टीईटी की परीक्षा जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में निश्चित की जाएगी नई तारीख – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 25 Dec 2019 07:17:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टीईटी की परीक्षा जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में निश्चित की जाएगी नई तारीख – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 टीईटी की परीक्षा जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में निश्चित की जाएगी नई तारीख https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87/299419 Wed, 25 Dec 2019 07:17:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=299419 शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2019 अब नए वर्ष 2020 में होगी। यह निर्णय नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में हुए उपद्रव व हिंसा के मद्देनजर किया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि अब नए वर्ष में टीईटी कराई जाएगी। शासन से चर्चा के बाद नई तिथि घोषित की जाएगी। …]]>

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2019 अब नए वर्ष 2020 में होगी। यह निर्णय नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में हुए उपद्रव व हिंसा के मद्देनजर किया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि अब नए वर्ष में टीईटी कराई जाएगी। शासन से चर्चा के बाद नई तिथि घोषित की जाएगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह तक परीक्षा होने की उम्मीद है।

पूर्व में टीईटी 22 दिसंबर को पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए होना था। प्राथमिक स्तर के लिए 10, 83,016 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 5,73,322 समेत कुल 16,56,338 अभ्यर्थियों ने टीईटी के लिए आवेदन किया था।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव और हिंसा के चलते 20 दिसंबर को टीईटी स्थगित की गई थी। तब से लाखों अभ्यर्थियों को टीईटी की नई तिथि का इंतजार है।

बेसिक शिक्षा विभाग में करीब डेढ़ वर्ष से अंतर्जनपदीय तबादला नीति का इंतजार कर रहे पांच लाख से अधिक शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद नहीं है वहां शिक्षकों ने आवेदन भी शुरू कर दिया है।

लखनऊ सहित कुछ जिलों में जहां इंटरनेट सेवा बंद हैं वहां शिक्षकों को तबादला आवेदन में दिक्कत आ रही है। ऑनलाइन तबादला आवेदन 20 जनवरी दिए जा सकेंगे। 21 जनवरी से 5 फरवरी तक आवेदन पत्रों की जांच, 6 से 20 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण कर 15 मार्च को सूची जारी कर दी जाएगी।

]]>