जूम – Live Halchal

जूम ने बढ़ाई वेबिनार की कैपेसिटी; 10 लाख पार्टिसिपेंट एक साथ हो सकेंगे शामिल
जूम ऑनलाइन मीटिंग और वेबिनार के लिए सही ऑप्शन में से एक है जिसका इस्तेमाल कई कंपनियां करती है। समय के साथ इस प्लेटफॉर्म ने अपने कई फीचर्स को बेहतर बनाया है। इसके साथ ही कंपनी ने समय-समय पर पार्टिसिपेंट की संख्या को भी बढ़ाया है। अब कंपनी इस संख्या को बढ़ाकर 1000000 कर दिया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

महामारी के दौर में ज्यादातर कंपनी अपने काम के लिए ऑनलाइन शिफ्ट कर गई थी। इसके साथ ही शैक्षिक संस्थाएं और इंस्टिट्यूट भी अपनी क्लासेज ऑनलाइन ही ले रहे थे। इस समय कई ऐसे प्लेटफॉर्म सामने आई और तेजी से लोगों के बीच प्रचलित हुए हैं, जिसमें Zoom भी शामिल है।

Zoom ने अपने कस्टमर्स के लिए समय के साथ-साथ नए अपडेट पेश किए है। जिसमें पार्टिसिपेंट की संख्या बढ़ाने भी एक है। अब कंपनी ने एक और नया अपडेट पेश किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी वेबिनार कैपेसिटी की क्षमता को 10 लाख पार्टिसिपेंट तक कर दिया है। सीधे शब्दों में कहें तो अब एक ही कॉल पर 10 लाख लोग शामिल हो सकेंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

सिंगल यूज वेबिनार
कंपनी की नई सेवा यूजर्स को सिंगल यूज वेबिनार की एक सीरीज देती है, जिसमें से वो अपने हिसाब से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।
इसमें 10,000 से 10,000,00 तक लोग शामिल हो सकते हैं। जूम की मुख्य उत्पाद अधिकारी, स्मिता हाशिम ने कहा कि यह विस्तार ऑग्रेनाइजेशन्स के बड़े पैमाने पर अपने दर्शकों से आसानी से जुड़ने के तरीके में एक क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।

फंडरेजिंग कैंपेन में मददगार
कंंपनी ने ये बदलाव अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पैसिडेंट कैंपेन के लिए हाल ही में आयोजित फंडरेजिंग कैंपेन के बाद किया है, जिसमें बहुत से दर्शक आए थे।
अगर इसके उदाहरण की बात करें तो इसमें विन विद ब्लैक वीमेन द्वारा आयोजित एक कॉल शामिल है, जिसमें 40,000 से अधिक लोग आए और तीन घंटे में 1.5 मिलियन डॉलर जुटाए गए।
इसके अलावा व्हाइट ड्यूड्स फॉर हैरिस और व्हाइट वीमेन फॉर हैरिस जैसे ग्रुप ने भी इसके जरिए लगभग 190,000 और 200,000 ऑडियंस को जोड़ा है।

प्रीमियम है सुविधा
बता दें कि कंपनी की ये सुविधा प्रीमियम है और इसके लिए शुल्क देना पड़ता है।
एक बार 10 लाख लोगों का वेबिनार आयोजित करने के लिए 100,000 डॉलर का भुगतान करना होगा।
वहीं अगर 10000 लोगों के लिए इवेंट का आयोजन करने पर 9000 डॉलर का खर्चा होगा।