जेवरात भी लूट कर ले गया आरोपी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 26 Oct 2020 11:36:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जेवरात भी लूट कर ले गया आरोपी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 चाचा ने लूटी भतीजी की अस्मत, जेवरात भी लूट कर ले गया आरोपी https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae/386991 Mon, 26 Oct 2020 11:36:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=386991 देहरादून: आज कल जुर्म के ऐसे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो रिश्तों को तार तार कर रहे हैं।  ऐसा ही एक हैरतअंगेज़ मामला उत्तराखंड के टिहरी जिले से सामने आया है। टिहरी जिले के अंतर्गत आने वाले जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही शख्स ने दुष्कर्म किया है।  …]]>

देहरादून: आज कल जुर्म के ऐसे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो रिश्तों को तार तार कर रहे हैं।  ऐसा ही एक हैरतअंगेज़ मामला उत्तराखंड के टिहरी जिले से सामने आया है। टिहरी जिले के अंतर्गत आने वाले जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही शख्स ने दुष्कर्म किया है। 

इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के गहनों पर भी हाथ साफ किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला की शिकायत के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालाँकि, आरोपी से जेवरात नहीं बरामद हो पाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  24 अक्तूबर को शादी समारोह के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी महिला को खींचकर खेत में ले गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने और जेवरात लूटने का केस दर्ज कर लिया है। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश काला ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

]]>