झट से करें ऐसे दूर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 08 Jan 2020 11:24:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg झट से करें ऐसे दूर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सर्दियों के दिनों में फटे होंठ, तो ना लें टेंशन, झट से करें ऐसे दूर https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%9f%e0%a5%87/305357 Wed, 08 Jan 2020 11:24:49 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=305357 सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होनी शुरु हो जाती हैं. ठंड आते स्किन रूखी, बेजान और अजीब सी होने लगती है. कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इस मौसम में होने वाली कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं. आइब्रो डैंड्रफ वैसे डैंड्रफ यानी रूसी बालों की समस्या है. लेकिन सर्दियों …]]>

सर्दियों का मौसम आते ही कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होनी शुरु हो जाती हैं. ठंड आते स्किन रूखी, बेजान और अजीब सी होने लगती है. कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इस मौसम में होने वाली कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं.

आइब्रो डैंड्रफ

वैसे डैंड्रफ यानी रूसी बालों की समस्या है. लेकिन सर्दियों में डैंड्रफ भौहों में भी हो सकती है. रात में चेहरा धोते समय आइब्रो पर भी फेसवॉश जरूर लगाएं. इससे यहां की डेड स्किन निकल जाएगी. आपकी भौहों से जब तक डैंड्रफ पूरी तरह खत्म न हो जाए, आइब्रो मेकअप न करें.
नाक की रूखी और फटी स्किन

बाहर की सर्दी और घर के अंदर की गर्मी नाक सूखने लगती है. त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर या सेरामाइड्स युक्त क्रीम लगाएं. इससे आपकी स्किन रूखी नहीं होगी.

रूखे हाथ

सर्दियों में सबसे ज्यादा प्रभाव हाथों पर ही पड़ता है. हाथों में ऑयल ग्लैंड बहुत कम होता है. बार-बार हाथ धोने की वजह से भी हाथों की नमी चली जाती है. इसलिए बाहर निकलने से पहले हमेशा ग्लिसरीन वाली हैंड क्रीम लगाएं. ठंड के महीनों में आपके क्यूटिकल भी फट सकते हैं, इसलिए हाथों में बादाम का तेल या कुसुम का तेल लगाएं.

सूखे और पपड़ीदार पैर

हाथों की तरह पैरों में भी अधिक ऑयल ग्लैंड नहीं होता है और वो जल्दी रूखे दिखने लगते हैं. रूखे पैरों में एक पपड़ीदार स्किन बनने लगती है. ठंड में गर्म पानी से नहाना भी इसकी एक वजह है. हमेशा गुनगुने पानी से नहाएं जिससे आपकी त्वचा की नमी पूरी तरह खत्म न हो. नहाने के बाद बॉडी बटर लगाने से भी त्वचा में नमी रहेगी.

ऑयली स्किन

सर्दियों में त्वचा की सीबम से प्राकृतिक रूप से तेल निलकता है. इसलिए थोड़ा सा ही मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा तैलीय होने लगती है. स्किन का पीएच संतुलन बनाए रखने के लिए  हाइड्रेटिंग फॉर्मूला मॉइश्चराइजर ही लगाएं.

फटे होंठ

सर्दियों में हर कोई रूखे और फटे होंठों से परेशान रहता है. सबसे पहले तो अगर आपको अपने होंठ चबाने की आदत है तो इसे तुरंत छोड़ दें. होंठों का रूखापन दूर करने के लिए मॉइस्चराइजिंग तेल में चीनी के दानें मिलाएं और इसे होंठों पर लगाएं.

 

]]>