जीतू पटवारी – Live Halchal

मध्य प्रदेश: मंत्री सारंग बोले- जीतू पटवारी ने रचा स्क्रिप्टेड ड्रामा
अशोकनगर मामले को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पटवारी ने प्रशासनिक अफसरों को अपमानित कर न केवल संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा, बल्कि पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक स्क्रिप्ट की तरह अंजाम दिया। सारंग ने पटवारी से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस की “चमकाईस वाली राजनीति” अब नहीं चलेगी।

प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गैरजिम्मेदार, फूहड़ और संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने वाला नेता करार दिया। अशोकनगर के मुंगावली थाने में एक व्यक्ति को गलतबयानी उकसाने के लिए पटवारी पर मामला दर्ज किया गया है। सारंग ने कहा कि पटवारी ने राजनीतिक लाभ के लिए एक स्क्रिप्टेड ड्रामा रचा और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

मंत्री सारंग ने कहा कि जीतू पटवारी द्वारा स्पीकरफोन पर कलेक्टर से की गई बातचीत पूरी तरह से एक सोची-समझी रणनीति थी, जिसका उद्देश्य मीडिया में सनसनी फैलाना और स्वयं को चर्चा में लाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी ने गजराज नाम के युवक के मामले को तूल देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और अफसरशाही को अपमानित करने की कोशिश की। उनको आज का प्रदर्शन टांय टांय फिश हो चुका हैं।

पटवारी मांफी मांगें, अफसरों की गरिमा को ठेस पहुंचाई
प्रेस वार्ता में विश्वास सारंग ने मांग की कि जीतू पटवारी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी की पद की गरिमा और व्यक्तिगत मान को ठेस पहुंचाई है। मंत्री ने दो टूक कहा कि सरकार कानून के अनुसार काम करेगी और इस तरह की “चमकाईस वाली राजनीति” बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“कांग्रेस की ये स्क्रिप्टेड राजनीति नहीं चलेगी”
विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्क्रिप्टेड और सेंसेशनल राजनीति के जरिये प्रदेश में अस्थिरता फैलाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को मोटरसाइकिल का लालच देकर झूठा बयान दिलवाया गया, जिसके बाद युवक ने खुद एफिडेविट देकर सच्चाई सामने रख दी है। ऐसे में जीतू पटवारी पर FIR के बाद गिरफ्तारी बनती थी, लेकिन वे अधिकारियों को डराने और धमकाने की राजनीति कर रहे हैं।

“संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कांग्रेस की परंपरा”
मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की संवैधानिक संस्थाओं के अपमान करने की परंपरार रही है। सारंग ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भय का वातावरण बनाकर नसबंदी कराई, राजीव गांधी ने कोर्ट की अवमानना की, राहुल गांधी ने संसद और कानून का अपमान किया और अब जीतू पटवारी प्रशासन को धमकाकर वही परंपरा दोहरा रहे हैं।

कांग्रेस की गुटबाजी उजागर
सारंग ने दावा किया कि अशोक नगर की घटना पर कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने जीतू पटवारी का समर्थन नहीं किया। पटवारी खुद फोन लगाकर नेताओं को बुला रहे थे, लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान के कारण कोई नेता मौके पर नहीं पहुंचा। किसी नेता को अशोकनगर जाने से नहीं रोका गया। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो कांग्रेस अगले चुनाव में 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई है। एक ट्रक ने जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है। हालांकि, इस दौरान राहत वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता पटवारी सुरक्षित हैं।

मध्य प्रदेश के सीहोर से इस वक्त बड़ी खबर आई है। बता दें, अपने प्रवास पर निकले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार सड़क हादसे का शिकार बन गई है।

एक ट्रक ने जीतू पटवारी की कार को पीछे से टक्कर मारी है। हालांकि, इस दौरान राहत वाली बात ये है कि कांग्रेस नेता पटवारी सुरक्षित हैं। ग्राम लसूड़िया और फंदा टोल के बीच की घटना बताई जा रही है। जानकारी लगते ही तुरंत थाना खजूरी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

इमरती देवी पर दिए विवादित बयान के मामले में जीतू पटवारी को झटका
एकलपीठ ने मणिपुर हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश का हवाला देते हुए कहा कि विशेष न्यायालयों के पास पूर्व और वर्तमान विधानमंडलों के खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई करने का अधिकार क्षेत्र है। भले ही ऐसे अपराध किए जाने के समय उनकी स्थिति कुछ भी हो।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को जबलपुर हाईकोर्ट से झटका लगा है। भाजपा नेत्री इमरती देवी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में डबरा जिले में दर्ज अपराधिक केस की सुनवाई एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट द्वारा ही की जाएगी। हाईकोर्ट जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की याचिका खारिज करते हुए यह आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि जब उन्होंने कथित अपराध किया वह विधायक नहीं थे और वर्तमान में भी विधायक नहीं है। इसलिए उनके खिलाफ एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में मुकदमा नहीं चलाया जाना चाहिए। एकलपीठ ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अश्विनी कुमार उपाध्याय बनाम भारत संघ के संबंध में पारित आदेश का समीक्षा करते हुए कहा कि इस के पीछे मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि निर्वाचित प्रतिनिधियों (सांसदों और विधायकों) के खिलाफ आपराधिक केस जल्द समाप्त हो जाएं।

विशेष विचार की आवश्यकता देश की राजनीति में अपराधीकरण की बढ़ती लहर के कारण और निर्वाचित प्रतिनिधियों (वर्तमान या पूर्व) के पास प्रभावी अभियोजन को प्रभावित करने या बाधित करने की शक्ति के कारण है। जन प्रतिनिधि अपने मतदाताओं के विश्वास और भरोसे के भंडार होते हैं, इसलिए निर्वाचित व्यक्ति के पूर्ववृत्त के बारे में जागरूक होना आवश्यक है।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार वर्तमान, पूर्व विधायकों और सांसदों के मुकदमों की सुनवाई के लिए मध्य प्रदेश राज्य में विशेष न्यायालयों की स्थापना की गई है। विशेष न्यायालयों की स्थापना का उद्देश्य ऐसे मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाना है। याचिकाकर्ता पूर्व विधायक है, लेकिन अपराध के समय वह विधायक नहीं था और वर्तमान में भी नहीं है। अपराध की प्रासंगिक तारीख के अनुसार अभियुक्त पर विशेष न्यायालय द्वारा मुकदमा चलाया जाना है या नहीं, इसकी व्याख्या करना विशेष न्यायालयों की स्थापना के उद्देश्य को विफल कर देगा।

अभियुक्त की स्थिति महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण पहलू वह शक्ति है, जिसका वह आनंद लेता है जो गवाहों को प्रभावित या प्रभावी अभियोजन को बाधित कर सकती है। एकलपीठ ने मणिपुर हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश का हवाला देते हुए कहा कि विशेष न्यायालयों के पास पूर्व और वर्तमान विधानमंडलों के खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई करने का अधिकार क्षेत्र है, भले ही ऐसे अपराध किए जाने के समय उनकी स्थिति कुछ भी हो। एकलपीठ ने सुनवाई के बाद प्रकरण एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए।

जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ता के घर किया भोजन
विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर पिछले दो दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह के साथ आदिवासी अंचल में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया।

दरअसल जीतू पटवारी चुनाव प्रचार करने के लिए सिंगोड़ी सेक्टर के आदिवासी अंचल लछुआ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हंस लाल प्रत्येक के यहां पहुंचकर उनके साथ साग और रोटी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें एकजुटता के साथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है।

पिछले दो दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। शुक्रवार को वे सिंगोड़ी सेक्टर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनसभा लेकर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह पर जमकर निशाना साधा।

प्रतिष्ठा का सवाल बना विधानसभा चुनाव
विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव प्रचार संभाल रहे हैं। वहीं कांग्रेस से जीतू पटवारी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। आज भी आदिवासी अंचल में कांग्रेस कार्यकर्ता के घर भोजन करते नजर आए।