टाइम 100 एआई – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 06 Sep 2024 09:30:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg टाइम 100 एआई – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘टाइम 100 एआई’ सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बने अनिल कपूर https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-100-%e0%a4%8f%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9/579209 Fri, 06 Sep 2024 09:30:00 +0000 https://livehalchal.com/?p=579209 अनिल कपूर टाइम मैगजीन की दूसरी वार्षिक टाइम 100 एआई सूची में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। मशहूर अभिनेता ने ग्लोबल स्तर के बिजनेसमैन, तकनीकी प्रमुखों, वैज्ञानिकों और अभिनेताओं के बीच अपनी जगह बनाई है। जानकारी हो कि यह सूची उन प्रभावशाली हस्तियों का जश्न मनाती है जिन्होंने एआई के विकास में योगदान …]]>

अनिल कपूर टाइम मैगजीन की दूसरी वार्षिक टाइम 100 एआई सूची में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। मशहूर अभिनेता ने ग्लोबल स्तर के बिजनेसमैन, तकनीकी प्रमुखों, वैज्ञानिकों और अभिनेताओं के बीच अपनी जगह बनाई है। जानकारी हो कि यह सूची उन प्रभावशाली हस्तियों का जश्न मनाती है जिन्होंने एआई के विकास में योगदान दिया है।

‘टाइम 100 एआई’ सूची में अन्य उल्लेखनीय भारतीयों में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और इंफोसिस के को-फाउंडर और एकस्टेप के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि शामिल हैं। सूची में अनिल के शामिल होने से कई लोग आश्चर्यचकित हैं जो सोच रहे हैं कि 67 वर्षीय अभिनेता को इसमें जगह क्यों मिली है। आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं।

जानकारी हो कि साल 2023 में अनिल कपूर तब सुर्खियों में आए जब दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश जारी कर कई वेबसाइटों और प्लेटफार्मों सहित 16 संस्थाओं को उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए उनके नाम, आवाज, छवि या अन्य व्यक्तिगत विशेषताओं का दुरुपयोग करने से रोक दिया। अनिल के मॉर्फ्ड वीडियो और मशहूर डायलॉग ‘झक्कास’ के बड़े पैमाने पर प्रसारित होने के बाद अदालत ने हस्तक्षेप किया। अभिनेता ने पहली बार इस शब्द का इस्तेमाल अपनी 1985 की फिल्म ‘युद्ध’ में किया था।

इस सूची में अनिल के साथ हॉलीवुड स्टार स्कारलेट जोहानसन भी शामिल हो गई हैं। सितंबर 2023 में, उन्होंने एक बयान जारी कर दावा किया था कि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने उन्हें सिस्टम में अपनी आवाज देने के लिए शामिल करने की कोशिश की थी। उनके अनुसार, यह उन लोगों के लिए आरामदायक होगा जो तकनीक से परिचित नहीं हैं। 39 वर्षीय ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

काम के मोर्चे पर, अनिल कपूर को आखिरी बार साल 2023 की फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे और उन्होंने अनिल के बेटे की भूमिका निभाई थी। रिवेंज ड्रामा में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और कई अन्य सितारों ने भी अभिनय किया। आने वाले दिनों में अनिल को ‘एनिमल पार्क’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘सूबेदार’ फिल्म में देखा जाएगा।

]]>