जिओ फ़ोन के लिए बुकिंग आज से हुई शुरू – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 24 Aug 2017 06:08:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg जिओ फ़ोन के लिए बुकिंग आज से हुई शुरू – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जिओ फ़ोन के लिए बुकिंग आज से हुई शुरू, ये होंगे स्पेसिफिकेशन्स जिसे… https://livehalchal.com/jiophone-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%af/73416 Thu, 24 Aug 2017 06:08:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=73416 JioPhone की प्री बुकिंग आज शाम 5 बजे से शुरू होगी. इसके लिए कस्टमर्स को 500 रुपये देने होंगे. इस फीचर फोन के लिए 1500 रुपये दने होंगे. यानी जब प्री बुकिंग के बाद आप इसे खरीदेंगे तो 1,000 रुपये देने होंगे. हालांकि कंपनी 1,500 रुपये को सिक्योरिटी डिपॉजिट बता रही है जिसे तीन साल …]]>

JioPhone की प्री बुकिंग आज शाम 5 बजे से शुरू होगी. इसके लिए कस्टमर्स को 500 रुपये देने होंगे. इस फीचर फोन के लिए 1500 रुपये दने होंगे. यानी जब प्री बुकिंग के बाद आप इसे खरीदेंगे तो 1,000 रुपये देने होंगे. हालांकि कंपनी 1,500 रुपये को सिक्योरिटी डिपॉजिट बता रही है जिसे तीन साल के बाद फोन को वापस करके ले सकते हैं.जिओ फ़ोन के लिए बुकिंग आज से हुई शुरू, ये होंगे स्पेसिफिकेशन्स जिसे...देखें, क्या है अमेरिका की कुंडली में, आने वाले 30 दिन होंगे भारी, ले सकते है ये बड़े गलत फैसले…

जब से जियोफोन को लॉन्च किया गया है कि तब से ही इस फोन को लेकर तमाम तरह की खबरें सुर्खियों में बनी रही हैं. जैसा कि सभी को पता ही है कि कल से इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू होने जा रही है. ऐसे में जो भी ग्राहक इस फोन की बुकिंग करना चाह रहे हैं वो इसे आज शाम पांच बजे से बुकिंग करा सकते हैं.

ऐसे कर सकते हैं JioPhone की बुकिंग

जो ग्राहक इच्छुक हैं वो आज शाम 5 बजे से 700 शहरों के रिलायंस डिजिटल स्टोर और 1,0772 जियो सेंटर्स से बुक कर सकते हैं. इतना ही नहीं इस फीचर फोन को jio.com, websitejio.com और my jio ऐप से भी बुक किया जा सकता है. जो ग्राहक इसे ऑफलाइन तरीके से SMS के जरिए बुक करना चाहते हैं वो इसे JP <एरिया पिन कोड> स्टोर कोड टाइप कर 7021170211 पर भेज सकते हैं.

रिटेल स्टोर्स में जाकर प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहक याद रखें कि आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है. इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग करते वक्त ध्यान रहे कि ज्यादा लोड होने की वजह से प्रक्रिया धीमी हो सकती है. जहां तक फोन की डिलिवरी का सवाल है तो ये फोन ग्राहकों को पहले आओ और पहले पाओ आधार पर दिया जाएगा.

जितने पहले आपने बुक कराया है उसी हिसाब से आपके पासे इसकी डिलिवरी होगी. कंपनी ने हर हफ्ते 5 मिलियन डिवाइस बेचने की तैयारी की है. हालांकि कंपनी ने कहा है कि डिमांड देखते हुए शिपिंग भी बढ़ाई जाएगी. 

JioPhone स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसके स्पेसिफिकेशन्स नहीं आए हैं, लेकिन हाल में ही इसके फीचर्स लीक हुए हैं. लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 4जीबी की इंटरनल मेमोरी होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है. इसके रियर में 2MP कैमरा होगा इसके अलावा इसमें जियो टीवी समेत कंपनी के दूसरे ऐप्स भी होंगे.

आपको बता दें कि यह फोन 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है. कंपनी ने इसके साथ एक खास केबल का ऐलान किया था, लेकिन अभी साफ नहीं है कि इसे कब खरीद सकेंगे. इस केबल के जरिए मोबाइल को केबल और आम टीवी से कनेक्ट करके इसके कॉन्टेंट टीवी पर देख सकते हैं. हालांकि केबल के लिए कस्टमर्स को दूसरा प्लान लेना होगा. 

]]>