टिकटॉक को चीन के 59 एप पर लगाया बैन – Live Halchal

टिकटॉक को चीन के 59 एप पर लगाया बैन, बहुत जल्द ही चीन से आयात पर भी लगेगी लगाम
लद्दाख में चीन के साथ जारी तनातनी के बीच सरकार ने चीन के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने भारत में प्रचलित चीन के 59 एप पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें टिकटॉक, हेलो, वीचैट, यूसी न्यूज जैसे प्रमुख एप भी शामिल हैं। वहीं चीन से आयात पर लगाम के लिए भी मंथन शुरू हो गया है। औद्योगिक संगठनों से रायशुमारी शुरू हो गई है कि कब और कैसे आयात पर रोक लगाई जा सकती है।

चीन के एप को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आशंका जताई जाती रही है। सोमवार को सरकार ने इसी मापदंड पर फैसला लिया कि चीन के ये 59 एप भारत की संप्रभुता, अखंडता व सुरक्षा को लेकर पूर्वाग्रह रखते थे। ऐसे में, सरकार ने आईटी एक्ट के 69ए सेक्शन के तहत इन 59 एप पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

सरकार को इन एप के गलत इस्तेमाल को लेकर कई शिकायतें भी मिल रही थी। सरकार को यह भी शिकायत मिल रही थी कि ये एप एंड्रायड एवं आईओएस प्लेटफार्म से डाटा चोरी करने में भी सहायक है जिससे देश की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। सरकार के साइबर क्राइम पर नजर रखने वाले सेंटर एवं गृह मंत्रालय की तरफ से भी इन एप पर प्रतिबंध की सिफारिश की गई थी। भारत में टिकटॉक के लाखों फोलोअर्स हैं। सरकार के इस फैसले से भारत में निर्मित एप को आगे आने का मौका मिलेगा वहीं चीन को बड़ा झटका लगा है।

सरकार द्वारा इन 59 चाइनीज एप पर लगाया गया प्रतिबंध

1. TikTok

2. Shareit

3. Kwai

4. UC Browser

5. Baidu map

6. Shein

7. Clash of Kings

8. DU battery saver

9. Helo

10. Likee

11. YouCam makeup

12. Mi Community

13. CM Browers

14. Virus Cleaner

15. APUS Browser

16. ROMWE

17. Club Factory

18. Newsdog

19. Beutry Plus

20. WeChat

21. UC News

22. QQ Mail

23. Weibo

24. Xender

25. QQ Music

26. QQ Newsfeed

27. Bigo Live

28. SelfieCity

29. Mail Master

30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi

32. WeSync

33. ES File Explorer

34. Viva Video – QU Video Inc

35. Meitu

36. Vigo Video

37. New Video Status

38. DU Recorder

39. Vault- Hide

40. Cache Cleaner DU App studio

41. DU Cleaner

42. DU Browser

43. Hago Play With New Friends

44. Cam Scanner

45. Clean Master – Cheetah Mobile

46. Wonder Camera

47. Photo Wonder

48. QQ Player

49. We Meet

50. Sweet Selfie

51. Baidu Translate

52. Vmate

53. QQ International

54. QQ Security Center

55. QQ Launcher

56. U Video

57. V fly Status Video

58. Mobile Legends

59. DU Privacy

बता दें कि पिछले दिनों गलवन घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई खूनी झढ़प के बाद देश में चीन के सामानों का विरोध हो रहा था। सोशल मीडिया में boycott chinese app का ट्रेंड चल रहा था। वहीं, अब भारत सरकार ने चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हालांकि चीन के इन 59 एप्स पर प्रतिबंध का फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब कल दोनों देशों के बीच  कोर कमांडर स्तर की तीसरे दौर की बैठक लद्दाख के चुशूल में होने जा रही है। खास बात ये है कि ये मीटिंग इस बार भारत के बुलावे पर हो रही है। इससे पहले दोनों मीटिंग चीन के आमंत्रण पर आयोजित की गई थीं।

जल्द ही चीनी सामान के आयात पर लग सकता है प्रतिबंध

वहीं, चीन को आर्थिक मोर्चे पर गहरी चोट पहुंचाने के लिए सरकार के अंदर चीनी सामान के आयात पर प्रतिबंध के लिए मंथन शुरू हो गया है। औद्योगिक संगठनों एवं अन्य मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन व निर्यातकों की राय मांगी गई है। उनसे यह पूछा जा रहा है कि चीन से होने वाले आयात पर प्रतिबंध लगाने की स्थिति में वह कितने सहज होंगे। खासतौर से विकल्प की तैयारी पूछी जा रही है। ध्यान रहे कि सरकार औद्योगिक संगठनों एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल से चीन से आयात होने वाले सामान की सूची की मांग पहले ही कर चुकी है। ताकि यह निश्चित किया जा सके कि किन-किन आइटम का निर्माण हम आसानी से तत्काल रूप से भारत में कर सकते हैं और उन आइटम पर प्रतिबंध लगाने पर भारतीय मैन्यूफैक्चरर्स का कोई नुकसान नहीं हो। विकल्प के रूप में यह भी देखा जा सकता है कि चीन की बजाय और कहां से जरूरी सामान और खासतौर से कच्चा माल मंगाया जा सकता है।