जी-7 – Live Halchal

रूस को जी-7 में फिर शामिल किया जाना चाहिए: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह रूस को जी-7 देशों के समूह में वापस देखना पसंद करेंगे। उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि रूस को निष्कासित करना एक गलती थी। रूस औद्योगिक देशों के जी-7 समूह का सदस्य था। इसे तब जी-8 के रूप में जाना जाता था।

2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर रूस द्वारा कब्जा कर लेने के बाद उसे संगठन से बाहर कर दिया गया। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर जो भी बातचीत होगी, उसमें कीव को भी शामिल किया जाएगा।

ट्रंप बोले- मुझे रूस को वापस लेना अच्छा लगेगा

ट्रंप ने कहा कि मुझे रूस को वापस लेना अच्छा लगेगा, मुझे लगता है कि उन्हें बाहर फेंकना एक गलती थी। उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं द्वारा रूस को सोवियत संघ के पतन के बाद जी7 के समूह सात में शामिल होने से बाहर करने के सामूहिक निर्णय के लिए दोषी ठहराया, जब रूस को वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ और अधिक मजबूती से एकीकृत करने के प्रयास में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

ट्रंप ने फोड़ा नया टैरिफ बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैक्स (पारस्परिक कर) लगाने का एलान कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक यह टैक्स लगाया है, जिसके तहत अमेरिका अब उन सभी देशों से होने वाले आयात पर उतना ही टैक्स लगाएगा, जितना ये देश अमेरिकी उत्पादों या सेवाओं पर लगाते हैं।

अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में भारत भी

वैसे राष्ट्रपति ट्रंप का यह फैसला किसी खास देश को लेकर नहीं है, लेकिन इसका असर मेक्सिको, चीन के साथ भारत पर भी पड़ने की बात कही जा रही है। वजह यह है कि अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में भारत भी है। राष्ट्रपति ट्रंप स्वयं कई बार यह कह चुके हैं कि भारत सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में है। अब देखना होगा कि मोदी और ट्रंप की मुलाकात में इस मुद्दे पर कितनी बात होती है।

ट्रंप ने एलान किया-जो जैसा टैरिफ लगाएगा, वैसा हम भी लगाएंगे

नई नीति से संबंधित कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने एलान किया-जो जैसा टैरिफ लगाएगा, वैसा हम भी लगाएंगे। ना उससे ज्यादा और ना उससे कम। हम हर देश के टैरिफ के मुताबिक फैसला करेंगे। अधिकांश मामले में हमने देखा है कि वह हमारे उत्पादों पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं।

जी-7 बैठक में हिस्सा लेने इटली पहुंचे पीएम मोदी
इटली के शहर अपुलिया में जी- 7 देशों की अगुवाई में होने वाली बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी गुरुवार को देर रात वहां पहुंच गए। देर रात तक मिली सूचना के अनुसार पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज जापान के पीएम किशिदा से मुलाकात होनी तय है।

ऋषि सुनक-मलोनी समेत मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे पीएम मोदी

देर रात तक जो सूचना मिली है उसके अनुसार, मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, जापान के पीएम किशिदा से मुलाकात होनी तय है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मुलाकात संभव है और इसकी पुष्टि अमेरिकी प्रशासन की तरफ से की गई है।नई दिल्ली से दोपहर में रवाना होने से पहले पीएम की तरफ से एक बयान जारी किया गया।

पीएम मोदी ने कही ये बात

इसमें पीएम मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर मैं 14 जून 2024 को जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलीया क्षेत्र की यात्रा पर जा रहा हूं। मुझे खुशी है कि लगातार तीसरे कार्यकाल में मेरी पहली यात्रा जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली की है। मैं 2021 में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी इटली यात्रा को गर्मजोशी से याद करता हूं।

पिछले साल प्रधानमंत्री मेलोनी की भारत की दो यात्राएं हमारे द्विपक्षीय एजेंडे में गति और गहराई लाने में सहायक रहीं। हम भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा एआइ, ऊर्जा, अफ्रीका ध्यान केंद्रित किया जाएगा

पीएम मोदी ने आगे कहा है कि आउटरीच सत्र में चर्चा के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ), ऊर्जा, अफ्रीका एवं भूमध्यसागर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन तथा आगामी जी- शिखर सम्मेलन के परिणामों के बीच व्यापक तालमेल लाने और उन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर होगा, जो ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण हैं।