जो बाइडेन – Live Halchal

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की हेल्थ रिपोर्ट जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर उनके डॉक्टरों ने बुधवार को उनकी वार्षिक शारीरिक रिपोर्ट जारी की। डॉक्टरों ने कहा कि बाइडेन हफ्ते में पांच दिन व्यायाम करते हैं और ‘ड्यूटी के लिए फिट’ हैं। साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि 81 वर्षीय बाइडेन का पिछले साल आखिरी बार रूट कैनाल हुआ था। उनका स्लीप एपनिया का इलाज किया जा रहा है लेकिन उनका स्वास्थ अच्छा है।

डॉक्टर केविन ओ’कॉनर ने कहा, बाइडेन को चलने में अकड़न महसूस हो रही है, लेकिन पिछले साल से उनकी स्थिति अच्छी है। उनके दोनों पैरों में पेरीफेरल न्यूरोपैथी, गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स, एलर्जी और रीढ़ की हड्डी में गठिया है जिसका इलाज दवा से किया जा रहा है। अब राष्ट्रपति अच्छा महसूस कर रहे हैं और इस साल शारीरिक रूप से वह स्वस्थ हैं।

बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर कोई नई चिंता नहीं

ओ’कॉनर ने कहा, “बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर कोई नई चिंता नहीं है। वह ड्यूटी के लिए फिट हैं और अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से संभाल सकते हैं।”

बाइडेन अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति

बता दें कि इस साल राष्ट्रपति बाइडेन के स्वास्थ्य की अधिक जांच की गई है क्योंकि वह अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

एबटाबाद में लादेन के ठिकाने पर छापा मारने के अभियान का जो बाइडेन ने विरोध किया था : बराक ओबामा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उन्होंने एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर छापा मारने के अभियान में पाकिस्तान को शामिल करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि यह ‘खुला रहस्य’ था कि पाकिस्तान की सेना, खासकर उसकी खुफिया सेवा में कुछ तत्वों के तालिबान और संभवत: अलकायदा से संबंध थे और वे कई बार अफगानिस्तान एवं भारत के खिलाफ सामरिक पूंजी के तौर पर इनका इस्तेमाल करते थे।

ओबामा ने ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ नामक अपनी किताब में राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल में एबटाबाद में मारे गए छापे की जानकारी दी है। अमेरिकी कमांडो के इस छापे में दुनिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी लादेन दो मई, 2011 को मारा गया था। उन्होंने बताया कि इस अत्यधिक खुफिया अभियान का तत्कालीन रक्षा मंत्री रोबर्ट गेट्स और पूर्व उपराष्ट्रपति एवं मौजूदा निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विरोध किया था।

अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ने बताया कि एबटाबाद में पाकिस्तानी सैन्य छावनी के बाहर एक पनाहगाह में लादेन के रहने की बात स्पष्ट हो जाने के बाद अलकायदा प्रमुख को मारने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान की गोपनीयता बनाए रखने की आवश्यकता ने चुनौती बढ़ा दी थी।

ओबामा ने कहा, ‘हम जानते थे कि यदि किसी को बिन लादेन के बारे में हमारे कदम की जरा सी भी भनक लग गई, तो मौका हमारे हाथ से चला जाएगा, इसलिए पूरी संघीय सरकार में केवल कुछ ही लोगों को अभियान की योजना की जानकारी दी गई थी। हमारे सामने एक और रुकावट थी: हम भले ही कोई भी विकल्प चुनते, उसमें पाकिस्तान को शामिल नहीं किया जा सकता था।’

ओबामा ने कहा, ‘हालांकि पाकिस्तान सरकार ने आतंकवाद विरोधी कई अभियानों में हमारे साथ सहयोग किया और अफगानिस्तान में हमारे बलों के लिए अहम आपूर्ति मार्ग मुहैया कराया, लेकिन यह खुला रहस्य था कि पाकिस्तान की सेना, खासकर उसकी खुफिया सेवाओं में कुछ तत्वों के तालिबान और संभवत: अलकायदा से भी संबंध थे। वे यह सुनिश्चित करने के लिए सामरिक पूंजी के तौर पर कभी-कभी उनका इस्तेमाल करते थे कि अफगान सरकार कमजोर बनी रहे और अफगानिस्तान पाकिस्तान के सबसे बड़े दुश्मन भारत के नजदीक न आने पाए।’

उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान की सेना एबटाबाद परिसर से कुछ ही मील की दूरी पर थी, जिसके कारण इस बात की संभावना बढ़ गई थी कि पाकिस्तानियों को कुछ भी बताने से अभियान की जानकारी लीक हो सकती है। ओबामा ने लिखा कि वे एबटाबाद में भले ही कोई भी विकल्प चुनते, उन्हें सबसे खतरनाक तरीके से अपने सहयोगी के क्षेत्र में बिना अनुमति घुसना पड़ता और इससे राजनयिक संबंध भी दाव पर लगे थे तथा इसने जटिलताएं भी बढ़ा दी थीं।

अंतिम चरणों में दो विकल्पों पर विचार किया गया कि हवाई हमला किया जाए या किसी विशेष मिशन को अधिकृत किया जाए, जिसके तहत एक टीम हेलीकॉप्टर से चोरी-छुपे पाकिस्तान जाएगी, परिसर पर छापा मारेगी और पाकिस्तानी पुलिस या सेना के प्रतिक्रिया देने से पहले वहां से निकल आएगी। ओबामा और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने दूसरे विकल्प को चुना।

ओबामा ने कहा कि इस अभियान के बाद उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई लोगों से फोन पर बात की, जिनमें से उनके लिए सबसे मुश्किल पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से बात करना था, जिन्हें पाकिस्तान की संप्रभुता के हनन के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता। उन्होंने कहा, ‘हालांकि मैंने जब उनसे बात की, तो उन्होंने बधाई दी और सहयोग देने का आश्वासन दिया।’

एक सपना जो रह गया अधुरा : अपने बेटे जोसेफ ब्यू बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति बनते देखना चाहते थे जो बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत की ओर कदम बढ़ा चुके डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त हैं. जो बाइडेन इससे पहले दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं.  हालांकि एक दौर ऐसा भी था जब जो बाइडेन चाहते थे कि वे नहीं बल्कि उनका बड़ा बेटा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़े.

जो बाइडेन के दो बेटे हैं. जोसेफ ब्यू बाइडेन और हंटर बाइडेन. जोसेफ उनके सबसे बड़े बेटे थे. साल 2015 में जोसेफ की ब्रेन कैंसर से मौत हो गई थी. वे सिर्फ 46 साल के थे.

अपने पिता के नक्शेकदमों पर चलते हुए जोसेफ ब्यू बाइडेन ने भी अपना करियर पॉलिटिक्स में बनाया था. वे साल 2007 से 2015 तक यूएस स्टेट ऑफ डेलवॉयर के 44वें एटॉर्नी जनरल रहे थे.

जो बाइडेन हमेशा से चाहते थे कि उनका बड़ा बेटा अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कमान संभाले. बाइडेन ने अपने मेमोएर में अपने बेटे के बारे में लिखा था- मैं हमेशा से सोचता था कि मेरा बेटा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकता है और वो अपने भाई की मदद से जीत भी सकता है.

जोसेफ ब्यू साल 2008 और साल 2012 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के कैंपेन के भी अहम सदस्य रह चुके हैं. साल 2015 में उनकी ब्रेन कैंसर के चलते मौत हो गई थी.

हालांकि ब्यू की मौत से पहले भी बाइडेन खानदान में एक बेहद त्रासदी भरी दुर्घटना हुई थी. साल 1972 में जो बाइडेन की पहली पत्नी निएला हंटर और बेटी नेओमी की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी.

ब्यू और हंटर भी कार में मौजूद थे और उन्हें गंभीर चोटें आई थीं लेकिन दोनों की जान बच गई थीं. इसके कुछ सालों बाद जो बाइडेन ने दूसरी शादी रचाई थी जिससे उनकी एक बेटी एश्ले बाइडेन है.

वही जो बाइडेन के छोटे बेटे हंटर बाइडेन कई विवादों में घिरे रह चुके हैं और उन पर अपने पिता की पोजीशन का फायदा उठाने के आरोप भी लगते रहे हैं.  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि चीन ने हंटर को एक ट्रेड डील के लिए काफी पैसे दिए हैं.

हंटर बाइडेन भी शराब की एडिक्शन को लेकर काफी ओपन रहे हैं. जो बाइडेन भी कह चुके हैं कि उनके छोटे बेटे हंटर ने एडिक्शन के साथ किसी भी आम युवा की तरह काफी संघर्ष किया है और वे इस बात को लेकर बेहद प्राउड महसूस करते हैं कि उनका बेटा अपनी लत को पीछे छोड़ चुका है.