जौलीग्रांट – Live Halchal

जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए उड़ान शुरू
जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों के लिए उड़ान शुरू हो गई। है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एमआई 17 की 20 मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है।

जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ दो धामों के लिए आज सुबह से हेलिकॉप्टर उड़ान शुरू हुई। पूजा-अर्चना के बाद रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने विभिन्न स्थानों के कुल 16 श्रद्धालुओं को लेकर सुबह करीब 7: 00 बजे दो धामों के लिए उड़ान भरी। लगातार चौथे वर्ष जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान शुरू की गई है।

मौसम ठीक रहने पर हेलिकॉप्टर एक दिन में दो बार उड़ान भरेगा। जिसमें कुल 40 श्रद्धालु आवाजाही कर सकेंगे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एमआई 17 की 20 मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। यह उड़ान बरसात शुरू होने से पहले करीब 15 जून तक संचालित की जाएगी। उसके बाद बरसात बाद 15 या 20 सितंबर के बाद दोबारा यह उड़ानें शुरू की जाएंगी।

27.25 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी, अब और भी आधुनिक होगी ट्रेनिंग, जौलीग्रांट में शुरू होगा फेज-2 का काम
एसडीआरएफ परिसर में आउटडोर ट्रेनिंग कंपोनेंट्स के अंतर्गत फेज-दो में करीब आठ हेक्टेयर भूमि पर आउटडोर प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में फेज-दो में करीब 27.25 करोड़ की लागत से आउटडोर ट्रेनिंग कंपोनेंट्स के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके लिए शासन से वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर जारी किए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
एसडीआरएफ मुख्यालय रेस्क्यू और प्रशिक्षण दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्थान है। इस संस्थान में जवानों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रदेश की विभिन्न पोस्टों में तैनात किया जाता है। दूसरे स्थानों से आए जवानों और आपदा मित्रों को भी इस संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे आपदा के समय रेस्क्यू में मदद मिलती है।

एसडीआरएफ परिसर में आउटडोर ट्रेनिंग कंपोनेंट्स के अंतर्गत फेज-दो में करीब आठ हेक्टेयर भूमि पर आउटडोर प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद एसडीआरएफ और यहां आने वाले प्रशिक्षुकों को कई तरह के प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाएगा। फेज वन में मुख्यालय का निर्माण कर 9 जनवरी 2023 को एसडीआरएफ को सौंपा गया था। इसमें एडमिन ब्लॉक, ट्रेनिंग ब्लॉक, बहुउद्देशीय हॉल, गेस्ट हाउस, बैरक, स्टोर, मार्ग, ट्रेड कॉमप्लेक्स, 105 परिवारों के लिए आवास, एमटी गैरेज, ऑफिस आदि का निर्माण किया गया था।

फेज दो में ये कार्य होंगे…
स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू, हाई एटीट्यूट रेस्क्यू ट्रेनिंग कंपोनेंट, रोपवे रेस्क्यू, आब्सटेकल रेस्क्यू फॉर रेस्क्यू डॉग, आब्सटेकल रेस्क्यू फोर एसडीआरएफ पर्सनेल, डीप डाईविंग पूल, सरफेस वाटर सर्च एंड रेस्क्यू पूल, आउटडोर डेमोस्ट्रेशन, साइड डेवलपमेंट वर्क, प्रोक्योरमेंट ऑफ एसडीआरएफ आउटडोर ट्रेनिंग इक्यूपमेंट, इन्वायरमेंट मॉनिटरिंग

एसडीआरएफ को यू प्रीपेर योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए फेज-दो को 27 करोड़ की मंजूरी शासन से मिल चुकी है। सभी निर्माण कार्यों को करीब आठ से नौ हेक्टेयेर भूमि पर किया जाएगा। इससे एसडीआरएफ के अलावा मुख्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को और कड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अपर्ण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ

दो धामों के लिए जौलीग्रांट से भी हवाई सेवा, 70% तक हुई हेलीकॉप्टर की बुकिंग, जानें किराया
जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए बीस जून तक हेलीकॉप्टर बुकिंग 70 प्रतिशत तक हो चुकी है। अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, दो मई केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रुद्राक्ष एविएशन ने 20 जून तक के लिए 70 प्रतिशत तक की बुकिंग पूरी कर ली है। मई को कंपनी का एमआई 17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंच जाएगा।

दो मई से हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट से कुल बीस श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरेगा। दो धामों की यात्रा कराने के बाद इतने ही श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट पहुंचेंगे। कंपनी के शेड्यूल में दो धामों के एक दिन में दर्शन और रात्रि विश्राम की सुविधा भी रहेगी। रायल्टी बढ़ने से इस बार प्रति श्रद्धालु किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार जौलीग्रांट से दोनों धामों की बुकिंग 20 जून तक के लिए ही की जा रही है। उसके बाद बरसात सीजन शुरू होने पर हेली सेवा पर ब्रेक लग जाएगा।

प्रति यात्री 1.21 लाख किराया
प्रदेश सरकार की ओर से रायल्टी और लैंडिंग चार्ज में वृद्धि करने के बाद हेली कंपनी ने दो धामों के लिए प्रति पैसेंजर किराये में कुछ बढ़ोतरी की है। इस बार रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 से जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा में प्रति पैसेंजर किराया एक लाख 21 हजार (एक ही दिन में वापसी) और एक लाख 41 हजार रहेगा (रात्रि विश्राम के बाद वापसी)। पिछले साल यह किराया एक लाख 11 हजार और एक लाख 31 हजार प्रति पैसेंजर रखा गया था।