टी20 क्रिकेट का विशाल स्कोर – शाहरुख खान की टीम ने बनाया कई रिकॉर्ड तोड़े – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 14 Sep 2019 07:51:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टी20 क्रिकेट का विशाल स्कोर – शाहरुख खान की टीम ने बनाया कई रिकॉर्ड तोड़े – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 टी20 क्रिकेट का विशाल स्कोर – शाहरुख खान की टीम ने बनाया कई रिकॉर्ड तोड़े https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%8020-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0/272147 Sat, 14 Sep 2019 07:51:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=272147 कैरेबियाई सरजमीं पर इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) खेली जा रही है। इस लीग में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की भी एक टीम है, जिसका नाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) है। इसी टीम ने सीपीएल इतिहास का तो सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाया ही है, साथ ही साथ टी20 क्रिकेट …]]>

कैरेबियाई सरजमीं पर इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) खेली जा रही है। इस लीग में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की भी एक टीम है, जिसका नाम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) है। इसी टीम ने सीपीएल इतिहास का तो सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाया ही है, साथ ही साथ टी20 क्रिकेट के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सीपीएल के दसवें लीग मैच में क्रिस गेल की कप्तानी वाली जमैका थलावाज (Jamaica Tallawahs) के खिलाफ 267 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इस मुकाबले में जमैका थलावाज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन किरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और एक बड़ा टारगेट जमैका थलावाज के लिए सेट कर दिया।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने 42 गेंदों में 86 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं, सुनील नरेन 20 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कोलिन मुनरो ने 50 गेंदों में नाबाद 96 रन की पारी खेलकर जमैका की टीम की कमर तोड़ दी। कोलिन मुनरो ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए।

इनके अलावा कप्तान किरोन पोलार्ड ने 17 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर जमैका थलावाज को चारों खाने चित कर दिया और टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। किरोन पोलार्ड ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के दम पर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 2 विकेट खोकर 20 ओवर में 267 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर

278/3 अफगानिस्तान

278/4 केग रिपब्लिक

267/2 ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

263/5 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

263/3 ऑस्ट्रेलिया

]]>