टीम इंडिया के धुरंधर को कहा नंबर वन – Live Halchal

स्टीव स्मिथ ने चुना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज, टीम इंडिया के धुरंधर को कहा नंबर वन
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की तुलना अक्सर की जाती है। यह दोनों ही मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। दिग्गज मानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में अगर स्मिथ का मुकाबला नहीं तो विराट को वनडे में कोई टक्कर नहीं दे सकता। अब स्मिथ ने खुद विराट को दुनिया का सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाज बताया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं और तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले की तैयारी में जुटे हैं। इंस्टाग्राम पर फैंस से बातें करते हुए उन्होंने मौजूदा वक्त में विराट को वनडे का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया। फैंस द्वारा किए गए सवाल पर बिना हिचक के उन्होंने भारतीय कप्तान को खुद से बेहतर वनडे बल्लेबाज बता डाला।

विराट कोहली का वनडे में रिकॉर्ड शानदार है और उन्होंने 59.34 की औसत से कुल 11867 रन बनाए हैं। इसमें उनके 43 शतक शामिल है वह वनडे में सचिन के 49 शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। 7 शतक बनाने के साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड विराट के नाम हो जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग में स्मिथ फेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हैं। उन्होंने टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ की और उनको प्रतिभाशाली बल्लेबाज बताया। इससे पहले उन्होंने भारतीय ओपनर केएल राहुल को गन प्लेयर बताया था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ के इंग्लैंड के दौरे पर होने की वजह से उनके शुरुआती मुकाबलों में खेलना मुश्किल है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच इसी शुक्रवार को खेला जाना है वहीं आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड से यूएई पहुंचने के बाद क्वारंटाइन में वक्त बिताने की वजह से उनको शुरुआती मुकाबलों में खेलने की अनुमति नहीं होगी।