जेम्स एंडरसन – Live Halchal

जेम्स एंडरसन को मिला इंग्लैंड का सबसे बड़ा अवॉर्ड, नाइटहुड उपाधि से हुए सम्मानित
James Anderson Knighthood इंग्लैंड के महान क्रिकेटर जेम्स एंडरसन को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की इस्तीफा सम्मान सूची में नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है। ब्रिटिश सरकार के अनुसार जेम्स एंडरसन (James Anderson Knighthood) को क्रिकेट की सेवा के लिए यह उपाधि प्रदान की गई है। बता दें कि एंडरसन ने जुलाई में टेस्ट क्रिकेट से विदा ली थी।

इंग्लैंड के महान क्रिकेटर जेम्स एंडरसन को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की इस्तीफा सम्मान सूची में नाइटहुड की उपाधि प्रदान की गई है। एंडरसन ने जुलाई में टेस्ट क्रिकेट से विदा ली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

James Anderson को नाइटहुड उपाधि से सम्मानित किया गया
ब्रिटिश सरकार के अनुसार, जेम्स एंडरसन (James Anderson Knighthood) को क्रिकेट की सेवा के लिए यह उपाधि प्रदान की गई है। क्रिकेट के मुरीद सुनक ने पिछले साल एक नेट सत्र का वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एंडरसन और इंग्लैंड (England Cricket Team) के बाकी खिलाड़ियों के साथ खेल रहे थे।

सुनक 2022 से 2024 तक कन्जरवेटिव पार्टी के नेता थे। एंडरसन के नाम 704 टेस्ट विकेट हैं। उनसे अधिक विकेट शेन वार्न (708) और मुथैया मुरलीधरन (800) ने लिए हैं, लेकिन दोनों स्पिनर हैं।

एंडरसन ने पिछले साल जुलाई में टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
एंडरसन ने पिछले साल जुलाई में टेस्ट क्रिकेट से विदा ली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बता दें कि एंडरसन से पहले यह उपाधि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टियर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस को भी मिल चुकी है।

एंडरसन इंग्लैंड के 13वें क्रिकेटर हैं जो खेल में योगदान देने के लिए नाइटहुड उपाधि से सम्मानित हुए हैं। वह 2000 से यह सम्मान पाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इयान बॉथम (2007), बॉयकाट (2019), कुक (2019) और स्ट्रॉस (2019) को यह सम्मान मिल चुका है।

बता दें कि एंडरसन ने अपने करियर में कुल 188 टेस्ट मैच खेले और यह किसी तेज गेंदबाज द्वारा खेले गए टेस्ट मैचों की सबसे ज्यादा संख्या है। उनसे ज्यादा टेस्ट मैच सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं। जेम्स ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2024 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉड्स में खेला था।

उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 188 टेस्ट, 194 वनडे और 19 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश 704, 269 और 18 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 1627 रन बनाए हैं।

जेम्स एंडरसन जाते-जाते विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ी बात बोल गए
जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लिया है। लेकिन जाते-जाते एंडरसन ने भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी है। ये दोनों जब-जब टकराए तब-तब पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इन पर थीं। इन दोनों की राइवलरी काफी दमदार मानी जाती है।

क्रिकेट की दुनिया में कुछ राइवलरी ऐसी होती हैं जो हमेशा याद रहती हैं। इनको देखकर ही मजा आता है। जेम्स एंडरसन और विराट कोहली की प्रतिद्वंद्विता भी कुछ ऐसी ही थी। विराट कोहली मौजूदा समय के महान बल्लेबाज। एंडरसन की गिनती भी महान तेज गेंदबाजों में होती है। एंडरसन ने लॉर्ड्स मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद अपना इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया। इसके बाद दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कोहली के साथ अपनी राइवलरी को लेकर बात रखी है।

साल 2014 में जब कोहली ने पहली बार इंग्लैंड का दौरा किया था तब एंडरसन ने उन्हें काफी परेशान किया था। इसके बाद लेकिन कोहली ने वापसी की और जब 2018 में वह इंग्लैंड गए तो एंडरसन को परेशान कर दिया। एंडरसन एक भी बार कोहली को आउट नहीं कर पाए। इन दोनों की प्रतिद्वंद्विता का लुत्फ पूरा क्रिकेट जगत लेता था। एक स्विंग का बादशाह तो एक रनों का अंबार लगाने में माहिर।

एंडरसन ने क्या कहा
लॉर्ड्स में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद एंडरसन ने उनकी और कोहली के बीच की प्रतिस्पर्धा पर भी बात की। उन्होंने कहा, “आप काफी उतार-चढ़ाव देखते हैं। कुछ सीरीजों में आप शानदार महसूस करते हैं और कुछ में नहीं, बल्लेबाज आपसे बेहतर कर जाता है। विराट कोहली जब शुरुआत में आए थे तो मुझे लगता था कि मैं उन्हें हर बॉल पर आउट कर सकता हूं। लेकिन हाल ही में मुझे लगा कि मैं उन्हें आउट ही नहीं कर सकता। आप काफी छोटा महसूस करते हो।”

ऐसी रही राइवलरी
कोहली और एंडरसन पहली बार साल 2014 में आमने-सामने हुए थे। इस दौरान 10 पारियों में एंडरसन ने पांच बार कोहली को आउट किया था। 2016 में जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई तो कोहली ने एंडरसन पर काफी रन बनाए। 2018 में टीम इंडिया ने फिर इंग्लैंड का दौरा किया और इस बार सभी को इंतजार था कि कोहली किस तरह से एंडरसन का सामना करते हैं। कोहली ने इस बार डटकर उनका सामना किया। एंडरसन इस बार कोहली को एक भी बार आउट नहीं कर पाए और कोहली के बल्ले से इस दौरे पर 700 से ज्यादा रन निकले। तीन साल बाद 2021 में एंडरसन ने कोहली को इंग्लैंड में दो बार आउट किया।

आखिरी मैच से पहले जेम्स एंडरसन को मिली चेतावनी
इंग्लैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में अपने करियर का आखिरी मैच खेलने वाले हैं। इस मैच से पहले हालांकि वेस्टइंडीज के एक युवा खिलाड़ी ने बहुत बड़ी धमकी दे दी है। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने इस मैच से पहले कसम खा ली है। ऐसी कसम जिससे जेम्स एंडरसन को नुकसान हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया को उसके किले यानी ब्रिस्बेन के गाबा में झकझोरने वाले वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शामर जोसेफ ने अब अपना नया टारगेट सेट कर लिया है। उनकी नजरें इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर हैं और उनका फोकस लॉर्ड्स में बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच पर है। ये टेस्ट मैच इंग्लैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का आखिरी टेस्ट मैच है और इस मैच में जोसेफ, एंडरसन की विदाई की फीका करना चाहते हैं।

एंडरसन ने मई में बताया था कि वह घरेलू समर के पहले टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। निश्चित तौर पर एंडरसन चाहते होंगे कि अपने आखिरी टेस्ट मैच में भी वह टीम को जीत दिलाएं और यादगार विदाई लें, लेकिन जोसेफ के मन में कुछ और ही चल रहा है। एंडरनसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहते हुए करियर का अंत करेंगे।

कर दूंगा बर्बाद
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए जोसेफ ने एंडरसन की तारीफ की और उन्हें अपना आदर्श बताया लेकिन साथ ही कहा कि वह उनके रिटायरमेंट को बर्बाद करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा, “वह शानदार खिलाड़ी हैं। ऐसे खिलाड़ी जिनको मैं हमेशा से काफी मानता आया हूं। ऐसा खिलाड़ी जो इस स्तर पर काफी शानदार है। आप कह सकते हैं कि वह परफेक्ट है, क्योंकि उनके इस समय काफी विकेट हैं। निश्चित तौर पर मैं उनकी फेयरवेल को बर्बाद करना चाहूंगा।”

जोसेफ ने कहा कि वह इंग्लैंड आकर यहां खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां आकर काफी उत्साहित हूं। इंग्लैंड तेज गेंदबाजी के लिए काफी मशहूर है।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे की एनर्जी बरकरार
जोसेफ ऑस्ट्रेलिया को गाबा में हराने में अहम रोल निभाने के बाद चर्चा में आए थे। जोसेफ चाहते हैं कि उनकी टीम उस दौरे की एनर्जी को इंग्लैंड में भी बरकरार रखे और वही सोच के साथ उतरे तो मेजबान टीम को परेशानी में डाल सकती है। उन्होंने कहा, “हमारे पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे से, हमाने वही एनर्जी बनाए रखी है। उसी मानसिकता को लेकर हम इस सीरीज में आए हैं।”