉट की धमकी दी थी। इसे लेकर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उसे चेतावनी दी है।

मोहसिन का बयान आईसीसी को रास नहीं आया है और अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर जाने का रास्ता चुनता है तो पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सकता है जो उसके इंटरनेशनल क्रिकेट को बर्बाद भी कर सकता है।

नकवी के बयान से खुश नहीं आईसीसी
आईसीसी के बांग्लादेश को बाहर किए जाने के फैसले को लेकर नकवी ने क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था पर हमला बोला था और उस पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लगाए थे। नकवी ने बांग्लादेश का साथ देते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी टी20 वर्ल्ड कप का बायकॉट कर सकता है।

एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि नकवी के बयान से आईसीसी खुश नहीं है। अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस लेता है तो आईसीसी उसके खिलाफ ऐसा कदम उठाने को तैयार है जो उसे इंटरनेशनल क्रिकेट में बिल्कुल अलग-थलग कर देगा। इसमें सभी द्विपक्षीय सीरीजों से बाहर करना, एशिया कप से बाहर करना, विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में हिस्सा लेने से रोकने के लिए आईसीसी के बोर्डे सदस्यों को अपने खिलाड़ियों को एनओसी न देने की पॉलिसी लाना शामिल है।

इस तरह की पाबंदियां पीसीबी की प्राथमिक आय को ही नहीं बल्कि घरेलू क्रिकेट में उसकी कर्मशियल वेल्यू को भी काफी बड़ा झटका देंगी। इससे पाकिस्तान की नेशनल टीम के पास आईसीसी के बड़े इंवेट्स के अलावा कोई और इंटरनेशनल मैच नहीं बचेगा।

क्या कहा नकवी ने?
पाकिस्तान ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप से नाम वापस नहीं लिया है, लेकिन नकवी ने ऐसा करने की धमकी जरूर दी है। उन्होंने आखिरी फैसला पाकिस्तानी सरकार का बताया है और कहा कि सरकार उन्हें जो निर्देश देगी उसका वो पालन करेंगे।

नकवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया गया है। एक देश जब चाहे जो फैसला चाहे ले सकता है। वहीं दूसरे देश के साथ उल्टा है। बांग्लादेश एक बहुत बड़ा हितधारक है और इस तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश, पाकिस्तान की तरह ही एक फुल मेंबर है। अगर पाकिस्तान और भारत को जो फेवर दिया गया वो बांग्लादेश को भी देना चाहिए। एक देश दूसरे देश की स्थितियों को नियंत्रित नहीं कर सकता।”

ये है पूरा मामला
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में भारत में काफी गुस्सा देखने को मिला था। इसी कारण भारत में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल-2026 में खरीदे जाने का विरोध हो रहा था। देश में बांग्लादेश के खिलाफ माहौल को देखते हुए बीसीसीआई ने रहमान को आईपीएल नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदने वाली कोलकाता नाइट राइर्डस को निर्देश दिया है कि वह गेंदबाज को रिलीज कर दे। कोलकाता ने ठीक वैसा ही किया।

ये बात बांग्लादेश सरकार और उसके क्रिकेट बोर्ड को चुभ गई। उसने फिर आईसीसी से गुहार लगाई की बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भारत में सुरक्षित नहीं है इसलिए टी20 वर्ल्ड कप के उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं। आईसीसी ने इस बात से साफ मना कर दिया और कहा कि भारत में बांग्लादेश टीम को कोई खतरा नहीं होगा।

बीसीबी अपनी बात पर अड़ा रहा और उसने आईसीसी की एक न सुनी। आईसीसी ने फिर उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को उसकी जगह चुना। इसके बाद पाकिस्तान भी टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दे रहा है।

]]>
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा ये खिलाड़ी https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8020-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/653697 Sat, 10 Jan 2026 08:06:39 +0000 https://livehalchal.com/?p=653697  अगले महीने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टीम इंडिया मौजूदा विजेता के तौर पर मैदान पर उतरेगी। सभी की नजरें इस टीम पर रहेंगी क्योंकि भारत के पास टी20 के हिसाब के एक से एक खिलाड़ी हैं। उनमें से ही एक हैं अभिषेक शर्मा जो …]]>

 अगले महीने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। टीम इंडिया मौजूदा विजेता के तौर पर मैदान पर उतरेगी। सभी की नजरें इस टीम पर रहेंगी क्योंकि भारत के पास टी20 के हिसाब के एक से एक खिलाड़ी हैं। उनमें से ही एक हैं अभिषेक शर्मा जो अपनी तूफानी बैटिंग से गेंदबाजों का काल बने हुए हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के मुताबिक भारत के लिए गेम चेंजर अभिषेक शर्मा नहीं बल्कि कोई और साबित हो सकता है।

अभिषेक ने जब से टीम इंडिया में कदम रखा है वह टी20 में टीम के अहम बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी तूफानी बैटिंग ने भारत को कई शानदार जीतें दिलाई हैं। उनका यही अंदाज गेंदबाजों के लिए काल बन चुका है। इसलिए पूरी दुनिया उनके खिलाफ तैयारी करके उतरेगी इस बात में कोई शक नहीं है। अख्तर के मुताबिक हालांकि, टीम के कप्तान सूर्यकुमार भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

खतरनाक हैं सूर्यकुमार

अख्तर ने कहा कि सूर्यकुमार बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज हैं और इसी कारण अगर उनका बल्ला चल गया तो टीम इंडिया की मौज है। इस समय सूर्यकुमार की फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है। उनकी फॉर्म पर सवाल भी उठ चुके हैं। अख्तर ने पीटीवी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “भारत के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इसी कारण मुझे लगता है कि ये टीम खिताब की सबसे बड़ी दावेदार है, लेकिन अगर टीम इंडिया को जीतना है तो कप्तान सूर्यकुमार को रन बनाने होंगे। वह भारत के अहम खिलाड़ी हैं और वह गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। टीम इंडिया को खिताब डिफेंड करना हो तो फिर कप्तान को रन बनाने ही होंगे। टी20 में जब तेजी से रन बनाने की बात होती है तो सूर्यकुमार यादव का बल्ला चलना जरूरी है।”

लगातार कर रहे हैं संघर्ष

सूर्यकुमार के बारे में हर कोई जानता है कि अगर उनका बल्ला चल गया तो गेंदबाजों की शामत तय है, लेकिन जब से वह टी20 टीम के कप्तान बने हैं उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी। बीती कुछ सीरीजों से तो उनका बल्ला शांत है। वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में बेशक टीम अच्छा कर रही है लेकिन सूर्यकुमार का बल्ला शांत है। सात फरवरी से आठ मार्च के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान का बल्ला चलना काफी जरूरी है।

]]>
 युगांडा ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे छोटा स्कोर https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a5%8020-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2/563432 Sun, 09 Jun 2024 08:05:13 +0000 https://livehalchal.com/?p=563432 वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 42 गेंद पर 44 रन बनाए जबकि अंत के ओवर में रसेल ने 17 गेंद पर छह चौकों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। 174 रन के जवाब में युगांडा की …]]>

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 42 गेंद पर 44 रन बनाए जबकि अंत के ओवर में रसेल ने 17 गेंद पर छह चौकों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। 174 रन के जवाब में युगांडा की टीम महज 39 रन पर सिमट गई। अकील ने पांच विकेट झटके।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप-सी के एक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने युगांडा को 134 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर युगांडा को महज 39 रन पर समेट दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप में सयुक्त रूप से पहला सबसे कम टीम स्कोर है। युगांडा ने 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 42 गेंद पर 44 रन बनाए, जबकि रसेल ने 17 गेंद पर छह चौकों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली।

अकील हुसैन ने झटके पांच विकेट

इसके जवाब में युगांडा की पूरी टीम 12 ओवर में महज 39 रन पर सिमट गई। मात्र एक बल्लेबाज जुमा मियागी ने नाबाद रहते हुए 13 रन की पारी खेली। अकील हुसैन ने पांच विकेट लिए। टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा ने संयुक्त रूप से पहला सबसे कम स्कोर बनाया।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम का स्कोर

39 – NED बनाम SL, चटगांव, 2014

39 – UGA बनाम WI, प्रोविडेंस, 2024*

44 – NED बनाम SL, शारजाह, 2021

55 – WI बनाम ENG, दुबई, 2021

58 – UGA बनाम AFG, गुयाना, 2024

तीसरे स्थान पर युगांडा

बता दें कि दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप की शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। वेस्टइंडीज की टीम चार अंक लेकर अफगानिस्तान के बाद ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर है, जबकि युगांडा की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है।

]]>
T20 WC 2024: तीन टीमें जो पहली बार खेल रही है टी20 वर्ल्ड कप https://livehalchal.com/t20-wc-2024-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2/561433 Thu, 30 May 2024 04:44:55 +0000 https://livehalchal.com/?p=561433 आईपीएल 2024 खत्म हो चुका है। अब फैंस को इंतजार है टी20 विश्व कप का। इस मेगा इवेंट का आगाज 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है, जिसमें कुल 20 टामें हिस्सा ले रही हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि टी20 विश्व कप के एक एडिशन में इतनी टीमें …]]>

आईपीएल 2024 खत्म हो चुका है। अब फैंस को इंतजार है टी20 विश्व कप का। इस मेगा इवेंट का आगाज 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है, जिसमें कुल 20 टामें हिस्सा ले रही हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि टी20 विश्व कप के एक एडिशन में इतनी टीमें भाग ले रही है।

सभी टीमों को चार ग्रुप में भांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें है, जो एक दूसरे से भिड़ेगी और हर टीम से दो टीमें सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी। ऐसे में इस विश्व कप में ऐसी 3 टीमें है जो पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। खास बात तो ये है कि दो टीमें भारतीय टीम के ही ग्रुप में शामिल है, जिनसे भारत को खतरा हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन टीमों के बारे में।

T20 WC 2024: पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है ये तीन टीमें

1. युगांडा की टीम (Uganda)

युगांडा की टीम पहली बार टी20 विश्व कप खेलते हुए नजर आएगी। टीम ने रवांडा को 9 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर में टॉप-2 स्थानों पर जगह बनाई थी। इस वजह से युगांडा टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफर रही।

2. कनाडा (Canada)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर कनाडा की टीम है, जिन्होंने वनडे विश्व कप खेला था, लेकिन ये पहली बार होगा जब वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के मेगा इवेंट में हिस्सा लेगी। कनाडा की टीम का पहला मैच अमेरिका से होना है। कनाडा की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, अमेरिका और आयरलैंड की टीमें भी शामिल हैं।

3. अमेरिका (America)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेरिका का नाम है, जो पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए उन्हें क्वालीफायर नहीं खेलना पड़ा और वे स्वचालित रूप से क्वालीफाई कर गए। अमरेका ने हाल ही में बांग्लादेश को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीती। अमेरिका की टीम अपने पहले गेम में कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

]]>
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांच बॉलर https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8020-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/560385 Fri, 24 May 2024 05:42:12 +0000 https://livehalchal.com/?p=560385 टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में टॉप पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम दर्ज हैं। शाकिब साल 2007 से लेकर अब तक टूर्नामेंट में कुल 48 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में 32 विकेट के साथ सातवें …]]>

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में टॉप पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम दर्ज हैं। शाकिब साल 2007 से लेकर अब तक टूर्नामेंट में कुल 48 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में 32 विकेट के साथ सातवें पायदान पर मौजूद हैं। शाहिद अफरीदी 39 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम करने के लिए कुल 20 टीमें आपस में एक-दूसरे से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को जमकर चौके-छक्के लगाते हुए देखा जाता है, तो गेंदबाज भी अपनी घातक बॉलिंग से खूब महफिल लूटते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो पांच गेंदबाज, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सर्वाधिक विकेट झटके हैं।

T20 World Cup के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांच बॉलर

  1. शाकिब अल हसन
    बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 36 टी20 विश्व कप मैचों में अब तक सबसे ज्यादा 47 विकेट चटकाए हैं। साल 2007 टी20 विश्व कप से शाकिब अल हसन ये टूर्नामेंट खेल रहे हैं। शाकिब 2007 से टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। 4/9 टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।
  2. शाहिद अफरीदी
    पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 34 टी20 विश्व कप मैचों में 39 विकेट लिए हैं।
  3. लसिथ मलिंगा
    श्रींलका के लसिथ मलिंगा ने 31 टी20 विश्व कप मैचों में 38 विकेट लिए हैं।
  4. सईद अजमल
    पाकिस्तान के सईद अजमल ने टी20 विश्व कप के 23 मैचों में 36 विकेट लिए हैं।
  5. उमर गुल
    पाकिस्तान के उमर गुल ने टी20 विश्व कप में खेले गए 24 मैचों में 35 विकेट अपने नाम किए हैं।

बता दें कि भारत की तरफ से रविंचद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप में अब तक 24 मैच खेले हैं। इस दौरान 24 पारियों में उन्होंने 17.25 की औसत और 6.49 की इकॉनमी से 32 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 7वें बॉलर है। 4/11 टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

]]>