जीते जी शादी न कर पाने वाली मौत के बाद दुल्हन की तरह सजाई गईं थी स्मिता – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 17 Oct 2017 05:50:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जीते जी शादी न कर पाने वाली मौत के बाद दुल्हन की तरह सजाई गईं थी स्मिता – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जीते जी शादी न कर पाने वाली मौत के बाद दुल्हन की तरह सजाई गईं थी स्मिता https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80/85791 Tue, 17 Oct 2017 05:50:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=85791 बॉलीवुड की मरहूम एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा, पर काम ऐसा कि आज भी वो चर्चा में रहता है। वो ना सिर्फ फिल्मों, बल्कि राज बब्बर से अपने सम्बन्धों की वजह से भी चर्चा में रही। मौत के बाद भी उन्होंने चर्चा बटोरी। सिर्फ 31 साल की उम्र में उनकी अचानक …]]>

बॉलीवुड की मरहूम एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का फिल्मी सफर सिर्फ 10 साल का रहा, पर काम ऐसा कि आज भी वो चर्चा में रहता है। वो ना सिर्फ फिल्मों, बल्कि राज बब्बर से अपने सम्बन्धों की वजह से भी चर्चा में रही। मौत के बाद भी उन्होंने चर्चा बटोरी। सिर्फ 31 साल की उम्र में उनकी अचानक मौत आज भी रहस्यमयी है।

पढें: स्मिता पाटिल की जिंदगी की कहानी…

अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। उनका नाम स्मिता रखने जाने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है।

असल में जन्म के समय उनके चेहरे पर मुस्कराहट देख कर उनकी मां विद्या ताई पाटिल ने उनका नाम स्मिता रख दिया। यह मुस्कान आगे चलकर भी उनके व्यक्तित्व का सबसे आकर्षक पहलू बना। स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय के लिए जानी जाती हैं, लेकिन बहुत काम लोग जानते है कि फिल्मी परदे पर सहज और गंभीर दिखने वाली स्मिता पाटिल असल जिंदगी में बहुत शरारती थीं।

स्मिता पाटिल की जीवनी लिखने वाली मैथिलि राव कहती हैं, ‘स्मिता को वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हुआ था। प्रतीक के पैदा होने के बाद वो घर आ गई थीं। वो बहुत जल्द हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार नहीं होती थीं, कहती थीं कि मैं अपने बेटे को छोड़कर हॉस्पिटल नही जाऊंगी। लेकिन जब ये इन्फेक्शन बहुत बढ़ गया तो उन्हें जसलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्मिता के अंग एक के बाद एक फेल होते चले गए।’

जीवन के आखिरी दिनों में स्मिता का राजबब्बर के साथ रिश्ता भी कुछ बहुत सहज नहीं रह गया था। स्मिता पाटिल की एक आखिरी इच्छा थी। उनके मेक अप आर्टिस्ट दीपक सावंत बताते हैं, ‘स्मिता कहा करती थीं कि दीपक जब मर जाउंगी तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना।’ आगे जानें, दीपक ने क्या कहा…

दीपक ने कहा कि एक बार उन्होंने राज कुमार को एक फिल्म में लेटकर मेकअप कराते हुए देखा और मुझे कहने लगीं कि दीपक मेरा इसी तरह से मेक अप करो और मैंने कहा कि मैडम मुझसे ये नहीं होगा। ऐसा लगेगा जैसे किसी मुर्दे का मेकअप कर रहे हैं।’
 ये बहुत दुखद है कि एक दिन मैंने उनका ऐसे ही मेकअप किया। शायद ही दुनिया में ऐसा कोई मेकअप आर्टिस्ट होगा जिसने इस तरह से मेकअप किया हो।’ मरने के बाद उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक, स्मिता के शव का सुहागन की तरह मेकअप किया गया।

]]>