जॉर्डन के शाह से मिले मोदी – Live Halchal

जॉर्डन के शाह से मिले मोदी, आज जाएंगे फिलीस्तीन
अम्मान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात शानदार रही, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी. मोदी फिलीस्तीन सहित पश्चिम एशिया के तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में शुक्रवार को अम्मान पहुंचे.

मोदी ने शाह के साथ बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय के साथ एक शानदार बैठक हुई. हमारी चर्चा भारत -जार्डन द्विपक्षीय संबंधों को काफी मजबूती प्रदान करेगी.’ बैठक के दौरान मोदी ने शाह से कहा कि वह उनसे फरवरी के अंत में भारत की यात्रा करने की आशा करते हैं. इस बीच, शाह ने बैठक को द्विपक्षीय संबंधों में एक नये अध्याय की शुरूआत बताया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री ने फिलीस्तीन की अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए दिए गए सहयोग को लेकर धन्यवाद दिया है.’ कुमार ने शाह को गले लगाते हुए प्रधानमंत्री की एक तस्वीर भी ट्वीट की. अम्मान पहुचने के शीघ्र बाद प्रधानमंत्री की जॉर्डन के शाह के साथ मुलाकात हुई।’ मोदी के यहां पहुंचने पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री हानी अल मुल्की ने उनकी अगवानी की. कुमार ने बताया कि जॉर्डन की मोदी की यह प्रथम यात्रा है और पिछले 30 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की भी यह प्रथम यात्रा है. भारत और जॉर्डन के 1950 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से दोस्ताना संबंध हैं.

#Jordan: The lobby of Four Seasons Hotel in Amman echoes with chants of 'Bharat Mata ki Jai' as members of Indian community welcome PM Narendra Modi. pic.twitter.com/XzJIZESKbN

— ANI (@ANI) February 9, 2018

मोदी शनिवार को फिलीस्तीन के लिए रवाना होंगे जहां राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ उनकी चर्चा का कार्यक्रम है. वह फिलीस्तीनी अवाम और वहां के विकास के लिए भारत के सहयोग को भी दोहराएंगे. फिलीस्तीन की यात्रा करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री हैं।

यूएई में वह उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम तथा अबू धाबी के शहजादा शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयन के साथ बैठकें करेंगे. मोदी दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के छठे सत्र को संबोधित करेंगे, जहां भारत एक मेहमान देश है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान वह भारत में आर्थिक अवसरों को लेकर दुबई में यूएई और अरब जगत के प्रमुख सीईओ से बातचीत करेंगे.

साथ ही इस बारे में संभावना भी तलाशने की कोशिश करेंगे कि व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए और क्या किया जा सकता है. उन्होंने ओमान को एक करीबी समुद्री पड़ोसी बताया जिसके साथ भारत बेहतरीन संबंध रखता है. मोदी ने कहा कि अपनी यात्रा के आखिरी चरण में 11 – 12 फरवरी को वह बतौर प्रधानमंत्री पहली बार इस देश का दौरा करेंगे और ओमान के सुल्तान तथा अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्थिक और कारोबारी संबंध मजबूत करने के लिए वह ओमान के प्रमुख कारोबारियों से भी बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि 11 फरवरी की शाम वह ओमान के सुल्तान से मिलेंगे. ओमान और यूएई की यात्रा के दौरान उनके पास काफी संख्या में प्रवासी भारतीयों से मिलने का अवसर होगा, जिन्होंने उन देशों को अपना घर बना लिया है. उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में 90 लाख से ज्यादा भारतीय काम रहते हैं और रहते हैं. ओमान में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय ही हैं.