टी20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी है – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 19 Jun 2019 09:33:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टी20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी है – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 टी20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी है, युवराज सिंह ने… https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8020-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%bf/246697 Wed, 19 Jun 2019 09:33:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=246697 अब से कुछ दिनों पहले क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने बीसीसीआई से दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘उन्होंने कल बोर्ड को पत्र लिखा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास के बाद मुझे नहीं लगता कि बोर्ड को …]]>

अब से कुछ दिनों पहले क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने बीसीसीआई से दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘उन्होंने कल बोर्ड को पत्र लिखा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास के बाद मुझे नहीं लगता कि बोर्ड को उन्हें अनुमति देने में कोई परेशानी होगी।

जताई थी इच्छा इस तरह-  पिछले सप्ताह संन्यास की घोषणा के वक्त युवराज ने कहा था कि वह विदेशी टी20 लीग में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं टी20 क्रिकेट में खेलना चाहता हूं। इस उम्र में मैं मनोरंजन के लिए कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अब अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहता हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के बारे में सोचना काफी तनावपूर्ण होता है।

कई खिलाड़ी खेल चुके है-  बीसीसीआई ने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में भाग लेने से मना किया है और यही कारण है कि युवराज ने दुनिया भर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संन्यास की घोषणा की। इससे पहले संन्यास लेने के बाद वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान जैसे क्रिकेटर यूएई में हुई टी10 लीग में खेल चुके हैं।

 

 

]]>