टिफिन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 13 Jun 2019 11:05:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टिफिन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अगर आपको भी बच्चे का टिफिन बनाने में रहती है रेसिपी की दुविधा तो झटपट बनाएं ‘सूजी चीज टोस्ट’ https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%a8/244854 Thu, 13 Jun 2019 11:05:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=244854 महिलाएं अक्सर एक बड़ी दुविधा में रहती हैं कि आखिर बच्चे को रोजाना टिफिन में ऐसा क्या दिया जाए जिसे वो चाव से खाए और हेल्दी भी हो, शाम को स्नैक्स में क्या बनाएं, घर पर मेहमान आ रहे हों तो झटपट और कुछ टेस्टी कैसे बनाया जाए। ये चंद सवाल सभी को कभी ना …]]>

महिलाएं अक्सर एक बड़ी दुविधा में रहती हैं कि आखिर बच्चे को रोजाना टिफिन में ऐसा क्या दिया जाए जिसे वो चाव से खाए और हेल्दी भी हो, शाम को स्नैक्स में क्या बनाएं, घर पर मेहमान आ रहे हों तो झटपट और कुछ टेस्टी कैसे बनाया जाए। ये चंद सवाल सभी को कभी ना कभी परेशान करते हैं। ऐसे में आज हम सूजी चीज टोस्ट टेस्टी, झटपट और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आपकी थोड़ी मुश्किल तो दूर हो ही जाएगी।

सूजी चीज टोस्ट की सामग्री
2 सैडविच ब्रेड
½ प्याज
2 हरी मिर्च
2 चम्मच तेल
काली मिर्च आवश्यकतानुसार 
2 मुट्ठी मोजरेला चीज 
2 चम्मच सूजी 
½ टमाटर 
1 चम्मच क्रीम 
नमक स्वादनुसार 
1 मुट्ठी हरी धनिया की पत्तियां

सूजी चीज टोस्ट बनाने की विधि -सबसे पहले प्याज, टमाटर,हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें और पनीर को ग्रेट कर लें। इन सभी सामग्रीयों को अलग रख दें। अब एक छोटे बोल में सूजी, बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें। इसी बीच अवन को 180 डिग्री पर गर्म कर लें।
-ब्रेड को दो टुकड़ों में काट लें। एक नॉन स्टिक-पैन को धीमी आंच पर गर्म कर लें और थोड़ा-सा तेल डालें। एक चम्मच सूजी लें और इसे टोस्ट पर बराबर फैला लें।

-टोस्ट को पैन में रखें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक दोनों तरफ बराबर पकाएं। इसके बाद ब्रेड के टुकड़ों को बेकिंग ट्रे में रखें और मोजरेला चीज से टॉपिंग करें।
-इस ट्रे को गर्म अवन में रखें और चीज के पिघलने और ब्रेड का रंग सुनहरा होने तक पकाएं। जब यह बेक हो जाए इसे बेकिंग ट्रे से निकालकर सर्विंग प्लेट में रखें। अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करें।

]]>