जीवन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 29 Jan 2024 09:11:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जीवन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हादसे में चार नेपालियों की मौत: चालक की लापरवाही से छीन गया जीवन https://livehalchal.com/hr-7/539462 Mon, 29 Jan 2024 07:33:22 +0000 https://livehalchal.com/?p=539462 नेपाल से रोजी-रोटी की तलाश में आने के बाद सोनीपत में रहकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे चारों नेपालियों की मौत से सोनीपत में रह रहे परिजन स्तब्ध हैं। गाड़ी चालक की लापरवाही ने चारों की जिंदगी ही छीन ली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछलकर करीब 50 फीट जाकर गिरे। हादसे की …]]>

नेपाल से रोजी-रोटी की तलाश में आने के बाद सोनीपत में रहकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे चारों नेपालियों की मौत से सोनीपत में रह रहे परिजन स्तब्ध हैं। गाड़ी चालक की लापरवाही ने चारों की जिंदगी ही छीन ली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछलकर करीब 50 फीट जाकर गिरे। हादसे की सीसीटीवी फुटेज जिसने भी देखी वह सकते में आ गया। सड़क के एक तरफ चल रहे चारों युवकों को पीछे से आकर गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। उसके बाद चारों अपनी साइकिल और स्कूटी समेत हवा में उछलते चले गए।

दल बहादुर दिन में चलाते थे अधिकारी की निजी गाड़ी, रात को वेटर का करते थे काम 
हादसे का शिकार हुआ दल बहादुर (50) करीब दो दशक पहले सोनीपत में ही रह रहा था। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह दिन रात कड़ी मेहनत करते थे। उन्होंने तारा नगर में अपना आशियाना बना लिया था। वह दिन में पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण) विभाग के एक अधिकारी की निजी गाड़ी चलाते थे। रात को कार्यक्रम में जाकर वेटर का काम करते थे। देर रात तक घर पहुंचते थे। कड़ी मेहनत से परिवार का बेहतर जीवन देने में लगे थे। उन्होंने बेटी अनिशा की शादी कर दी थी। बेटा अभी विवाहिता है।

ढाई साल से पहले सोनीपत आया था कुम्हार बहादुर 
कुम्हार बहादुर (40) करीब ढाई साल पहले सोनीपत आया था। वह वेटर का काम कर परिवार का गुजारा कर रहे थे। उनके पास तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे व एक बेटी है। उनका परिवार नेपाल में ही रहता है।

डेढ़ साल से सोनीपत में भाई के साथ रह रहे थे खिल बहादुर 
खिल बहादुर मगर (50) अपने भाई दिल बहादुर मगर के साथ डेढ़ साल से सोनीपत में रहते थे। दोनों भाई वेटर का काम करने लगे। खिल बहादुर के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटी व एक बेटा है।

डेढ़ साल पहले हुई अर्जुन की शादी 
हादसे का शिकार हुए अर्जुन (22) की शादी महज डेढ़ साल पहले ही हुई है। उनका परिवार भी नेपाल में रहता है। वह करीब चार साल से वेटर का काम कर रहे थे। उनके पास कोई बच्चा नहीं है।

जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे गाड़ी सवार 
अस्पताल में पहुंचे युवक ने बताया कि रात को वह जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक रितिक का जन्मदिन मना कर आए थे। वह सेक्टर-15 में उतर गए थे। उसके बाद रितिक गाड़ी चलाकर लाया था। मामा भांजा पर हादसे में घायल हो गया।

]]>
जीवन, तब तक उर्जा से भरा रहता है जब तक जीवन में जिज्ञासा नहीं मरती है, सीखने की चाह नहीं मरती है : PM मोदी https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a4%ac-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%a4/405973 Sun, 27 Dec 2020 06:18:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=405973 PM मोदी : हां, एक और बात मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं। कोरोना की वजह से इस साल इसकी चर्चा उतनी हो नहीं पाई है। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लेना चाहिए। साथियो, इन प्रयासों के बीच, हमें ये भी सोचना है कि ये कचरा इन बीच पर, इन …]]>

PM मोदी : हां, एक और बात मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं। कोरोना की वजह से इस साल इसकी चर्चा उतनी हो नहीं पाई है। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लेना चाहिए। साथियो, इन प्रयासों के बीच, हमें ये भी सोचना है कि ये कचरा इन बीच पर, इन पहाड़ों पर, पहुंचता कैसे है? आखिर, हम में से ही कोई लोग ये कचरा वहां छोड़कर आते हैं।

सामान्य सी लगने वाली प्रेरणाओं से बहुत बड़े काम भी हो जाते हैं। ऐसे ही एक युवा हैं श्रीमान प्रदीप सांगवान! गुरुग्राम के प्रदीप सांगवान 2016 से हीलिंग हिमालयाज नाम से अभियान चला रहे हैं। मेरे प्यारे देशवाशियो, अभी हम, जिज्ञासा से, कुछ नया सीखने और करने की बात कर रहे थे। नए साल पर नए संकल्पों की भी बात कर रहे थे। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लगातार कुछ-न-कुछ नया करते रहते हैं, नए-नए संकल्पों को सिद्ध करते रहते हैं।

साथियो, श्री टी श्रीनिवासाचार्य स्वामी जी का जीवन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है, कि, जीवन, तब तक उर्जा से भरा रहता है, जब तक जीवन में जिज्ञासा नहीं मरती है, सीखने की चाह नहीं मरती है। इसलिए, हमें कभी ये नहीं सोचना चाहिए कि हम पिछड़ गए, हम चूक गए।

जिज्ञासा की ऐसी ही उर्जा का एक उदाहरण मुझे पता चला, तमिलनाडु के बुजुर्ग श्री टी श्रीनिवासाचार्य स्वामी जी 92 साल के हैं। वो इस उम्र में भी कंप्यूटर पर अपनी किताब लिख रहे हैं, वो भी, खुद ही टाइप करके।

मेरे प्यारे देशवासियों, अभी दो दिन पहले ही गीता जयंती थी। गीता हमें, हमारे जीवन के हर संदर्भ में प्रेरणा देती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, गीता इतनी अद्भुत ग्रन्थ क्यों है? वो इसलिए क्योंकि ये स्वयं भगवन श्रीकृष्ण की ही वाणी है।

कश्मीरी केसर को जीआई टैग का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्किट में इसे लॉन्च किया गया। अब इसका निर्यात बढ़ने लगेगा। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने के हमारे प्रयासों को और मजबूती देगा। केसर के किसानों को इससे विशेष रूप से लाभ होगा।

कश्मीरी केसर वैश्विक स्तर पर एक ऐसे मसाले के रूप में प्रसिद्ध है, जिसके कई प्रकार के औषधीय गुण हैं। कश्मीरी केसर मुख्य रूप से पुलवामा, बडगाम और किश्तवाड़ जैसी जगहों पर उगाया जाता है। इसी साल मई में, कश्मीरी केसर को जियोग्रफाकिकल इंडीकेशन टैग यानि जीआई टैग दिया गया।

इसके जरिए, हम, कश्मीरी केसर को एक ग्लोबली पॉप्युलक ब्रांड बनाना चाहते हैं। जुनून और दृढ़निश्चय ऐसी दो चीजें हैं जिनसे लोग हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं

]]>
जीवन हो जाएगा सफल, इन 6 चीज़ों को मानिए अपना रिश्तेदार… https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%87%e0%a4%a8-6-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a5%9b%e0%a5%8b%e0%a4%82/231302 Sat, 11 May 2019 07:38:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=231302 आचार्य चाणक्य को भारत का महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ का दर्जा दिया गया है. आप सभी को बता दें कि आचार्य चाणक्य ने बहुत सी ऐसी बातें बताई हैं जो बहुत लाभदायक है और अगर उन्हें अपने जीवन में उतार लिया जाए तो जीवन का कल्याण हो सकता है. एक बार चाणक्य ने श्लोक में …]]>

आचार्य चाणक्य को भारत का महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ का दर्जा दिया गया है. आप सभी को बता दें कि आचार्य चाणक्य ने बहुत सी ऐसी बातें बताई हैं जो बहुत लाभदायक है और अगर उन्हें अपने जीवन में उतार लिया जाए तो जीवन का कल्याण हो सकता है. एक बार चाणक्य ने श्लोक में कहा है कि सत्य बोलने वाला हमेशा विजय होता है. जो व्यक्ति सत्य को माता बना लेता है, उसके रास्ते खुद बन जाते हैं. सत्य बोलने वाला व्यक्ति सबका प्रिय होता है और हमेशा खुश रहता है. मनुष्य के अवगुणों को दूर करने का सबसे उपयुक्त साधन सत्य है.सत्य एक ऐसी दवा है जो व्यक्ति में कभी रोग नहीं देती.

इसी के साथ चाणक्य ने कहा है कि ज्ञान को हमेशा पिता के समान मानना चाहिए. पैसा आता-जाता रहता है लेकिन ज्ञान हमेशा आपके पास रहता है. मनुष्य के जीवन में ज्ञान से बढ़कर कोई नहीं है. ज्ञान प्राप्ति में कभी कंजूसी नहीं करनी चाहिए और न ही किसी को ज्ञान देने में कंजूसी करनी चाहिए. चाणक्य ने यह भी कहा हैं कि जो व्यक्ति अच्छे काम करते धर्म का संचय करता है, उसका जन्म सफल होता है. धर्म मनुष्य के जीवन को सकारात्मक बनाता है. धर्म को हमेशा भाई की तरह मानना चाहिए, जिससे वह अपने हर कर्म को पूरा करता जाए. 

चाणक्य ने मनुष्य के मन में दया के भाव को सभी धर्मों से ऊंचा स्थान दिया है और प्राणी पर दया करने वाला व्यक्ति कभी पाप कर्म की ओर नहीं बढ़ता, इससे बड़ा ज्ञान और क्या हो सकता है. दया को मित्र के समान मानना चाहिए और उसका साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए. जिस प्रकार मित्र की हर परिस्थिति मदद की जाती है, उसी प्रकार दया ही मनुष्य को सफल बनाती है. चाणक्य ने यह भी कहा है कि व्यक्ति को हमेशा शांत और संतोष स्वभाव का होना चाहिए. जो व्यक्ति शांत रहता है, उसके जीवन में सफलता के कई मार्ग खुलते हैं. शांत मन से लिया निर्णय हमेशा लाभदायक होता है. जो व्यक्ति शांति को पत्नी की तरह रखता है, उसकी जीवन में कोई समस्या नहीं होती. किसी की गलती के लिए क्षमा करना करना बहुत बड़ा पुण्य माना जाता है. हमारी संस्कृति हमें क्षमा करने की शिक्षा देती है. जो व्यक्ति क्षमा को संतान के समान मानता है, उसे जीवन में कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता. कोई गलती हो जाए तो तुंरत क्षमा मांगने में देरी नहीं करनी चाहिए.

]]>
अपने जीवन में व्यक्ति को यह तीन उपदेश उतार लेने चाहिए – श्रीमद्भागवत गीता के https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%af/223396 Tue, 23 Apr 2019 04:54:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=223396 आप सभी को बता दें कि श्रीमद्भागवत गीता में जीवन का सार छिपाया गया है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति गीता के ज्ञान को अपने जीवन में उतार ले तो वो किसी भी परिस्थिति का सामना डटकर कर सकता है और ऐसे व्यक्ति को कोई नहीं हरा सकता है. कहते हैं गीता के पूर्ण ज्ञान …]]>

आप सभी को बता दें कि श्रीमद्भागवत गीता में जीवन का सार छिपाया गया है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति गीता के ज्ञान को अपने जीवन में उतार ले तो वो किसी भी परिस्थिति का सामना डटकर कर सकता है और ऐसे व्यक्ति को कोई नहीं हरा सकता है. कहते हैं गीता के पूर्ण ज्ञान को अपने जीवन में उतारना हर किसी के वश की बात नहीं है लेकिन गीता के कुछ उपदेश ऐसे हैं जिन्हें हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए क्योंकि उन्हें अपनाने से बहुत लाभ होता है. कहा जाता है अगर व्यक्ति गीता के इन प्रमुख उपदेशों को अपने जीवन में शामिल कर लेता है तो व्यक्ति को जीवन की हर समस्या का हल मिल जाता है और उसका जीवन ख़ुशी में भर जाता है. आइए जानते हैं वह कौन से उपदेश हैं, जो व्यक्ति को अपने जीवन में उतार लेने चाहिए.

 

 

# गीता में लिखा है इंसान का सबसे बड़ा शत्रु होता है उसका स्वयं का क्रोध, अगर व्यक्ति अपने क्रोध पर नियंत्रण करना सीख ले तो वह बहुत सी परेशानियों से बच सकता है. गीता में कहा गया है कि क्रोध व्यक्ति की बुद्धि को नष्ट कर देता है, जो मनुष्य के पतन का कारण बनता है. इसी वजह से व्यक्ति को क्रोध नहीं करना चाहिए.

# गीता में कहा गया है कि किसी भी बात को लेकर ​संदेह मत करो, जो लोग संदेह या शक करते हैं वे कभी प्रसन्न नहीं रह पाते हैं. जो हो रहा है वह व्यक्ति के वश में नहीं है और न ही वह उसे बदल सकता है. इसी वजह से व्यक्ति को अपने मन में संदेह को जगह नहीं देनी चाहिए.इंसान के दुख का सबसे बड़ा कारण होता है कार्य को करने से पहले उसके परिणाम के बारे में सोचना और यही परिणाम व्यक्ति को कुछ भी करने से रोकता है.

# गीता में कहा गया है कि कर्म करते रहो फल की इच्छा मत करो, अगर तुम मन लगाकर कर्म करोगे तो ईश्वर उसका फल अवश्य देगा. अगर व्यक्ति गीता के इस उपदेश को अपने जीवन में उतार ले तो उसे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है.

]]>
अलग अलग देश में होती है शादी की अलग अलग तरह की वेशभूषायें, देखिये फोटोज https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%97-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6/38892 Tue, 04 Apr 2017 10:49:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=38892 शादी हर किसी के जीवन का अहम् हिस्सा होता है। चाहे कोई भी देश हो शादी हर किसी की होती है। लेकिन हर देश के अपने अलग रिवाज होते हैं उन्ही रीती रिवाजों के चलते ये शादियां होती हैं। लेकिन आज हम आपको रिवाज के बारे में नही बल्कि इन अलग अलग शादियों के वेशभूषा …]]>

शादी हर किसी के जीवन का अहम् हिस्सा होता है। चाहे कोई भी देश हो शादी हर किसी की होती है। लेकिन हर देश के अपने अलग रिवाज होते हैं उन्ही रीती रिवाजों के चलते ये शादियां होती हैं। लेकिन आज हम आपको रिवाज के बारे में नही बल्कि इन अलग अलग शादियों के वेशभूषा के बारे में बताने वाले हैं।

अलग अलग देश में होती है शादी की अलग अलग तरह की वेशभूषायें, देखिये फोटोज

जी हाँ, हर देश में इनका लग महत्त्व होता है। हर संस्कृति के लोग अलग अलग ढंग से शादी करते हैं। ऐसी ही संस्कृतियों की पोशाक के बारे में हम बता रहे है। आइये जानते हैं जिन्हें आप भी नही जानते होंगे।

ख्वाजा के उर्स पर राजे की रसोई परोस रही है जायरीनों को लाजवाब स्वाद

* जापान

* घाना

* रोमानिया।

* श्रीलंका

* भारत

* स्कॉटलैंड

* इथियोपिया

* इंडोनेशिया

* जॉर्जिया

* चीन

* साउथ कोरिया

* नाइजीरिया

]]>