जिनपिंग – Live Halchal

पुतिन से बैठक रद्द कर जिनपिंग से मुलाकात करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) अपने आगामी कूटनीतिक दौरे का एलान किया, जिसके तहत वे मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे। ट्रंप इस दौरे पर दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करने वाले हैं। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रस्तावित शिखर वार्ता रद्द कर दी है। उन्होंने कहा, मुझे यह सही नहीं लगा। ट्रंप ने कहा कि वे ‘एक बेकार बैठक’ नहीं करना चाहते थे।

ट्रंप ने बताया क्यों पुतिन के साथ बैठक रद्द की

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अगले हफ्ते हम मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान जा रहे हैं। दक्षिण कोरिया में मेरी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। हमारे बीच एक लंबी बैठक निर्धारित है। हमें उम्मीद है कि हम अपने कई सवालों, संदेहों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम कर पाएंगे। हमने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक रद्द कर दी है। मुझे यह सही नहीं लगा। ऐसा लगा कि हम उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाएंगे जहां हमें पहुंचना चाहिए था, इसलिए मैंने इसे रद्द कर दिया।

पुतिन शिखर सम्मेलन रद्द होने के बाद रूस ने यूक्रेन में ट्रंप की प्रस्तावित युद्धविराम योजना को अस्वीकार कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी आगामी बैठक को लेकर आशावादी हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ा पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे ऊर्जा और तेल से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, ताकि रूस पर शांति समझौते के लिए दबाव बनाया जा सके।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रुटे की मेजबानी के दौरान प्रेस से बातचीत में कहा, “संभवतः मैं इस मुद्दे पर बात करूंगा। वास्तव में मैं इस बात पर चर्चा करूंगा कि हम रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को कैसे समाप्त कर सकते हैं चाहे वह ऊर्जा, तेल या किसी और माध्यम से हो। मेरा मानना है कि (शी जिनपिंग) इस पर सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। मुझे लगता है कि वे भी इस युद्ध का अंत देखना चाहते हैं।

बाइडेन-जिनपिंग की मुलाकात आज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) फोरम के शिखर सम्मेलन से पहले मुलाकात करेंगे। इस शीर्ष मुलाकात में दोनों देशों के बीच चल रहे काफी समय से तनावपूर्ण संबंधों में और अधिक स्थिरता लाने की कोशिश की जाएगी।

वहीं, शी जिनपिंग ने आखिरी बार साल 2017 में अमेरिका का दौरा किया था। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता का मिलना विश्व पर प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों नेता मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है?

व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य संचार को बढ़ावा देना है। बैठक में मध्य पूर्व में संघर्ष से लेकर यूक्रेन पर रूस के हमले, उत्तर कोरिया के रूस, ताइवान के साथ संबंध, मानवाधिकार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ फेयर ट्रेड और आर्थिक संबंधों जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

ये डील हो सकती हैं?

व्हाइट हाउस ने कहा है कि वॉशिंगटन खास परिणामों की तलाश में है। अमेरिका, चीन के साथ सैन्य-से-सैन्य संबंधों को फिर से स्थापित करने और शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड दवा फेंटेनाइल में व्यापार का मुकाबला करने में प्रगति देखने की उम्मीद कर रहा है। फेंटेनल पर किसी भी सौदे का मतलब यह होगा कि अमेरिका को बदले में चीन के पुलिस फोरेंसिक संस्थान पर मानवाधिकार प्रतिबंध हटाना होगा।

बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि उनका लक्ष्य चीन के साथ सैन्य-से-सैन्य संपर्क सहित सामान्य संचार फिर से शुरू करना है।

बैठक का बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच मुलाकात को लेकर बाजार की पैंनी नजर रहेगी। APEC के 21 सदस्य देशों और दुनिया को अमेरिका-चीन के बीच चल रहा तनाव कम होने की कम उम्मीद है। दोनों नेताओं की मुलाकात आने वाले समय में अमेरिका और चीन को प्रभावित करेगी, क्योंकि अगले साल की शुरुआत में ताइवान में चुनाव और नवंबर 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जाना है।

चीन का राष्ट्रपति पद संभालते ही बोले जिनपिंग, युद्ध के ‌लिए रहें तैयार
चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करते ही देश की 2.3 मिलियन सेना को और मजबूत बनाने और युद्धों में किस तरह से जीत हासिल की जाए के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने का आदेश दिया है।  गुरुवार को सत्ता पर दुबारा काबिज होने के साथ ही शी ने सेना के टॉप अधिकारियों से बातचीत की। चीन में आर्मी को सत्ता का आधार और  पावर बेस माना जाता है।

शी शक्तिशाली सेंट्रल मिलिट्री कमीशन और चीन मिलिट्री के मुखिया है जो एकमात्र आम नागरिक थे। इस मीटिंग में आर्मी के शीर्ष के अधिकारी मौजूद थे। सीएमसी ने बुधवार को नई लाइन-अप में 7 लोगों के सद्स्यों को शामिल किया गया है इससे पहले इसमें 11 सदस्य होते थे।

इससे पहले की रिपोर्टों में कहा गया थी की शी ने अपने पिछले कार्यकाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान भी चलाया था जिसमें दस लाख से अधिक अधिकारियों को सजा भी दी गई थी। वे तब पार्टी की सात सदस्यीय समीति को पांच में बदलना चाहते थे। शी के इसी विरोध में ऐसा माना जा रहा है कि शी के विरोध में कई आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस सम्मेलन से कुछ दिन पहले पीएलए के शीर्ष नेतृत्व में फेरबदल किया था और सत्ताधारी पार्टी के कांग्रेस से ठीक पहले दुनिया की सबसे बड़ी सेना में अपनी ताकत को और बढ़ाते हुए शी ने उसमें नए जनरलों की नियुक्ति की थी।