जुड़वां-2 की टीम के साथ सलमान ने किया टन टना टन… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 02 Oct 2017 04:44:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जुड़वां-2 की टीम के साथ सलमान ने किया टन टना टन… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जुड़वां-2 की टीम के साथ सलमान ने किया टन टना टन… https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%be/82776 Mon, 02 Oct 2017 04:44:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=82776 टीवी के सबसे पसंदीदा शो बिग बॉस 11 का आगाज हो चुका है. रविवार रात को शो का ग्रांड प्रीमियर हुआ. जिसमें सलमान खान अपने ‘जुड़वां’ पार्टनर यानी वरुण धवन के साथ नजर आए. शो पर पहुचीं जुड़वा-2 की स्टारकास्ट का सलमान ने शानदार स्वागत किया. ‘बिग बॉस’ के सेट पर ‘जुड़वां 2’ की टीम …]]>

टीवी के सबसे पसंदीदा शो बिग बॉस 11 का आगाज हो चुका है. रविवार रात को शो का ग्रांड प्रीमियर हुआ. जिसमें सलमान खान अपने ‘जुड़वां’ पार्टनर यानी वरुण धवन के साथ नजर आए. शो पर पहुचीं जुड़वा-2 की स्टारकास्ट का सलमान ने शानदार स्वागत किया. ‘बिग बॉस’ के सेट पर ‘जुड़वां 2’ की टीम के साथ जमकर मस्‍ती हुई. सलमान ने टन टना टन गाने पर वरुण, जैकलीन और तापसी के साथ एकसाथ ठुमके लगाए.

सलमान और वरुण ने फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कीं. वह जैकलीन के साथ ‘किक’ के गाने ‘जुम्मे की रात…’ पर भी थिरके. इस दौरान उन्होंने इस गाने का एक पॉपुलर स्टेप भी किया जिसमें वह जैकलीन की ड्रेस अपने मुंह में लेकर डांस करते हैं. वरुण धवन शो को होस्ट करते भी दिखे. स्टेज पर सलमान की गैरमौजूदगी में उन्होंने शो होस्ट किया और बिहार की कंटेस्टेंट ज्योति का बिग बॉस में स्वागत किया. वरुण धवन ने ज्योति का स्क्रीन टेस्ट भी लिया. पड़ोसियों ने ज्योति को स्वीट बताते हुए गेम के लिए फिट करार दिया. जिसके बाद उन्होंने घर में एंट्री की. सलमान ने वरुण के साथ हंसी-मजाक करते हुए शो हड़पने का आरोप लगाया. ज्योति ने बताया कि वो हीरोइन बनना चाहती है.

हाल ही में सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के लिए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह अपने शो में जुड़वा-2 का प्रमोशन करेंगे. जिसके लिए वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन शो के सबसे पहले गेस्ट बनेंगे. बता दें, ‘जुड़वा 2’ 1997 में आई सलमान की फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है. इस बार फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं और तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नांडीज भी हैं. इस फिल्म में वरुण धवन जुड़वा भाइयों के किरदार में नजर आएंगे.

बिग बॉस के आगाज के साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इस बार शो में कई दिलचस्प और तगडे कंटेस्टेंट्स हैं. इसी के साथ मशहूर टीवी सेलेब्रिटी भी शामिल हुए. हिना खान, आरशी खान, बांगडी कालरा, ज्योति कुमारी, आकाश अनिल ददलानी, बेनेफ्शा सूनावाला, प्रियांक शर्मा, शिवानी दुर्गा, सपना चौधरी, हितेन तेजवानी, लव त्यागी, सब्यासाची सत्पथी, मेहजबी सिद्दीकी, लुसिंडा निकोलस, शिल्पा शिंदे, पुनीश शर्मा, जुबैर खान और विकास गुप्ता 100 दिन तक बिग बॉस के घर में कैद रहेंगे. शो सोमवार से गुरुवार तक 9 से 10 बजे और शुक्रवार से रविवार को रात के 10.30 से 11 बजे तक टेलीकास्ट होगा.

]]>