जिल बिडेन – Live Halchal

जिल बिडेन अमेरिका की पहली प्रथम महिला होंगी, जो व्हाइट हाउस के बाहर काम करके वेतन हासिल करेंगी
अमेरिकी चुनाव में रिकॉर्ड वोट हासिल कर जो बिडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। चुनावी रैली से लेकर चुनाव परिणाम तक हर पल जो बिडेन की पत्नी जिल बिडेन अपने पति के साथ खड़ी रहीं। अपने पति का हर कदम पर साथ दिया।

69 वर्षीय जिल बिडेन पेशे से शिक्षक हैं। जिल के पास चार डिग्रियां हैं। जिल की योजना है कि वह व्हाइट हाउस में प्रथम महिला की जिम्मेदारी निभाते हुए भी बाहर शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं देना जारी रखेंगी। ऐसा करने वाली जिल बिडेन अमेरिका की पहली प्रथम महिला होंगी, जो व्हाइट हाउस के बाहर काम करके वेतन हासिल करेंगी।

जिल बिडेन नॉर्दन वर्जिनिया कम्युनिटी कॉलेज में अंग्रेजी की पूर्णकालिक प्रोफेसर हैं। अगस्त में एक समाचार चैनल से बात करते हुए जिल ने कहा था कि वह अगर ‘प्रथम महिला’ बनती हैं, तो भी अपना काम जारी रखेंगी। जिल बिडेन ने कहा था, ”अगर हम व्हाइट हाउस में जाते हैं, तो मैं शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं देना जारी रखूंगी। मैं अपना पेशा नहीं छोड़ूगी। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है और मैं चाहती हूं कि लोग शिक्षकों का सम्मान करें और उनके योगदान को जानें और इस पेशे को आगे बढ़ाएं।”

अमेरिका में प्रथम महिला की भूमिका सामने आने के बाद से अब तक 231 साल में पहली बार जिल बिडेन अपने पेशे को जारी रख इतिहास बनाने जा रही हैं। अमेरिकी इतिहासकार कैथरीन जेल्लिसन ने कहा कि डॉ. जिल बिडेन पहली ऐसी प्रथम महिला होंगी, जो व्हाइट हाउस से बाहर वेतन के साथ नौकरी करेंगी। यही नहीं वह पहली ऐसी प्रथम महिला हैं, जिन्होंने डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।

जो बिडेन के उपराष्ट्रपति रहने के दौरान जिल एक सामुदायिक कॉलेज में शिक्षिका थीं। जिल हमेशा से शिक्षा के महत्व पर जोर देती रही हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था, ”मैंने बहुत से प्रवासियों और शरणार्थियों को पढ़ाया है। मैं उनकी कहानियों से प्यार करती हूं।” उन्होंने कहा था कि अगर वह प्रथम महिला बनती हैं तो वह सामुदायिक कॉलेजों में निशुल्क ट्यूशन को दिए जाने का समर्थन करेंगी। साथ ही कैंसर के शोध के लिए पैसा देंगी और सैनिकों के परिवारों की मदद करेंगी। जिल ने आजीवन एक शिक्षिका बने रहने का फैसला किया है।

बराक ओबामा के सत्ता में रहने के दौरान जिल बिडेन सेकंड लेडी थीं और उन्होंने मिशेल ओबामा के साथ मिलकर काम किया था। मिशेल ओबामा अपने कार्यकाल के दौरान काफी लोकप्रिय थीं। बराक ओबामा ने जिल बिडेन की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार प्रथम महिला होने जा रही हैं। वह खुद को ‘प्रोफेसर फ्लोटस’ कहलाना पसंद करती हैं। इतिहासकार कैथरीन ने कहा कि जिल बाइडेन 21वीं सदी की प्रथम महिला बनने जा रही हैं। वह मॉडर्न अमेरिकी महिलाओं की तरह से काम और परिवार दोनों को देखेंगी।