जीवन के दुर्लभ लक्ष्य को हासिल करने के लिए घर में रखें ये चीज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 27 Jan 2019 08:45:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जीवन के दुर्लभ लक्ष्य को हासिल करने के लिए घर में रखें ये चीज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जीवन के दुर्लभ लक्ष्य को हासिल करने के लिए घर में रखें ये चीज… https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%ad-%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9/204813 Sun, 27 Jan 2019 08:45:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=204813 गरुड़ तीव्र उड़ान, आकाश में गमन करने की क्षमता, शक्ति और बुद्धिमत्ता के कारण गिद्ध को फेंग्शुई में भी खास महत्व दिया जाता है। फेंग्शुई का यह गैजेट किस-किस प्रकार से लाभकारी साबित हो सकता है, आइए जानते हैं- गिद्ध में यह खासियत है कि यह ऊंचे और दुर्गम स्थानों पर अपना घोंसला बनाता है। …]]>

गरुड़ तीव्र उड़ान, आकाश में गमन करने की क्षमता, शक्ति और बुद्धिमत्ता के कारण गिद्ध को फेंग्शुई में भी खास महत्व दिया जाता है। फेंग्शुई का यह गैजेट किस-किस प्रकार से लाभकारी साबित हो सकता है, आइए जानते हैं-

गिद्ध में यह खासियत है कि यह ऊंचे और दुर्गम स्थानों पर अपना घोंसला बनाता है। इसकी यही खूबी जिंदगी में दुर्लभ चीजों की प्राप्ति कराती है। अगर आपने अपनी जिंदगी का ऐसा ही कोई दुर्लभ लक्ष्य निर्धारित किया है तो फेंग्शुई गिद्ध को निश्चित तौर पर घर में स्थापित करें।

अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स में है या नेवी, आर्मी अथवा एयरफोर्स आदि साहसिक कार्यों में करियर बनाना चाहते हैं, तो फेंग्शुई विशेषज्ञ से मिलकर इस गैजेट को अपनी निजी शुभ दिशा में स्थापित करें।

सेल्स और मार्केटिंग का कार्य करने वाले व्यक्तियों को अकसर अपने टारगेट को पूरा करना होता है। उनके लक्ष्य को आसानी से उपलब्ध करवाने में यह गैजेट मददगार हो सकता है। इसे अपने कार्यस्थल पर स्थापित करें। अपने बिजनेस या करियर में आकाश की ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं, तो फेंग्शुई गिद्ध को अपने केबिन में स्थापित करें।

अगर आप अपने बॉस को इम्प्रेस करने के लिए कोई उपहार देना चाहते हैं, तो गिद्ध की तस्वीर या स्टैच्यू से बेहतर उपहार दूसरा नहीं हो सकता। फेंग्शुई गिद्ध को घर में स्थापित करना परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को सुरक्षा चक्र प्रदान करता है। हम बीमारियों के शिकार तब होते हैं, जब हमारी इम्यूनिटी पावर यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। फेंग्शुई गिद्ध शक्ति का पर्याय है, इसे जहां स्थापित किया जाता है, वहां बीमारियां पांव नहीं पसार पातीं। लंबी बीमारी से लड़ने और उबरने में भी यह गैजेट मददगार साबित होता है।

फेंग्शुई गिद्ध स्वतंत्रता, इच्छाशक्ति और ज्ञान का पर्याय भी माना जाता है। इन्हीं खूबियों के कारण विद्यार्थियों को इसे अपने स्टडी रूम में स्थापित करना चाहिए। इससे न सिर्फ उनके विचारों में गहराई व स्पष्टता आएगी, बल्कि लक्ष्य प्राप्ति में भी मदद मिलेगी।

]]>