जो बाइडन – Live Halchal

राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी दीवाली की बधाई…
अमेरिका के व्हाइट हाउस में सोमवार को दीवाली समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में देश भर से कांग्रेसियों अधिकारियों और कॉर्पोरेट अधिकारियों समेत 600 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों ने भाग लिया। इस दौरान जो बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मुझे व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दीवाली रिसेप्शन की मेजबानी करने का सम्मान मिला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस में दीवाली समारोह की मेजबानी की। इस समारोह में देश भर से कांग्रेसियों, अधिकारियों और कॉर्पोरेट अधिकारियों समेत 600 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों ने भाग लिया।

इस दौरान जो बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मुझे व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दीवाली रिसेप्शन की मेजबानी करने का सम्मान मिला है। मेरे लिए, यह बहुत मायने रखता है।

अमेरिकी जीवन में दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बाइडन ने कहा कि यह समुदाय दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे अधिक सक्रिय समुदाय है।

सोमवार (स्थानीय समय) को व्हाइट हाउस दीवाली समारोह को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है।

उन्होंने कहा, आपका समुदाय दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे अधिक जुड़ा हुआ समुदाय है… अब, व्हाइट हाउस में दीवाली खुले तौर पर और गर्व के साथ मनाई जाती है।

राष्ट्रपति ने इस क्षण के महत्व पर भी बात की, उन्होंने कहा कि देश एक “परिवर्तनकारी मोड़” का सामना कर रहा है और उपस्थित लोगों को याद दिलाया कि वे ‘अमेरिका के विचार’ को हल्के में न लें।

अमेरिकी लोकतंत्र की चुनौतियों पर विचार करते हुए, उन्होंने विविधतापूर्ण समाज में चल रही बहस और असहमति को स्वीकार किया, लेकिन एकता और ऐतिहासिक जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।

बाइडन ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में कहा कि सीनेटर, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में दक्षिण एशियाई अमेरिकी मेरे स्टाफ के प्रमुख सदस्य रहे हैं। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

बाइडन ने की कमला हैरिस की तारीफ
व्हाइट हाउस दीवाली समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मेरी पत्नी जिल बाइडन यहां आना चाहती थीं लेकिन वह विस्कॉन्सिन की यात्रा कर रही हैं और कमला हैरिस भी कैंपेन के लिए गई है। आप जानते हैं कि मैंने कई कारणों से कमला को अपने साथी के रूप में चुना है। वह स्मार्ट हैं और उन पर भरोसा किया जा सकता है। उनके पास उस अन्य व्यक्ति की तुलना में अधिक अनुभव है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

2003 में हुई थी व्हाइट हाउस में दीवाली की शुरुआत
व्हाइट हाउस में दीवाली समारोह की शुरुआत 2003 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ हुई थी और इसमें राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा ओवल ऑफिस में दीया जलाना, साथ ही तत्कालीन उपराष्ट्रपति जो बाइडन ने 2016 में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2017 में अपनी बेटी इवांका और अपने प्रशासन के भारतीय अमेरिकी सदस्यों के साथ दीया जलाकर दीवाली की परंपरा को जारी रखा था। हालाँकि, 2018 में, महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनावों ने व्हाइट हाउस में औपचारिक दीवाली समारोह की 15 साल पुरानी परंपरा को बाधित किया था।

पीएम मोदी ने जो बाइडन को दिया चांदी की ट्रेन का मॉडल, पत्नी जिल बाइडन को गिफ्ट की पश्मीना शॉल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन को महाराष्ट्र के कारीगरों के हाथ से बना अनूठा ट्रेन का मॉडल भेंट किया। वहीं उनकी पत्नी जिल बाइडन को प्रसिद्ध पश्मीना शॉल उपहार में दिया। पीएम मोदी तीन दिन की यात्रा में अमेरिका पहुंचे। यहां वे क्वाड सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी और जो बाइडन ने द्विपक्षीय वार्ता भी की।

तीन दिवसीय यात्रा में अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन को चांदी की ट्रेन का मॉडल उपहार में दिया। वहीं अमेरिका की पहली महिला जिल बाइडन को पश्मीना शॉल पेपर माचे बॉक्स में उपहार स्वरूप भेंट किया। चांदी से बना यह ट्रेन मॉडल हाथ से तैयार किया गया है। ट्रेन का यह मॉडल दुर्लभ और असाधारण कृति है।

बाइडन को उपहार स्वरूप दिया गया ट्रेन मॉडल भारत की समृद्ध शिल्पकला का एक शानदार प्रमाण है। इसे महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली कारीगरों ने तैयार किया है। इसे 92.5% चांदी से बनाया गया है। यह मॉडल भारत और अमेरिका के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक भी है। ट्रेन मॉडल में अंग्रेजी और हिंदी दोनों में ‘दिल्ली-डेलावेयर’ और ‘भारतीय रेलवे’ लिखा है। बता दें कि महाराष्ट्र के कारीगर अपनी समृद्ध चांदी की शिल्पकला के लिए जाने जाते हैं।

पश्मीना शॉल किया भेंट

पीएम मोदी ने अमेरिका की पहली महिला जिल बाइडन को पेपर-मैचे बॉक्स में एक पश्मीना शॉल भी भेंट किया। पश्मीना शॉल पारंपरिक रूप से जम्मू-कश्मीर से पेपर माचे बॉक्स में पैक होकर आती हैं। ये बॉक्स पेपर पल्प, गोंद और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण का उपयोग करके हाथ से बनाए जाते हैं। प्रत्येक बॉक्स कला का एक अनूठा प्रतीक है, जो कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। शॉल में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

बाइडन और मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड सम्मलेन में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचे हैं। शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास पर द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भी जाएंगे। यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर अमेरिका ने जताई चिंता
बांग्लादेश के बदलते राजनीतिक हालात और वहां मौजूद अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बातचीत हुई थी। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बातचीत के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की।

बांग्लादेश में राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया चिंतित है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों पर पूरी दुनिया की नजर है। इसी बीच बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी बात की है। पिछले हफ्ते दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बांग्लादेश के हालात पर बातचीत की थी।

बांग्लादेश के हालात पर दोनों नेताओं ने जताई चिंता
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बातचीत के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की। बांग्लादेश में लोगों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों पर दोनों नेताओं ने चिंता जाहिर की है।

26 अगस्त को हुई बातचीत के दौरान दोनों पीएम मोदी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

‘अमेरिका की ऐतिहासिक राष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस’, भावुक होकर बोले जो बाइडन
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी का चार दिवसीय नेशनल कन्वेंशन शिकागो में चल रहा है। कन्वेंशन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार रात को कहा कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सौंप दी है। कहा, वह अमेरिका की ऐतिहासिक राष्ट्रपति होंगी।

अमेरिकी मतदाताओं से अपील की कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में वह रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध डेमोक्रेट कमला हैरिस को वोट कर लोकतंत्र की रक्षा करें। दूसरी ओर, कन्वेंशन स्थल के पास गाजा युद्ध के विरोध में हजारों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर मार्च किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहन रखे थे।

एपी के अनुसार पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन जब मंच पर आए तो लोगों ने उनका खड़े होकर स्वागत किया। इस दौरान बाइडन भावुक दिखे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की गर्मजोशी के बीच कहा कि कमला हैरिस देश की 47वीं राष्ट्रपति जल्द ही चुनी जाने वाली हैं। वह ऐसी राष्ट्रपति होंगी जिसका पूरा विश्व आदर करेगा, क्योंकि उन्हें पहले से ही वह सम्मान प्राप्त है।

हिलेरी क्लिंटन ने भी कमला की प्रशंसा की

वहीं, कन्वेंशन के पहले दिन पहुंचकर कमला हैरिस ने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि अपने साझा दृष्टिकोण से देश के भविष्य के लिए अमेरिका के लोग एकजुट हैं। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने कहा कि कमला हैरिस देश की नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाली नेता हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी कमला की प्रशंसा की। वहीं, सर्विस इंप्लाई इंटननेशनल यूनियन के नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस का समर्थन किया।

हैरिस के लिए प्रचार करेंगे बराक ओबामा रायटर के अनुसार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का प्रचार करेंगे। वह डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में हैरिस का समर्थन करेंगे। जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि राष्ट्रपति पद की समाप्ति के लगभग आठ वर्ष बाद भी ओबामा देश में सबसे लोकप्रिय डेमोक्रेटों में से एक हैं।

ट्रंप से हाथ मिला सकते हैं आरएफके जूनियर

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के निर्दलीय उम्मीदवार राबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर राष्ट्रपति पद की दौड़ को छोड़कर ट्रंप का समर्थन करने पर विचार कर रहे हैं। कैनेडी के रनिंग मेट ने मंगलवार को आनलाइन पोस्ट किए गए एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी। मंगलवार को एक्स पर एक अलग बयान में कैनेडी ने लिखा, हमेशा की तरह, मैं किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं से बात करने को तैयार हूं। दिवंगत डेमोक्रेटिक राजनेता राबर्ट एफ. कैनेडी के बेटे हैं।

जो बाइडन के राष्ट्रपति पद को लेकर उठ रहे सवाल
पूर्व स्पीकर और राष्ट्रपति जो बाइडन की लंबी समय से सहयोगी नैंसी पेलोसी ने बुधवार को कहा कि बाइडन को जल्द इस बात पर फैसला लेना चाहिए कि उन्हें व्हाइट हाउस की रेस में रहना चाहिए या नहीं। यह कहने से इनकार कर दिया कि वह उन्हें रेस में देखना चाहती हैं। वहीं फिल्म एक्टर जार्ज क्लूनी ने बाइडन से राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का आह्वान किया।

पूर्व स्पीकर और राष्ट्रपति जो बाइडन की लंबी समय से सहयोगी नैंसी पेलोसी ने बुधवार को कहा कि बाइडन को जल्द इस बात पर फैसला लेना चाहिए कि उन्हें व्हाइट हाउस की रेस में रहना चाहिए या नहीं। हालांकि उन्होंने निश्चित तौर पर यह कहने से इनकार कर दिया कि वह उन्हें रेस में देखना चाहती हैं।

पेलोसी ने अपनी टिप्पणी में बाइडन के बार-बार दिए गए उन बयानों की अनदेखी कर दी कि वह रेस में रहना चाहते हैं और वह डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकते हैं। पेलोसी की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि बाइडन को साथी डेमोक्रेट नेताओं की ओर से संदेह की नई लहर का सामना करना पड़ सकता है।

फिल्म स्टार ने बाइडन से राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का आहृान किया
फिल्म स्टार और कट्टर डेमोक्रेट जार्ज क्लूनी ने बुधवार को राष्ट्रपति बाइडन से राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का आह्वान किया। उन्होंने न्यूयार्क टाइम्स में लिखे एक आलेख में कहा कि वह बाइडन को पसंद करते हैं, लेकिन उनके उम्मीदवार बनने से पार्टी राष्ट्रपति चुनाव हारने के साथ-साथ कांग्रेस (संसद) में अपना नियंत्रण खो देगी।

आगे कहा कि यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि हर सीनेटर, कांग्रेस सदस्य और गवर्नर का भी विचार है। सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल डेमोक्रेट उम्मीदवार के तौर पर बाइडन का समर्थन करते हुए उनकी जीत के प्रति चfxता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप जीत गए तो इससे देश के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो जाएगा।