झमाझम बारिश – Live Halchal

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव
अगर बारिश देर तक होती है और सड़कों पर पानी जमा होता है तो जाम की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि आज रक्षाबंधन के कारण अधिकतर लोगों का घर से बाहर निकलना होगा।

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। नोएडा में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। शहरवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। वहीं पारा लुढ़क गया है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटे तक लगातार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

हालांकि एक ही दिन पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली में अगले कुछ दिन तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना था कि हल्की फुहारों से तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे ही बना रहेगा।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में भारी बारिश की वजह से ट्रैफिक प्रभावित दिखा। दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। आईजीआई ने कहा कि यात्री अपनी संबंधित एयरलाइंस से किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बिल्कुल भी बारिश नहीं हो रही थी। अलबत्ता, कल रात और आज तड़के हल्की बारिश हुई। लेकिन सुबह हुई तेज बारिश से कुछ दिनों से बढ़ी उमस कम होने की उम्मीद है। अगर बारिश कुछ देर लगातार होती है तो इससे मौसम फिर से राहत भरा हो जाएगा।

वैसे मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की बारिश का अनुमान लगाया था। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर कुछ दिन पहले अनुमान था कि मानसून ट्रफ फिलहाल बारिश की मुख्य वजह है, लेकिन ब्रेक-इन-मानसून की मौजूदा स्थिति में यह ट्रफ दिल्ली के उत्तर में खिसक गई है, जिससे यहां अच्छी बारिश की संभावना कम हो गई है। ऐसी स्थिति में बारिश पहाड़ी इलाकों तक सीमित हो जाती है।

ब्रेक मानसून को खत्म करने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनना जरूरी है। ऐसे सिस्टम बनने पर ही दिल्ली और आसपास सामान्य मानसून गतिविधि लौटती है। 11-12 अगस्त 2025 को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर पूर्वी हिस्सों से अंदरूनी इलाकों में प्रवेश करेगा।

इस सिस्टम की आगे की गति से हवाओं का पैटर्न बदलेगा और मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकेगी। इससे देशभर में ब्रेक मानसून की स्थिति खत्म होगी और दिल्ली-एनसीआर में भी सामान्य बारिश फिर से शुरू हो जाएगी। अगले हफ्ते के मध्य से बारिश तेज होने की संभावना है। तब तक सप्ताह भर में एक या दो बार हल्की बारिश होगी। हालांकि, मानसून ट्रफ के उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार से सोमवार (8से 10 अगस्त) के बीच एक-दो बार मध्यम बारिश हो सकती है।

बहरहाल, अगर बारिश देर तक होती है और सड़कों पर पानी जमा होता है तो जाम की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि आज रक्षाबंधन के कारण अधिकतर लोगों का घर से बाहर निकलना होगा।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट, यूपी समेत 6 राज्यों में होगी झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई जगहों पर दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उमस अभी भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज सोमवार यानी 7 जुलाई को भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

वहीं, तापमान में मामूली गिरावट जरूर हुई है लेकिन नमी के कारण लोग अब भी चिपचिपी गर्मी का सामना कर रहे हैं। उमस भारी गर्मी से बच्चे से लेकर बुजुर्ग लोग तक काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

उत्तर भारत में एक्टिव रहेगा मानसून
उत्तर भारत के राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में अगले एक हफ्ते तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

हिमाचल में रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

मंडी जिले के पधर क्षेत्र में बादल फटने से सड़कों और पुलों को नुकसान हुआ है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राज्य में मानसून शुरू होने के बाद अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है।

बंगाल में कई जिलों में अलर्ट
पश्चिम बंगाल में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां गांगेय क्षेत्र में दबाव बन रहा है, जिससे पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड: झमाझम बारिश ने पहाड़ से मैदान तक दी राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड: बीते कई दिनों से पहाड़ से मैदान तक गर्मी ने बेहाल किया हुआ था। देर रात बारिश ने कुछ राहत दी है। वहीं, आज रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक देर रात बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली।

वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

मैदान में झमाझम बारिश…पहाड़ों में तेज हवाएं, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा हाल
उत्तराखंड: मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं पर्वतीय जिलाें में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं कल रविवार को हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज दो जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच जून तक प्रदेश भर में मौसम बदले रहने के आसार हैं।

हरियाणा में आज इन 14 जिलों में होगी झमाझम बारिश
हरियाणा मौसम ने करवट ले ली है। लगातार 4 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट होगी और हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आज14 जिलों और गुरुवार व शुक्रवार को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तक तथा 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वह कल और इससे अगले दिन भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में बीते दिन 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के मौसम में बदलाव देखने को मिला जहां प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला मेवात में 5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई।