जैस्मिन भसीन के जाने का गम नहीं भूल पा रहे है अली गोनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 13 Jan 2021 08:56:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जैस्मिन भसीन के जाने का गम नहीं भूल पा रहे है अली गोनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जैस्मिन भसीन के जाने का गम नहीं भूल पा रहे है अली गोनी, काम्या पंजाबी ने कही ये बात https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%ae/411322 Wed, 13 Jan 2021 08:56:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=411322 लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस 14 का खेल दिमागवालों का है। अब तक बिग बॉस के 13 सीजन रिलीज हो चुके हैं तथा हम सभी ने देखा है कि इसमें स्ट्रांग सोच वाले कंटेस्टेंट ही टॉप 5 में स्थान बना पाए हैं। वही यदि बिग बॉस 14 की बात करें तो इसमें भी कुछ कंटेस्टेंट …]]>

लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस 14 का खेल दिमागवालों का है। अब तक बिग बॉस के 13 सीजन रिलीज हो चुके हैं तथा हम सभी ने देखा है कि इसमें स्ट्रांग सोच वाले कंटेस्टेंट ही टॉप 5 में स्थान बना पाए हैं। वही यदि बिग बॉस 14 की बात करें तो इसमें भी कुछ कंटेस्टेंट हैं, जिनका खेल देखने के पश्चात् प्रशंसक उन्हें टॉप 5 का दावोदार मान रहे हैं। इनमें से अली गोनी भी एक हैं। अली गोनी टेलीविज़न की एक जानी-मानी हस्ती हैं, जो जैस्मिन भसीन के लिए घर के भीतर आए थे किन्तु अब वो अकेले ही विनर ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं। 

वही अली गोनी को प्रशंसक बहुत लाइक कर रहे हैं किन्तु जैस्मिन भसीन के इविक्ट होने के पश्चात् वो ऐसी-ऐसी हरकतें करने लगे हैं कि सभी परेशान हो गए हैं। पिछले एपिसोड में वो राखी सावंत के सामने दुआ-बददुआ का राग अलापते दिखाई दिए, जो ऑडियंस को जरा भी पसंद नहीं आया है। अली गोनी का मानना है कि बिग बॉस 14 से जैस्मिन भसीन का जाना राखी सावंत की बददुआ के कारण हुआ है। जिसकी वजह से वो राखी सावंत को निरंतर ताना मार रहे हैं तथा उनके इविक्ट होने की कामना कर रहे हैं। अली गोनी को जैस्मिन भसीन के बाहर जाने का दुःख है किन्तु उनकी यह बात एकदम बेतुकी है। 

टेलीविज़न एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी ट्वीट करके ऑडियंस का साथ दिया है तथा अली गोनी को खेल पर ध्यान देने के लिए कहा है। काम्या पंजाबी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘अली इसकी बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। दुआ या बददुआ से बिग बॉस के खेल जीते या हारे नहीं जाते हैं। तुम ये बातें बोलकर जैस्मिन भसीन की बेइज्जती ना करो। वो खेल से बाहर हुई है किन्तु तुम्हारी लाइफ से नहीं। इससे आगे बढ़ो एवं अपना खेल खेलो।’ 

]]>