जो ट्रैफिक जाम से आसानी से ले आती है बाहर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 05 Jan 2018 09:59:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जो ट्रैफिक जाम से आसानी से ले आती है बाहर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 देखी है कभी ऐसी अनोखी कार, जो ट्रैफिक जाम से आसानी से ले आती है बाहर https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%95%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c/104531 Fri, 05 Jan 2018 09:59:43 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=104531 ट्रैफिक जाम के ऊपर से निकल जाने का आप सपना तो देखते हैं पर अफसोस कि ऐसा हो नहीं पाता और जाम के खुलने का इंतजार करने के अलावा आप और कुछ भी नहीं कर पाते। ऐसे में अब कोई ये कहे कि इस जाम के बीच से निकालने के लिए एक खास सिस्‍टम डेवलेप …]]>

ट्रैफिक जाम के ऊपर से निकल जाने का आप सपना तो देखते हैं पर अफसोस कि ऐसा हो नहीं पाता और जाम के खुलने का इंतजार करने के अलावा आप और कुछ भी नहीं कर पाते। ऐसे में अब कोई ये कहे कि इस जाम के बीच से निकालने के लिए एक खास सिस्‍टम डेवलेप किया गया है तो क्‍या विश्‍वास करेंगे, कर लीजिए, विश्‍वास, क्‍योंकि अब ऐसा हो सकता है। कुछ अर्सा पहले अमेरिका में एक ऐसी कार बनाई गई है जो अपनी खास तकनीक के चलते जाम में फंसी गाड़ियों के ऊपर से निकल जाती है।  देखी है कभी ऐसी अनोखी कार, जो ट्रैफिक जाम से आसानी से ले आती है बाहर

सड़क पर चला कर देखा

अमेरिका के कैनिफोर्निया में लैनकैस्‍टर शहर के लोग अक्‍सर यहां लगने वाले जाम से परेशान रहते हैं। ऐसे में हर रोज की तरह एक सुबह जब लोग अपनी गाड़ियों में बुरी तरह से जाम के बीच फंसे हुए थे, अचानक एक कार को देखकर सकते में आ गए। भीड़ में खड़ी इस कार के पहिए देखते ही देखते अचानक ऊपर उठने लगे और कार इतनी ऊपर उठ गई की जाम से निकलने का रास्‍ता खुद ब खुद बन गया। 

हायड्रॉलिक सिस्‍टम का कमाल

लोग कुछ समझते इससे पहले ये कार जाम में फंसी अन्‍य कारों के ऊपर से होकर बाहर निकल गई। बाद में बताया गया कि इस कार के नीचे एक खास तरह का हायड्रॉलिक सिस्‍टम लगा हुआ है। इस सिस्‍टम की वजह से इस कार के पहिए जमीन से काफी ऊपर उठ जाते हैं। इसके बाद ये कार बेहद आसानी से बाकी कारों के ऊपर से होकर गुजर जाती है।

]]>