जे पी दत्त की पलटन रिलीज़ में छिपा है ये अनोखा राज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 19 May 2018 08:27:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जे पी दत्त की पलटन रिलीज़ में छिपा है ये अनोखा राज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जे पी दत्त की पलटन रिलीज़ में छिपा है ये अनोखा राज https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a5%9b-%e0%a4%ae%e0%a5%87/139766 Sat, 19 May 2018 08:27:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=139766 युद्ध के इतिहास और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को बड़े परदे पर बार बार उतारने वाले जे पी दत्ता अब पलटन लेकर आ रहे हैं। भारत चीन युद्ध पर बनी इस फिल्म की रिलीज़ डेट भी एक ख़ास महत्व रखती है जो जुड़ी है इसी युद्ध से। बॉर्डर और एल ओ सी कारगिल जैसी …]]>
युद्ध के इतिहास और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य को बड़े परदे पर बार बार उतारने वाले जे पी दत्ता अब पलटन लेकर आ रहे हैं। भारत चीन युद्ध पर बनी इस फिल्म की रिलीज़ डेट भी एक ख़ास महत्व रखती है जो जुड़ी है इसी युद्ध से।

बॉर्डर और एल ओ सी कारगिल जैसी फिल्में बनाने वाले जे पी दत्ता ने हाल ही में अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित की। फिल्म इस साल सात सितंबर को रिलीज़ होगी। पर इस डेट का ख़ास महत्व है। ये सामरिक इतिहास की एक कहानी है। ये तो सभी जानते हैं कि भारत और चीन के बीच 1962 में युद्ध हुआ था। इसके ठीक पांच साल बाद चीन की सेना ने एक बार फिर भारतीय सीमा में हमला किया था। चीन ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि भारतीय सेना उस समय नाथू ला से सेबू ला तक फेंसिंग कर रही थी और चीन की सेना ये नहीं चाहती थी। साथ ही चीन की सेना पर 62 की जंग जीतने का घमंड था और उसी जीत का दंभ भरते हुए चीनी सेना ने आक्रमण कर दिया। अचानक हुए इस हमले से भारतीय सेना स्तब्ध थी और इस कारण शुरू में कई सैनिक शहीद हो गए। लेकिन तुरंत भारतीय सेना ने अपने को संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इंडियन आर्मी की इस कार्रवाई से चीन के हौसले पस्त हो गए और उन्होंने सीज़फायर का ऐलान कर दिया। भारतीय सेना की जीत हुई।

जे पी दत्ता इस घटना को भारतीय युद्ध इतिहास का अहम् हिस्सा मानते हैं और बताते हैं कि चीन ने 1962 में युद्ध शुरू किया था और भारत ने 1967 में उसका अंत किया। जानकारी के मुताबिक ये ऐतिहासिक घटना यानि युद्ध 11 सितम्बर 1967 को शुरू हुआ था और इसी कारण फिल्म पलटन के रिलीज़ डेट सात सितम्बर रखी गई है। जे पी दत्ता की पलटन में इस बार बड़े सितारे नहीं है लेकिन अर्जुन रामपाल , सोनू सूद , हर्षवर्धन राणे और गुरुमीत चौधरी जैसे सितारे भारतीय सेना के उस गौरव भरे किस्सों को परदे पर उतरेंगे। पलटन इंडो-चीन वार के वीरों की गाथा है।

]]>