जिन सीटों पर PM मोदी अमित शाह राहुल गांधी जैसी हस्तियों ने रैलियां कीं वहां कैसे रुझान आ रहे सामने – Live Halchal

जिन सीटों पर PM मोदी अमित शाह राहुल गांधी जैसी हस्तियों ने रैलियां कीं वहां कैसे रुझान आ रहे सामने
Jharkhand Election Result 2019, झारखंड की कुल 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं। फिलहाल यहां किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा को जहां झारखंड में कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है तो वहीं कांग्रेस गठबंधन को भी बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच आईए जानते हैं जिन सीटों पर पार्टियों के बड़े नेताओं ने रैलियां कीं, वहां कैसे रुझान सामने आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड चुनाव के दौरान 9 चुनावी रैलियां कीं। पीएम मोदी ने 9 रैलियां कर 33 विधानसभा सीटों को कवर किया। पीएम मोदी ने बरही, बोकारो, पलामू, गुमला, खूंटी , दुमका, साहिबगंज, बरहेट, धनबाद, जमशेदपुर सहिच 9 जगहों पर चुनावी रैलियां कीं। दुमका की बात की जाए तो फिलहाल जेएमएम के हेमंत सोरेन भाजपा के लुइस मरांडी से आगे चल रहे हैं। वहीं साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र के बरहट की बात की जाए तो यहां भी जेएमएम के हेमंत सोरेन भाजपा के सिमोन माल्टो से आगे चल रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने धनबाद में भी चुनावी रैली की थी। यहां भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा फिलहाल कांग्रेस के मन्नान मलिक से पीछे चल रहे हैं। वहीं सीएम रघुवरदास की सीट जमशेदपुर पूर्व से वह पीछे चल रहे हैं।

अमित शाह

अमित शाह ने झारखंड में चुनाव के दौरान 9 रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने 27 विधानसभा सीटों को कवर किया। अमित शाह ने धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चिटाही समेत 9 जगहों पर चुनावी रैलियां कीं। धनबाद सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा, कांग्रेस के मन्नान मलिक से पीछे चल रहे हैं। गिरिडीह विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां भाजपा आगे चल रही है। भाजपा के निर्भय कुमार, जेएमएम के सुधिव्य कुमार से आगे चल रहे हैं। वहीं देवघर विधानसभा सीट पर भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। यहां आरजेडी के सुरेश पासवान उनसे आगे चल रहे हैं।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान 5 चुनावी रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने 21 विधानसभा सीटों को कवर किया। राहुल गांधी ने जिस पाकुड़ विधानसभा सीट पर चुनावी रैली की, वहां फिलहाल कांग्रेस के आलमगीर आलम भाजपा के वेनी प्रसाद गुप्ता से आगे चल रहे हैं।वहीं हजारीबाग विधानसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. रामचंद्र प्रसाद, भाजपा के मनीष जायसवाल से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं रांची विधानसभा सीट की बात करें तो यहां भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह यहां जेएमएम के उम्मीदवार से कई हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सिमडेगा विधानसभा सीट की बात कीए जाए तो यहां भी राहुल गांधी ने रैली की थी।  यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। फिलहाल भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा, कांग्रेस के भूषण बारा से आगे चल रहे हैं।

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने झारखंड में सिर्फ एक चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने तीन विधानसभा सीटों को कवर किया।  उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की।पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहां तीन विधानसभा सीटें हैं। लिटिपारा, पाकुड़ और महेशपुर। लिटिपारा विधानसभा सीट पर जेएमएम के दिनेश विलियम मरांडी, भाजपा के डेनियल किस्कु से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही पाकुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम, भाजपा के अकील अख्तर से आगे चल रहे हैं। वहीं महेशपुर में जेएमएम के कैंडिडेट स्टीफन मरांडी, भाजपा के मिस्त्री सोरेन से आगे चल रहे हैं।