जेलेंस्की – Live Halchal

‘रूस के लिए नहीं छोड़ेंगे अपनी जमीन’, युद्ध खत्म करने के लिए और क्या चाहते हैं जेलेंस्की?
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि वह युद्ध खत्म करने के लिए नाटो की सदस्यता की इच्छा छोड़ने को तैयार हैं, लेकिन रूस को अपनी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकाफ और जेरेड कुशनर से कही। जेलेंस्की पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी चाहते हैं और युद्ध के मोर्चों की वर्तमान स्थिति वाले स्थानों पर शांति समझौता करने के लिए तैयार हैं।

युद्ध खत्म करने के लिए यूक्रेन सैन्य संगठन नाटो की सदस्यता की इच्छा छोड़ने के लिए तैयार है लेकिन रूस के लिए अपनी जमीन नहीं छोड़ेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह बात रविवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकाफ और दामाद जेरेड कुशनर से साफ तौर पर कह दी है।

ये दोनों ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से वार्ता के लिए बर्लिन आए हैं। सोमवार को उनकी जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं से वार्ता होगी।

जेलेंस्की ने क्या कहा?

जेलेंस्की ने कहा है कि वह यूक्रेन में सम्मानजनक शांति चाहते हैं। फिलहाल उन्होंने यूरोपीय देशों के साथ मिलकर तैयार किए नए शांति प्रस्ताव पर जोर नहीं दिया है। जेलेंस्की नाटो में शामिल होने की अपनी इच्छा छोड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जिससे रूस के भविष्य में होने वाले हमलों से निपटा जा सके। इस सुरक्षा गारंटी के तहत वह पश्चिमी देशों के सैनिकों की यूक्रेन में तैनाती चाहते हैं जो रूस को स्वीकार नहीं है।

‘रूस को नहीं देनी अपनी जमीन’

साथ ही जेलेंस्की यूक्रेन की जमीन रूस को देने के पक्ष में नहीं हैं। जेलेंस्की ने कहा, रूस से सुरक्षा के लिए उनका देश नाटो की सदस्यता चाहता है लेकिन अमेरिका के कुछ लोग और यूरोप के कुछ सहयोगी देश इस राह में समर्थन नहीं कर रहे हैं, इसलिए नई स्थिति में हम समझौते के लिए तैयार हैं।

युद्ध के मोर्चों की वर्तमान स्थिति वाले स्थानों पर शांति समझौता करने के लिए यूक्रेन तैयार है। लेकिन रूस डोनेस्क के यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाकों से यूक्रेनी सेना की बेदखली चाहता है और पूरे डोनेस्क और लुहांस्क प्रांतों (डोनबास) पर अपना नियंत्रण चाहता है।

रूस कर चुका है इन इलाकों पर कब्जा

वैसे डोनेस्क के 80 प्रतिशत इलाके और लुहांस्क के लगभग पूरे इलाके पर रूस कब्जा कर चुका है। जेलेंस्की ने कहा है कि रूस शांति को लेकर अपनी अनिच्छा यूक्रेन पर लगातार घातक हमलों से प्रदर्शित कर रहा है। वह यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों और जल संयंत्रों पर लगातार हमले कर रहा है जिससे लाखों यूक्रेनी लोग ठंड के मौसम में भारी कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

रूस ने युद्ध संबंधी नाटो प्रमुख के बयान को गैरजिम्मेदाराना कहा

रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने नाटो के महासचिव मार्क रूट के हाल में दिए बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है जिसमें कहा गया है कि सैन्य संगठन रूस से युद्ध के लिए तैयार है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, रूट को द्वितीय विश्व युद्ध में हुई बर्बादी की जानकारी शायद नहीं है, इसलिए वह इस तरह का बयान दे रहे हैं। कहा, कुछ नाटो सदस्य देश यूरोप पर हमले के लिए रूस के तैयारी करने के बयान दे रहे हैं लेकिन यह पूरी तरह से बकवास है। रूस ऐसी कोई तैयारी नहीं कर रहा है।

जेलेंस्की का दावा- बदलाव के साथ बेहतर दिख रही ट्रंप की शांति योजना
तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष में अब चारों तरफ से शांति स्थापित करने की कोशिश का जा रही है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप की शांति योजना को लेकर अहम बातें कही। जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका द्वारा तैयार की गई ट्रंप प्रशासन की पुरानी शांति योजना में बदलाव किए जा रहे हैं और अब वह पहले से बेहतर दिख रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना पर काम आगे भी जारी रहेगा ताकि लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकाला जा सके।

बता दें कि जेलेंस्की ने ये बात सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद कही। दोनों नेताओं की बातचीत का मकसद था, एक संभावित युद्धविराम के लिए शर्तें तय करना। इस बात पर मैक्रों ने कहा कि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन यह भविष्य के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकती है।

अमेरिका- रूस बैकडोर बातचीत पर सवाल
उधर, क्रेमलिन ने पुष्टि की कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन मंगलवार को अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मिलेंगे। विटकॉफ पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने पुतिन के सलाहकार को यह सलाह दी कि ट्रंप के सामने शांति योजना कैसे रखी जाए। रविवार को यूक्रेन व अमेरिका की एक बैठक भी हुई थी, जिसे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उपयोगी बताया।

ट्रंप की पुरानी योजना विवादों में
हालांकि दूसरी ओर ट्रंप प्रशासन की पुरानी 28-बिंदुओं वाली योजना पर कई आलोचनाएं हुई थीं। कारण है कि उसमें यूक्रेन की सेना का आकार सीमित करने, नाटो में शामिल होने से रोकने और यूक्रेन को कुछ क्षेत्र छोड़ने जैसे प्रस्ताव थे। ऐसे में अब ट्रंप इसे सिर्फ एक कॉन्सेप्ट बता रहे हैं, जिसे आगे सुधारा जाएगा।

यूरोप की भूमिका अहम, समझिए कैसे?
गौरतलब है कि इस संघर्ष को खत्म करने की कोशिशों में यूरोप की भूमिका अहम मानी जा रही है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि किसी भी शांति योजना में यूरोपीय देशों की भागीदारी जरूरी है। फ्रांस के अलावा जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, पोलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, नीदरलैंड और ईयू के बड़े नेता भी इस चर्चा में शामिल हुए। ईयू की विदेश नीति प्रमुख काया कल्लास ने चिंता जताई कि इससे यूक्रेन पर अनावश्यक दबाव डाला जा सकता है।

रूस से युद्ध के बीच फ्रांस के साथ जेलेंस्की की बड़ी डील
रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन 100 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने जा रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुद इसकी जानकारी दी है।

जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि उन्होंने फ्रांस के साथ 100 राफेल की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने यह कदम रूस से मुकाबले के लिए यूक्रेन की सैन्य क्षमता को मजबूत करने के प्रयास के तहत उठाया है।

जेलेंस्की पहुंचे हैं पेरिस
जेलेंस्की फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के लिए ऐसे समय पेरिस पहुंचे हैं, जब यूक्रेन पर रूसी ड्रोन और मिसाइलों से हमले बढ़ गए हैं। यहीं नहीं रूसी बल यूक्रेन के जपोरिजिया क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जेलेंस्की ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने 100 राफेल लड़ाकू विमानों का आर्डर दिया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने मैक्रों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर के बाद यह जानकारी दी। जबकि मामले से जुड़े दो लोगों ने बताया कि कीव के लिए राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति एक दस वर्षीय रणनीतिक विमानन समझौते का हिस्सा होगी। कुछ लड़ाकू विमानों की सीधे फ्रांसीसी बेड़े से आपूर्ति हो सकती है।

रूसी मिसाइल हमले में तीन की मौत
रूसी मिसाइल हमले में पूर्वी यूक्रेन के बालाक्लिया शहर में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन किशोरों समेत दस घायल हो गए। खार्किव क्षेत्र के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात किए गए हमले में एक बहुमंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा और कई वाहन तबाह हो गए।

पुतिन ही नहीं, जेलेंस्की भी करेंगे भारत का दौरा
भारत और रूस के बीच की दोस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को नहीं भा रही रही है। रूस से तेल खरीदने के कारण उन्होंने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। जहां एक और भारत और रूस की दोस्ती जगजाहिर है। वहीं, अब यक्रेन के साथ भी भारत के संबंध संतुलित हैं।

इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद अमेरिका की बेचैनी बढ़ सकती है। दरअसल, इस साल के अंत में रूस राष्ट्रपति भारत आ सकते हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति के भी इस साल भारत आने के संकेत मिले हैं। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने इस बात के संकेत दिए हैं।

इसी साल भारत का दौरा कर सकते हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति

जानकारी दें कि शनिवार को भारत और यूक्रेन के रिश्तों में एक नई तस्वीर देखने को मिली है। दिल्ली स्थित कुतुब मीनार यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यूक्रेन के राष्ट्रीय झंडे से रोशन हो गया। इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारत और यूक्रेन के बीच भविष्य की राणनीतिक साझेदारी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक ने कहा कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है और दोनों पक्ष फिलहाल तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की का भारत आना दोनों देशों के रिश्तों के लिए बड़ी उपलब्धि होगा।

रूस के राष्ट्रपति भी करेंगे भारत का दौरा

बता दें कि इसी साल के अंत में रूस के राष्ट्रपति भी भारत के दौरे पर आने वाले हैं। हाल के दिनों में भी भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुष्टि की थी कि पुतिन इसी साल के अंत में भारत के दौरे पर आएंगे।

गौरतलब है कि रूस राष्ट्रपति पुतिन का दौरान ऐसे समय पर हो रहा है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने भारत टैरिफ 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

रूस के भीषण हमले के बाद नरम पड़े जेलेंस्की के तेवर, अब पुतिन को दिया खास ऑफर
यूक्रेन के कई हिस्सों पर रूस के जोरदार हमले के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का मिजाज बदलने लगा है। जेलेंस्की ने रूस की तरफ सीजफायर का हाथ बढ़ाया है। जेलेंस्की का कहना है कि वो अगले हफ्ते युद्धविराम पर बातचीत कर सकते हैं।

दरअसल यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने जेलेंस्की को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कई मुद्दे शामिल हैं। जेलेंस्की का कहना है कि उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों पर भी तेजी से काम कर रही है।

जेलेंस्की ने क्या कहा?
बीती शाम देश को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “रूस फैसला लेने से कतरा रहा है। सीजफायर करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। लंबे समय की शांति स्थापित करने के लिए एक आधिकारिक बैठक बेहद जरूरी है।”

पूर्व रक्षा मंत्री को सौंपी सीजफायर वार्ता की कमान
हाल ही में यूक्रेन ने पूर्व रक्षा मंत्री उमेरोव को राष्ट्रीय सुरक्षा एंव रक्षा परिषद का दारोमदार सौंपा है। उन्हीं की अगवाई में रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर की बात शुरू हुई है। हालांकि, दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता विफल रही।

रूस की शर्त के सामने नहीं झुका यूक्रेन
दरअसल सीजफायर की शर्त में रूस ने यूक्रेन के सामने कई बड़ी मांगें रख दी हैं, जिसमें रूस के द्वारा कब्जा किए गए यूक्रेन के 4 क्षेत्रों को भी सौंपने की बात कही गई थी। यूक्रेन ने रूस की सभी मांगों को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

ट्रंप ने दिया 50 दिन का समय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को सीजफायर के लिए 50 दिन का समय दिया है। ट्रंप का कहना है कि अगर 50 दिन के भीतर रूस सीजफायर के लिए नहीं माना तो उसे 100 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। साथ ही रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भी 500 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया जाएगा।